Responsive Scrollable Menu

Anarsa Recipe: बारिश में याद आएगी नानी के हाथों की मिठास, चावल और गुड़ से घर पर बनाएं अनरसा

Anarsa Recipe: बारिश का मौसम आते ही कुछ मीठा और देसी खाने का मन करने लगता है। ऐसे में चावल और गुड़ से बनने वाला अनरसा एक शानदार विकल्प है, जो बाहर से हल्का कुरकुरा और अंदर से नरम रहता है। अगर आप घर पर पारंपरिक मिठाई का स्वाद लेना चाहते हैं, तो अनरसा ट्राई कर सकते हैं।

इसे चावल, गुड़ और खसखस जैसी कुछ चीजों से तैयार किया जाता है और इसे बनाने में थोड़ा समय जरूर लगता है, लेकिन इसका स्वाद मेहनत को खास बना देता है।

अनरसा बनाने के लिए क्या चाहिए?

  • चावल – 2 कप
  • गुड़ – करीब 2 कप
  • घी – जरूरत के अनुसार
  • खसखस – 2 बड़े चम्मच
  • दूध – जरूरत के अनुसार

अनरसा की अलग-अलग जगहों पर रेसिपी थोड़ी अलग हो सकती है। कुछ तरीकों में गुड़ की मात्रा कम रखी जाती है और तिल या दूसरे सामान का भी इस्तेमाल किया जाता है।

ऐसे तैयार करें अनरसा
1. चावल को भिगोकर रखें
सबसे पहले चावल को अच्छी तरह धोकर पानी में भिगो दें। पारंपरिक तरीके में चावल को कुछ दिनों तक भिगोकर रखा जाता है और रोज पानी बदला जाता है। इसके बाद चावल को छानकर कपड़े पर फैलाकर सुखाया जाता है।

2. चावल का पाउडर तैयार करें
चावल पूरी तरह सूखने से पहले उन्हें पीसकर बारीक पाउडर बना लें। इसके बाद इसे छान लें, ताकि मिश्रण में मोटे दाने न रहें।

तैयार करें अनरसा

3. गुड़ मिलाकर आटा गूंथें
अब चावल के पाउडर में कद्दूकस किया हुआ गुड़ और थोड़ा घी मिलाएं। जरूरत के हिसाब से थोड़ा दूध डालकर नरम आटा तैयार करें। आटे को ढककर कुछ समय के लिए रख दें, ताकि मिश्रण अच्छी तरह सेट हो जाए।

4. खसखस लगाकर आकार दें
आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और उन्हें हल्का चपटा करें। एक प्लेट में खसखस फैलाकर लोई के एक तरफ खसखस अच्छी तरह लगा दें।

5. धीमी आंच पर सेंकें
कड़ाही में घी या तेल गर्म करें। अनरसे को बहुत तेज आंच पर न तलें। इन्हें धीमी से मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक पकाएं। तैयार अनरसे को निकालकर अतिरिक्त घी सोखने दें।

अनरसा बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • चावल का इस्तेमाल करते समय बहुत चिपचिपे चावल से बचें।
  • चावल को पीसते समय पाउडर बारीक रखें।
  • आटा बहुत ज्यादा गीला न करें।
  • अनरसे को तेज आंच पर तलने से बाहर से जल्दी रंग आ सकता है, जबकि अंदर से ठीक से पकने में परेशानी हो सकती है।
  • तलते समय आंच धीमी से मध्यम रखें।

यह भी पढ़ें: घर पर आए हैं मेहमान या रखी है किटी पार्टी? स्टार्टर में बनाएं ये 6 टेस्टी कटलेट

Continue reading on the app

Easy Starter Recipes: घर पर आए हैं मेहमान या रखी है किटी पार्टी? स्टार्टर में बनाएं ये 6 टेस्टी कटलेट

Easy Starter Recipes: घर पर मेहमान आने वाले हों या किटी पार्टी की तैयारी हो रही हो, स्टार्टर में कुछ ऐसा होना चाहिए जो स्वादिष्ट होने के साथ आसानी से तैयार भी हो जाए। ऐसे में कटलेट एक बढ़िया ऑप्शन हैं, जिन्हें अलग-अलग स्वाद और सामग्री के साथ बनाया जा सकता है।

अगर आप हर बार वही आलू के कटलेट बनाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार मेन्यू में थोड़ा बदलाव करें। यहां जानिए आलू, मिक्स वेज, चना दाल, पनीर, ब्रेड और सोया से बनने वाले 6 तरह के कटलेट, जिन्हें शाम की चाय के साथ भी सर्व किया जा सकता है।

1. आलू कटलेट
आलू से बनने वाला कटलेट सबसे आसान और पसंदीदा स्टार्टर में से एक है। उबले आलू में मसाले, हरी मिर्च, धनिया और जरूरत के हिसाब से ब्रेड क्रम्ब्स मिलाकर टिक्की का आकार दें। इन्हें तवे पर कम तेल में सेंककर या क्रिस्पी होने तक फ्राई करके हरी चटनी के साथ सर्व करें।

2. मिक्स वेज कटलेट
घर में मौजूद कई सब्जियों को एक साथ इस्तेमाल करना है तो मिक्स वेज कटलेट बनाएं। इसमें आलू के साथ गाजर, मटर, बीन्स जैसी सब्जियां मिलाई जा सकती हैं। मसालों के साथ तैयार किया गया यह कटलेट बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट रहता है।

3. चना दाल कटलेट
अगर कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो चना दाल कटलेट अच्छा विकल्प है। भीगी और पकी हुई चना दाल को मसालों, हरी मिर्च और धनिया के साथ मिलाकर कटलेट तैयार करें। शाम की चाय या पार्टी में इसे हरी चटनी के साथ परोसा जा सकता है।

4. पनीर कटलेट
पनीर पसंद करने वालों के लिए पनीर कटलेट पार्टी स्टार्टर का स्वाद बढ़ा सकता है। पनीर को मसालों और कुछ सब्जियों के साथ मिलाकर टिक्की बनाएं और हल्का सुनहरा होने तक सेंकें। ऊपर से थोड़ा धनिया डालकर इसे टोमैटो सॉस या हरी चटनी के साथ सर्व करें।

5. ब्रेड कटलेट
जब ज्यादा तैयारी का समय न हो, तब ब्रेड कटलेट झटपट तैयार किए जा सकते हैं। ब्रेड को क्रश करके इसमें उबले आलू, मसाले, प्याज और धनिया मिलाएं। मिश्रण से छोटी-छोटी टिक्की बनाकर तवे पर सेंकें और गर्मागर्म परोसें।

6. सोया कटलेट
सोया कटलेट भी पार्टी के स्टार्टर में शामिल किया जा सकता है। सोया को भिगोकर अच्छी तरह निचोड़ें और इसे आलू, मसालों व धनिया के साथ मिलाकर टिक्की तैयार करें। इन्हें कुरकुरा सेंककर चटनी के साथ सर्व करें।

पार्टी में ऐसे करें कटलेट सर्व
कटलेट को सिर्फ प्लेट में रखकर सर्व करने के बजाय इन्हें थोड़ा आकर्षक तरीके से भी परोसा जा सकता है। एक बड़ी प्लेट में अलग-अलग कटलेट रखें और बीच में हरी चटनी, टोमैटो सॉस और प्याज के स्लाइस रखें। इससे घर की छोटी पार्टी का स्टार्टर भी देखने में खास लगेगा।

यह भी पढ़ें: बच्चों की फेवरेट बनेगी ये टेस्टी वेज फ्रैंकी, घर पर इस तरीके से बनाएं बाजार जैसा रोल                                                                                           

Continue reading on the app

  Sports

रमेश पोवार को जूनियर सिलेक्शन कमेटी का हेड बना सकता है बीसीसीआई

Ramesh Powar News: पूर्व ऑफ स्पिनर रमेश पोवार को बीसीसीआई की नई जूनियर राष्ट्रीय चयन समिति का अध्यक्ष बनाया जा सकता है. बोर्ड ने पांच सदस्यों वाले इस पैनल के लिए आवेदन मंगाए थे. यह समिति अंडर-22 स्तर तक की टीमों के चयन, विदेशी दौरों और टूर्नामेंट्स के संचालन के साथ-साथ मजबूत बेंच स्ट्रेंथ तैयार करने की जिम्मेदारी संभालेगी. Sat, 19 Sep 2026 21:37:03 +0530

  Videos
See all

Disha Salian Case में Aditya Thackeray को नोटिस मिलना किसकी जीत? Nilesh Ojha का बड़ा बयान EXCLUSIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T16:33:19+00:00

Disha Salian Case में मातोश्री में नोटिस देने के बाद दिशा के पिता का बड़ा बयान R.Bharat Exclusive #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T16:33:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers