Responsive Scrollable Menu

Affordable Bikes: लाख रुपए से कम में खरीदें धांसू 125cc बाइक, जानें प्रीमियम फीचर

Affordable Bikes: भारतीय दोपहिया बाजार में 125cc मोटरसाइकिलों की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। पहले इस सेगमेंट की बाइकों को मुख्य रूप से रोजाना ऑफिस या कॉलेज आने-जाने और बेहतर माइलेज के लिए खरीदा जाता था। लेकिन अब कंपनियां 125cc बाइक में स्पोर्टी डिजाइन के साथ कई आधुनिक तकनीक और प्रीमियम फीचर्स भी देने लगी हैं। आज इस सेगमेंट में टीएफटी डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, राइडिंग मोड, एलईडी हेडलाइट और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स भी देखने को मिल रहे हैं। अगर आपका बजट एक लाख रुपये है तो आप स्टाइलिश, दमदार और फीचर से भरपूर 125cc बाइक खरीद सकते हैं।

1. बजाज पल्सर 125
इस सूची में पहला नाम बजाज पल्सर 125 का है। पल्सर सीरीज को अपडेट करते हुए कंपनी ने हाल ही में इसके नए मॉडल को पेश किया है। अपडेट के बाद यह बाइक अपने सेगमेंट में बेहतर पावर देने वाले विकल्पों में शामिल हो गई है।

इसमें 124.58cc इंजन दिया गया है, जो 8,500 आरपीएम पर 12.1 एचपी की पावर और 6,500 आरपीएम पर 11.4 न्यूटन मीटर का टॉर्क पैदा करता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 92,990 रुपये है।

बाइक में नए डिजाइन के साथ अपडेटेड इंजन दिया गया है। इसके ऊंचे वेरिएंट में एलईडी हेडलाइट और टीएफटी कंसोल जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। अगर आपकी प्राथमिकता ज्यादा पावर और स्पोर्टी लुक है, तो पल्सर 125 एक मजबूत विकल्प हो सकती है।

2. हीरो एक्सट्रीम 125R
हीरो एक्सट्रीम 125R 125cc सेगमेंट की एक स्पोर्टी मोटरसाइकिल है। इसका आक्रामक डिजाइन खास तौर पर युवा खरीदारों को आकर्षित करता है। बाइक में 37mm टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क दिए गए हैं, जो इसके स्पोर्टी सेटअप को बेहतर बनाते हैं।

इसमें 124.7cc एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 11.5 एचपी की पावर और 10.5 न्यूटन मीटर का टॉर्क देता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 91,500 रुपये है।

बाइक की प्रमुख खूबियों में शार्प स्पोर्टी डिजाइन, मस्कुलर फ्यूल टैंक और बेहतर हैंडलिंग शामिल हैं। ऐसे खरीदार जो रोजाना इस्तेमाल के साथ स्पोर्टी लुक और राइडिंग अनुभव चाहते हैं, उनके लिए एक्सट्रीम 125R एक अच्छा विकल्प हो सकती है।

3. हीरो ग्लैमर एक्स
हीरो ग्लैमर एक्स ने 125cc कम्यूटर सेगमेंट में अपने प्रीमियम फीचर्स के कारण अलग पहचान बनाई है। इसकी सबसे खास खूबियों में क्रूज कंट्रोल शामिल है, जो इस श्रेणी में इसे खास बनाता है।

इसमें 124.7cc एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 11.5 एचपी की पावर और 10.5 न्यूटन मीटर का टॉर्क पैदा करता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 88,517 रुपये है।

फीचर्स की बात करें तो बाइक में क्रूज कंट्रोल, राइडिंग मोड और रंगीन एलसीडी कंसोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। अगर आप रोजाना इस्तेमाल वाली बाइक में आधुनिक और प्रीमियम तकनीक चाहते हैं, तो ग्लैमर एक्स पर विचार किया जा सकता है।

4. टीवीएस राइडर 125
टीवीएस राइडर 125 को साल 2021 में लॉन्च किया गया था और यह 125cc सेगमेंट की लोकप्रिय मोटरसाइकिलों में शामिल है। इसे रोजाना ऑफिस या कॉलेज आने-जाने के साथ-साथ स्पोर्टी राइडिंग के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

इसमें 124.8cc इंजन दिया गया है, जो 11.4 एचपी की पावर और 11.2 न्यूटन मीटर का टॉर्क देता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 83,910 रुपये है।

फीचर्स की बात करें तो इसमें दो राइडिंग मोड, जीटीटी यानी ग्लाइड थ्रू टेक्नोलॉजी, स्पोर्टी डिजाइन और एलसीडी क्लस्टर मिलता है। जीटीटी तकनीक धीमी गति वाले ट्रैफिक में बाइक को नियंत्रित करने में उपयोगी होती है।

इसके प्रीमियम वेरिएंट में कनेक्टेड फीचर्स और टीएफटी डिस्प्ले जैसे अतिरिक्त विकल्प भी उपलब्ध हैं।

5. होंडा एसपी 125
इस सूची में आखिरी नाम होंडा एसपी 125 का है। यह होंडा की लोकप्रिय 125cc मोटरसाइकिलों में से एक है और इसे मुख्य रूप से रोजाना इस्तेमाल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

इसमें 123.94cc एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 10.9 एचपी की पावर और 10.9 न्यूटन मीटर का टॉर्क पैदा करता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 89,748 रुपये है।

फीचर्स में 4.2 इंच टीएफटी डिस्प्ले और यूएसबी चार्जिंग पोर्ट शामिल हैं। इसका फोकस स्पोर्टी प्रदर्शन की बजाय आरामदायक राइड, रोजाना इस्तेमाल और व्यावहारिकता पर ज्यादा है।

किस बाइक में क्या खास?
अगर आपकी प्राथमिकता ज्यादा पावर है, तो बजाज पल्सर 125 इस सूची में आगे नजर आती है। वहीं स्पोर्टी डिजाइन पसंद करने वालों के लिए हीरो एक्सट्रीम 125R और टीवीएस राइडर 125 आकर्षक विकल्प हैं।

अगर आप प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं, तो हीरो ग्लैमर एक्स का क्रूज कंट्रोल इसे अलग पहचान देता है। दूसरी ओर, रोजाना कम्यूट और व्यावहारिक इस्तेमाल के लिए होंडा एसपी 125 एक संतुलित विकल्प हो सकती है।

कुल मिलाकर, एक लाख रुपये के आसपास के बजट में 125cc बाइक खरीदने वालों के पास अब सिर्फ माइलेज वाली कम्यूटर बाइक चुनने का विकल्प नहीं है। इस सेगमेंट में अब पावर, स्पोर्टी डिजाइन, आधुनिक तकनीक और प्रीमियम फीचर्स का अच्छा संयोजन देखने को मिल रहा है।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

Upcoming SUV: हुंडई बेयोन जल्द भारत में होगी लॉन्च, टेस्टिंग के दौरान दिखी; जानें फीचर्स

Upcoming SUV: भारतीय बाजार में हुंडई की कई कारें और एसयूवी बिकती हैं। अब कंपनी अपनी एसयूवी की रेंज में एक और नया मॉडल जोड़ने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हुंडई अपनी बेयोन एसयूवी को भारत में लॉन्च कर सकती है। लॉन्च से पहले इस गाड़ी को एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस दौरान इसके इंटीरियर और कुछ फीचर्स की जानकारी सामने आई है।

भारत में हो रही बेयोन की टेस्टिंग
हुंडई बेयोन को भारत में लॉन्च करने से पहले कंपनी इसकी टेस्टिंग कर रही है। हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखी गई गाड़ी से इसके अंदर मिलने वाले कुछ फीचर्स के बारे में जानकारी मिली है। माना जा रहा है कि कंपनी इसमें कई आधुनिक और उपयोगी फीचर्स दे सकती है।

ऐसा हो सकता है इंटीरियर
टेस्टिंग के दौरान नजर आई हुंडई बेयोन में दो रंगों वाला इंटीरियर देखा गया है। इसके डैशबोर्ड का ऊपरी हिस्सा सीधा और सपाट रखा गया है। गाड़ी में नई पीढ़ी की हुंडई वेन्यू जैसा स्टीयरिंग व्हील भी दिया जा सकता है। स्टीयरिंग पर चार बिंदुओं वाला डिजाइन देखने को मिला है।

बेयोन में दो स्क्रीन भी दी जा सकती हैं। इनमें एक स्क्रीन मनोरंजन और जानकारी के लिए होगी, जबकि दूसरी स्क्रीन ड्राइवर के सामने डिजिटल मीटर के तौर पर काम करेगी।

इसके अलावा गाड़ी में भूरे रंग का इंटीरियर, 360 डिग्री कैमरा, रूफ रेल और एलईडी हेडलाइट्स जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं।

कब लॉन्च होगी बेयोन?
हुंडई ने अभी तक बेयोन की लॉन्च तारीख की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इसे त्योहारी मौसम के आसपास भारत में लॉन्च कर सकती है।

कितनी हो सकती है कीमत?
कीमत की बात करें तो हुंडई बेयोन की शुरुआती कीमत करीब 8 लाख रुपये से 10 लाख रुपये के बीच हो सकती है। इसे कंपनी अपनी कारों की रेंज में क्रेटा से नीचे रख सकती है।

इन गाड़ियों से होगा मुकाबला
भारत में लॉन्च होने के बाद हुंडई बेयोन का मुकाबला कई लोकप्रिय एसयूवी से होगा। इनमें मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स, टोयोटा टैसर, किआ साइरोस, महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ और टाटा नेक्सन जैसी गाड़ियां शामिल होंगी।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026: भारत ने अचानक बदला फ्लैग बियरर, अब मनु भाकर संग तिरंगा थामेंगे कबड्डी स्टार पवन सहरावत

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी से पहले भारत ने एक बड़ा बदलाव किया है. स्टार शॉटपुटर तजिंदरपाल सिंह तूर की जगह कबड्डी प्लेयर पवन सहरावत को फ्लैग बियरर चुना गया है. Sat, 19 Sep 2026 09:34:31 +0530

  Videos
See all

Salman Khan पहुंचे आशीष शेलार के घर, गणपति बप्पा के किए दर्शन! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T23:10:06+00:00

Trump Tariff News: Russia Oil खरीदना पड़ेगा भारी? भारत पर 100% Tariff का खतरा! India Economy | Trade #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T23:30:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers