अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर छलका पीड़ितों का दर्द
मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
CTET Exam Date 2026: सीबीएसई ने जारी किया सीटीईटी एग्जाम शेड्यूल, दिसंबर माह के इस दिन होगी परीक्षा
CTET Exam Date 2026: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE ने CTET 2026 परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक परीक्षा का आयोजन दिसंबर में किया जाएगा।
CTET में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अब परीक्षा की तारीख के हिसाब से अपनी तैयारी को अंतिम रूप देना शुरू कर देना चाहिए। परीक्षा 12 और 13 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
12 और 13 दिसंबर को होगी परीक्षा
CBSE के जारी शेड्यूल के अनुसार CTET परीक्षा दो दिनों में आयोजित होगी। परीक्षा में दो पेपर होंगे। दोनों पेपर में उम्मीदवारों से 150 अंकों के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे।
उम्मीदवारों को परीक्षा से संबंधित आगे के अपडेट के लिए CBSE और CTET की आधिकारिक सूचनाओं पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है।
परीक्षा से 15 दिन पहले आएगी City Slip
CTET परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एग्जाम सिटी स्लिप भी महत्वपूर्ण दस्तावेज है। CBSE के मुताबिक एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा से करीब 15 दिन पहले जारी की जाएगी।
सिटी स्लिप में उम्मीदवार को परीक्षा के शहर की जानकारी मिलेगी। इसे जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।
परीक्षा से दो दिन पहले एडमिट कार्ड
एग्जाम सिटी स्लिप के बाद उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का इंतजार रहेगा। नोटिफिकेशन के अनुसार CTET एडमिट कार्ड परीक्षा से महज दो दिन पहले जारी किया जाएगा।
उम्मीदवारों को सलाह है कि एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उसे डाउनलोड कर लें और उसमें दिए गए परीक्षा केंद्र, तारीख, समय और अन्य जरूरी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
ऐसे डाउनलोड करें CTET Exam City Slip
एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने के बाद उम्मीदवार इन स्टेप्स की मदद से इसे डाउनलोड कर सकते हैं—
- सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर CTET से संबंधित Exam City Slip लिंक पर क्लिक करें।
- अब CTET Exam City Slip 2026 लिंक को चुनें।
- मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज करें।
- सबमिट करने के बाद आपकी एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
CTET की तैयारी के लिए क्या करें?
उम्मीदवारों के पास परीक्षा की तैयारी के लिए अभी पर्याप्त समय है। ऐसे में तैयारी को बेहतर बनाने के लिए केवल पाठ्यक्रम पढ़ने के बजाय पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र और मॉक टेस्ट को भी तैयारी का हिस्सा बनाना फायदेमंद रहेगा।
पिछले सालों के प्रश्नपत्र हल करने से परीक्षा में पूछे जाने वाले सवालों के पैटर्न को समझने में मदद मिल सकती है। वहीं, मॉक टेस्ट के जरिए उम्मीदवार अपनी गति और समय प्रबंधन को बेहतर कर सकते हैं।
परीक्षा तक बचे समय को अलग-अलग विषयों के रिवीजन, कमजोर टॉपिक्स की तैयारी और नियमित टेस्ट प्रैक्टिस में बांटना बेहतर रणनीति हो सकती है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
OP India
Haribhoomi










