NEET UG Counselling 2026: नीट यूजी काउंसलिंग 2026 का संशोधित शेड्यूल जारी, देखें पूरी डेटशीट
NEET UG Counselling 2026: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET UG काउंसलिंग 2026 का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। नए शेड्यूल में MBBS, BDS और B.Sc Nursing पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए Round 3 और Online Stray Vacancy Round की तारीखें घोषित की गई हैं।
यह काउंसलिंग 15% All India Quota (AIQ) के साथ अखिल भारतीय कोटा (एआईक्यू) के साथ डीम्ड विश्वविद्यालय, केंद्रीय विश्वविद्यालय, एएफएमसी, एम्स संस्थानों और Puducherry तथा Karaikal स्थित JIPMER कैंपस की 100% सीटों के लिए लागू होगी।
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार Round 3 की काउंसलिंग 21 सितंबर 2026 से शुरू होगी, जबकि Online Stray Vacancy Round की शुरुआत 12 अक्टूबर से होगी।
NEET UG Round 3 Counselling 2026 की पूरी डेटशीट
Round 3 के लिए संस्थानों की ओर से टेंटेटिव सीट मैट्रिक्स का वेरिफिकेशन 21 सितंबर 2026 को किया जाएगा।
प्रक्रिया तारीख
रजिस्ट्रेशन और फीस भुगतान 22 से 27 सितंबर
च्वाइस फिलिंग 23 से 28 सितंबर, दोपहर 12 बजे तक
च्वाइस लॉकिंग 27 सितंबर शाम 7 बजे से 28 सितंबर दोपहर 12 बजे तक
सीट अलॉटमेंट प्रोसेसिंग 28 से 29 सितंबर
Round 3 रिजल्ट 30 सितंबर
रिपोर्टिंग/ज्वाइनिंग 1 से 9 अक्टूबर
संस्थानों द्वारा डेटा वेरिफिकेशन 10 अक्टूबर
MCC के अनुसार सभी समय सर्वर टाइम के आधार पर होंगे। उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर च्वाइस फिलिंग और च्वाइस लॉकिंग की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
Stray Vacancy Round कब से शुरू होगा?
Round 3 के बाद Online Stray Vacancy Round की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन और फीस भुगतान 12 से 14 अक्टूबर 2026 तक किया जा सकेगा।
इस राउंड की पूरी डेटशीट इस प्रकार है:
प्रक्रिया तारीख
रजिस्ट्रेशन और फीस भुगतान 12 से 14 अक्टूबर
रजिस्ट्रेशन की अंतिम समय सीमा 14 अक्टूबर, दोपहर 3 बजे
फीस भुगतान की अंतिम समय सीमा 14 अक्टूबर, शाम 6 बजे
च्वाइस फिलिंग 12 से 15 अक्टूबर
च्वाइस फिलिंग की अंतिम समय सीमा 15 अक्टूबर, सुबह 10 बजे
च्वाइस लॉकिंग 14 अक्टूबर शाम 4 बजे से 15 अक्टूबर सुबह 10 बजे तक
सीट अलॉटमेंट प्रोसेसिंग 15 से 16 अक्टूबर
Stray Round रिजल्ट 17 अक्टूबर
रिपोर्टिंग/ज्वाइनिंग 19 से 26 अक्टूबर
वीकेंड और छुट्टियों पर भी काम करेंगे कॉलेज
MCC ने काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल सभी संस्थानों और कॉलेजों को महत्वपूर्ण निर्देश दिया है। इसके तहत शनिवार, रविवार और राजपत्रित छुट्टियों को भी काउंसलिंग के उद्देश्य से कार्य दिवस माना जाएगा। MCC का कहना है कि सीमित समय में एडमिशन प्रक्रिया पूरी करने और तय शेड्यूल का पालन सुनिश्चित करने के लिए यह निर्देश दिया गया है।
उम्मीदवार इन तारीखों का रखें खास ध्यान
NEET UG Counselling 2026 में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवारों को संशोधित शेड्यूल के अनुसार रजिस्ट्रेशन, फीस भुगतान, च्वाइस फिलिंग, च्वाइस लॉकिंग और रिपोर्टिंग की प्रक्रिया समय पर पूरी करनी होगी।
खास तौर पर च्वाइस लॉक करने की अंतिम समय सीमा का ध्यान रखना जरूरी है। MCC द्वारा जारी सभी समय सर्वर टाइम के अनुसार हैं, इसलिए उम्मीदवारों को अंतिम समय का इंतजार करने के बजाय प्रक्रिया पहले पूरी कर लेने की सलाह दी जाती है।
नोट: काउंसलिंग से जुड़े किसी भी बदलाव या अतिरिक्त निर्देश के लिए उम्मीदवार MCC की आधिकारिक वेबसाइट और जारी नोटिस को ही अंतिम मानें।
KVS NVS Recruitment 2026: Tier-II रिजल्ट जारी, PRT और JSA पदों का परिणाम ऐसे करें चेक
KVS NVS Recruitment 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) भर्ती प्रक्रिया के तहत आयोजित Tier-II परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इसमें Primary Teacher (PRT) और Junior Secretariat Assistant (JSA) समेत संबंधित पदों के उम्मीदवार अपना रिजल्ट और शॉर्टलिस्टिंग स्टेटस देख सकते हैं।
CBSE की ओर से 14 सितंबर 2026 को प्रेस रिलीज के माध्यम से Tier-II रिजल्ट की घोषणा की गई। उम्मीदवारों को अपना परिणाम देखने के लिए भर्ती के एप्लीकेशन पोर्टल पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करना होगा।
KVS NVS Tier-II Result 2026 ऐसे करें चेक
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स के जरिए अपना रिजल्ट या शॉर्टलिस्टिंग स्टेटस चेक कर सकते हैं:
Step 1: CBSE के भर्ती एप्लीकेशन पोर्टल पर जाएं।
Step 2: अपने जरूरी लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर अकाउंट में लॉगिन करें।
Step 3: उम्मीदवार के डैशबोर्ड पर दिखाई दे रहे Tier-II रिजल्ट और शॉर्टलिस्टिंग स्टेटस को चेक करें।
Step 4: रिजल्ट की जानकारी डाउनलोड करें या भविष्य के लिए सेव करके रखें।
उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि भर्ती प्रक्रिया का अगला चरण संबंधित पद के लिए जारी भर्ती नोटिफिकेशन में दिए गए नियमों के आधार पर होगा।
Tier-II के मार्क्स कब मिलेंगे?
CBSE ने Tier-II मार्क्स को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की है। जिन पदों के चयन में इंटरव्यू शामिल है, उनके लिए फिलहाल जारी परिणाम में यह बताया गया है कि उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट हुआ है या नहीं।
इन पदों के लिए चयन प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है। इंटरव्यू प्रक्रिया समाप्त होने और अंतिम परिणाम जारी होने के बाद 15 दिनों के भीतर मार्कशीट उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं, जिन पदों के चयन में इंटरव्यू शामिल नहीं है, उन पदों के उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन लॉगिन के जरिए Tier-II के अंक और परिणाम देख सकते हैं।
योग्य उम्मीदवारों को देनी होगी Preference
भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार जिन पदों के लिए उम्मीदवारों को Preference देनी है, वे एप्लीकेशन पोर्टल के जरिए अपनी पसंद दर्ज कर सकते हैं। CBSE ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि Preference भरने से पहले संबंधित निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी पसंद सबमिट करें। इससे जुड़ी जानकारी उम्मीदवार के लॉगिन में उपलब्ध कराई जाएगी।
इंटरव्यू और स्किल टेस्ट का शेड्यूल कब आएगा?
जिन पदों के लिए इंटरव्यू या स्किल टेस्ट जरूरी है, उनके उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी उनके एप्लीकेशन लॉगिन के जरिए दी जाएगी।
इंटरव्यू और स्किल टेस्ट का शेड्यूल संबंधित पद और KVS या NVS के साथ समन्वय के आधार पर जारी किया जाएगा। साथ ही उम्मीदवारों के लिए संबंधित Call Letter भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे अपने एप्लीकेशन डैशबोर्ड को नियमित रूप से चेक करते रहें।
उम्मीदवार इन वेबसाइटों पर रखें नजर
KVS NVS भर्ती प्रक्रिया से जुड़े आगे के अपडेट के लिए उम्मीदवारों को CBSE, KVS और NVS की आधिकारिक वेबसाइटों के साथ अपने एप्लीकेशन लॉगिन को भी लगातार चेक करते रहना चाहिए।
खासकर इंटरव्यू, स्किल टेस्ट, Preference और आगे की चयन प्रक्रिया से संबंधित किसी भी सूचना को उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करना होगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi









