Responsive Scrollable Menu

MP में आने वाला है Semiconductor का बड़ा दौर! इंदौर में अक्टूबर में जुटेंगे निवेशक

मध्य प्रदेश में सेमीकंडक्टर निवेश को बढ़ावा देने की तैयारी तेज है। 23-24 अक्टूबर को इंदौर में निवेशक सम्मेलन होगा। सरकार जमीन, नीतियों और स्किल डेवलपमेंट के जरिए निवेश आकर्षित करेगी।

Continue reading on the app

द्वारका में 152 करोड़ रुपये से बनेगा राज्य अतिथि गृह Delhi Sadan

दक्षिण पश्चिम दिल्ली के द्वारका में लगभग 152 करोड़ रुपये की लागत से दिल्ली का एक राज्य अतिथि गृह बनाया जाएगा। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस परियोजना को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में दिल्ली की व्यय वित्त समिति (ईएफसी) की हाल में हुई बैठक में मंजूरी दी गई।

दिल्ली सरकार को आधिकारिक दौरों, बैठकों और सम्मेलनों के लिए बड़ी संख्या में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय गणमान्य व्यक्तियों, अधिकारियों और मेहमानों की मेजबानी करनी पड़ती है। दिल्ली सरकार का अपना कोई समर्पित राज्य अतिथि गृह नहीं है, इसलिए बाहर से आने वाले मेहमानों के ठहरने और आतिथ्य संबंधी जरूरतों में परेशानियां आती हैं। अधिकारियों ने कहा कि सरकार के मेहमानों के लिए विश्वसनीय, सुरक्षित और किफायती आवास सुविधाएं प्रदान करने के लिए इस राज्य अतिथि गृह का नाम दिल्ली सदन रखा जाएगा।

अधिकारियों ने कहा कि प्रस्तावित दिल्ली सदन द्वारका सेक्टर 19 में विकसित किया जाएगा, जो देश या विदेशों की सर्वोत्तम प्रथाओं पर आधारित अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। यह अतिथि गृह 3899.42 वर्ग मीटर भूमि पर बनाया जाएगा। राज्य अतिथि गृह की इमारत में मध्यकालीन दिल्ली की पुरानी वास्तुकला/प्राचीन विरासत भवनों के तत्व शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि अतिथि गृह के लिए भूमि मार्च 2020 में डीडीए द्वारा दिल्ली सरकार के पर्यटन विभाग को आवंटित की गई थी। अधिकारियों ने कहा कि ईएफसी की बैठक में पर्यटन विभाग की सिफारिशों पर विचार करने के बाद इस प्रस्ताव को मंजूरी और स्वीकृति दी गई। अधिकारियों ने कहा कि संबंधित एजेंसियों से उचित मंजूरी मिलने के बाद 151.97 करोड़ रुपये की इस परियोजना के 21 महीनों में पूरे होने की संभावना है।

Continue reading on the app

  Sports

'दोनों ट्रॉफी भारत आएंगी', नकवी से एशिया कप ट्रॉफी लेने से इनकार के बाद बीसीसीआई का दावा

BCCI assured Asia Cup Trophies: बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने स्पष्ट किया है कि भारतीय पुरुष और महिला टीमों द्वारा जीती गई एशिया कप की ट्रॉफियां आखिरकार बीसीसीआई मुख्यालय जरूर पहुंचेंगी. दोनों टीमों ने एसीसी अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था. Fri, 18 Sep 2026 22:44:02 +0530

  Videos
See all

Pakistan में मस्जिद के अंदर ब्लास्ट, 20 लोग घायल | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T18:50:03+00:00

Viral Video | समुद्र में US का एक्शन! ड्रग्स से जुड़े जहाज को किया तबाह | #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T18:50:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers