Asia cup trophy: 'एशिया कप ट्रॉफी...' BCCI सचिव ने बताया, मोहसिन नकवी कब लौटाएंगे दोनों ट्रॉफियां
Asia Cup Trophy: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव देवजीत सैकिया ने एशिया कप की दोनों ट्रॉफी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि पुरुष और महिला एशिया कप की ट्रॉफी आखिरकार BCCI के मुंबई स्थित मुख्यालय में जरूर पहुंचेगी। हालांकि उन्होंने इसके लिए कोई तय समय नहीं बताई है।
शुक्रवार को मुंबई में BCCI की 95वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) के बाद सैकिया ने कहा- एशिया कप की ट्रॉफी... हमें उम्मीद है कि यह एक दिन जरूर आएगी। मैं कोई समय-सीमा नहीं बताऊंगा, लेकिन मैं आपको भरोसा दिला सकता हूं कि दोनों ट्रॉफी BCCI के वानखेड़े स्टेडियम स्थित मुख्यालय में आकर रहेंगी।
मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार
दरअसल भारतीय पुरुष और महिला टीमों ने एशिया कप जीतने के बाद ACC अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। नकवी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के प्रमुख होने के साथ-साथ पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं।
महिला एशिया कप के फाइनल में भारत ने रविवार को श्रीलंका को 72 रन से हराकर खिताब जीता था। इसके बाद भारतीय टीम ने अपना अलग मेडल सेरेमनी आयोजित की। फील्डिंग कोच मुनीष बाली ने सर्वश्रेष्ठ फील्डर का मेडल प्रदान किया, जबकि BCCI सचिव देवजीत सैकिया और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने नंदनी शर्मा को यह मेडल दिया। नंदनी ने फाइनल में दो शानदार डाइविंग कैच पकड़े थे।
इसके एक दिन बाद सैकिया ने स्पष्ट किया था कि नकवी से पुरस्कार नहीं लेने का फैसला एक "दृढ़ संस्थागत निर्णय" था। उन्होंने कहा कि BCCI ने पहले ही ACC को बता दिया था कि मौजूदा परिस्थितियों में भारतीय टीम ट्रॉफी समारोह में शामिल नहीं होगी।
VIDEO | "I will not give you timeline but I can assure you that both Asia Cup trophies will land up in BCCI office," says BCCI secretary Devajit Saikia.
— Press Trust of India (@PTI_News) September 18, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) pic.twitter.com/HbKcHJXyMG
एशियन गेम्स में भी बन सकते हैं ऐसे हालात?
सैकिया का बयान ऐसे समय आया है, जब मोहसिन नकवी का ACC अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल अप्रैल 2027 में समाप्त होने वाला है। इस बीच एशियन गेम्स में भी ऐसी स्थिति देखने को मिल सकती है। यह क्रिकेट प्रतियोगिता ACC के अंतर्गत आयोजित हो रही है और भारत की पुरुष व महिला दोनों टीमों के स्वर्ण पदक मुकाबले तक पहुंचने की उम्मीद है।
मई 2025 में भारत-पाकिस्तान के बीच सीमा पार तनाव के बाद से भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों और अधिकारियों से हाथ नहीं मिलाया था। पिछले साल सितंबर में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय पुरुष टीम ने पाकिस्तान को एशिया कप फाइनल में हराया था। मुकाबले के बाद भी भारतीय टीम ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं ली थी।
Uttarakhand Thermal Power: 1320 MW बिजली खरीद पर उठे सवालों का सरकार ने दिया जवाब, कहा- सब नियमों के तहत हुआ
उत्तराखंड के प्रमुख सचिव (ऊर्जा) आर मीनाक्षी सुंदरम ने 1320 मेगावाट थर्मल पावर खरीद पर उठे विवाद को खारिज कर दिया है। उन्होंने साफ किया कि यह पूरी प्रक्रिया नियमों, पारदर्शी टेंडरिंग और UERC की मंजूरी के साथ हो रही है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Asianetnews











