पंजाब में Manish Sisodia ने किया AAP के महासंपर्क अभियान का एलान, Sukhbir Badal ने कसा तंज
आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और पार्टी के पंजाब मामलों के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने 20 सितंबर से पूरे राज्य में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाने की शुक्रवार को घोषणा की जिसके तहत 2.68 लाख बूथ कमिटी सदस्य मान सरकार के काम को रेखांकित करेंगे। आप की इस घोषणा के कुछ ही घंटों बाद, शिरोमणि अकाली दल (शिअद) अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने तंज कसते हुए कहा कि पंजाब में सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं का स्वागत ‘‘चप्पल’’ से होगा। शुक्रवार को जलालाबाद में अपनी पार्टी की पंजाब बचाओ रैली में शिअद प्रमुख ने राज्य के लोगों से अपील की कि वे एकजुट होकर राज्य को आम आदमी पार्टी सरकार से मुक्त कराएं।
बादल ने कहा, ‘‘आप के सभी नेताओं का घर-घर में चप्पलों से स्वागत होगा। उन्हें गांवों में जाने दें और देखें कि जब उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस नहीं होगी तो उनके साथ क्या होगा! पंजाब के लोग, जो मादक पदार्थ और कानून-व्यवस्था के पूरी तरह से ध्वस्त होने पर जवाबदेही की मांग कर रहे हैं, उन्हें दिन में तारे दिखा देंगे।’’ बादल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को लगता है कि वह आगामी विधानसभा चुनावों में ‘‘बांटो और राज करो की नीति’’ का इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि ‘‘इस बार (मुख्यमंत्री) भगवंत मान वारिस पंजाब दे पार्टी को बढ़ावा दे रहे हैं, जो असल में पंजाब के लिए एक वायरस है।’’ इससे पहले, सिसोदिया ने कहा कि मुख्यमंत्री मान धुरी में जनसंपर्क अभियान में शामिल होंगे, जबकि आप 19 सितंबर को लुधियाना में अपना सदस्यता अभियान शुरू करेगी और चुनाव प्रचार का पर्चा जारी करेगी।
इसके साथ ही, पंजाब में अगले साल की शुरूआत में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले पूरे प्रदेश में जमीनी स्तर पर बड़े पैमाने पर लोगों को जोड़ने का अभियान शुरू हो जाएगा। सिसोदिया ने कहा, ‘‘भगवंत मान सरकार के कार्यकाल के साढ़े चार साल पूरे हो चुके हैं और उसने 2022 में किए गए सभी चुनावी वादे पूरे कर लिए हैं। 20 सितंबर से, 2,68,553 बूथ कमिटी सदस्य पूरे पंजाब में घर-घर जाकर सरकार द्वारा किये गए काम और उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाएंगे।’’ उनके साथ आप की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमन अरोड़ा और प्रदेश इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शेरी कलसी भी मौजूद थे।
सिसोदिया ने कहा कि मान 19 सितंबर को लुधियाना में चुनाव प्रचार का पर्चा जारी करेंगे।
Aar Paar With Amish Devgan: UP Election 2027 | PM Modi | Rahul Gandhi | India Alliance | BJP
UP Election 2027 से पहले उत्तर प्रदेश की राजनीति में जातीय समीकरण, PDA, Sanatan और Hindutva को लेकर बहस तेज है। क्या जाति आधारित राजनीतिक एजेंडा BJP के Hindutva narrative को चुनौती दे सकता है? या चुनावी राजनीति में जातीय समीकरण और धार्मिक मुद्दे अलग-अलग तरह से असर डालेंगे? Aar Paar With Amish Devgan में इसी मुद्दे पर बड़ी बहस। #UPElection2027 #UPElection #YogiAdityanath #PMModi #RahulGandhi #AkhileshYadav #BJP #Congress #SamajwadiParty #GenZ #Sanatan #UPPolitics #ElectionNews #Lucknow #Voter #AarPaar #AmishDevgan #News18India News18 India को Google पर फॉलो करे- https://news18.co/n18ig न्यूज़18 इंडिया भारत का नंबर 1 न्यूज चैनल है। जो 24 घंटे आप तक देश और दुनिया की हर खबर पहुँचाता है। राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, खेल के साथ साथ आप तक वो हर खबर हम पहुँचाते हैं जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए बने रहें हमारे साथ और सब्सक्राइब करें हमारा YouTube चैनल #News18IndiaNumber1 News18 India is India's No.1 hindi News Channel. We bring you the latest, most relevant and the news that concerns you from all over the world. Politics, Entertainment, Bollywood, OTT, Sports, News to Use, Technology, all the news that is important for you to know, we bring you that. Be with us as News18India viewer and subscribe our YouTube channel #News18IndiaNumber1 Follow Every Breaking Story LIVE???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/Io-G_aiF8HA Subscribe our channel for the latest news updates: https://www.youtube.com/@news18India Like us: https://www.facebook.com/News18India/ Follow us: https://twitter.com/News18India News18 Mobile App https://onelink.to/desc-youtube Website https://hindi.news18.com/ ID_SL ID_AD news18 india live, hindi news live, us iran war, weather news,brics summit 2026, vande mataram row, delhi ncr train cancelled, punjab drug yatra, delhi brics security, bihar flood, sitapur flood, samastipur flood, bulandshahr ganga flood, mirzapur controversy, shoorveer song controversy, delhi brics security, modi putin meeting, xi jinping india visit
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News18







/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
