गानों के क्रेडिट चोरी पर छलका अमाल मलिक का दर्द, बोले- 'अपने ही सॉग्स के लिए लड़नी पड़ी लड़ाई'
Amaal Mallik Opens Up song Credits Stolen: सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक (Amaal Mallik आजकल किसी न किसी वजह से विवादों में जरूर रहते हैं या तो फेनडम वार में उलझते हुए नजर आते हैं या फिर किसी का पुराना कच्चा चिट्ठा खोलते हुए दिखाई देते हैं. जिसको लेकर अक्सर विवाद खड़ा हो जाता है. इतना ही नही कंपोजर अमाल कई बार अपने गानों का क्रेडिट ना मिलने पर भी अपना गुस्सा और दर्द जाहिर कर चुके हैं. वह कितनी बार बता चुके हैं कि जब एक क्रिएटर को उसकी मेहनत का फल नहीं मिलता तो बहुत दुख होता है. हाल ही वह 'मैं तेरा हीरो' गाने में क्रेडिट ना मिलने भी अपना दुख जाहिर करते नजर आए. इन दिनों वह इसी वजह से विवादों में चल रहे हैं. वो लगातार क्रेडिट ना मिलने की वजह से पोस्ट शेयर कर रहे हैं और इसके खिलाफ अपनी आवाज भी उठा रहे हैं. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट शेयर किए हैं.
क्रेडिट को लेकर क्या बोले अमाल मलिक
अमाल मलिक का कहना है कि वह क्रेडिट की बात इसलिए नहीं उठाते हैं कि उन्हें लाइमलाइट की जरूरत है. उनका कहना वह करीब एक दशक से कोशिश कर रहे है कि उन्हें उनके काम का क्रेडिट मिले. अमान ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'यह मामला किसी विवाद के बारे में नहीं है. यह सही क्रेडिट, लेखक के तौर पर पहचान और जवाबदेही के बारे में है, और मैं इन सिद्धांतों को नज़रअंदाज़ नहीं होने देना चाहता. जो लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि मैं बार-बार "विवादों" में क्यों आ जाता हूं, उनसे कहना चाहता हूं. अपनी पहचान बनाने के लिए मुझे विवादों की ज़रूरत नहीं है.
आज कई गानों का नहीं मिला अमाल को क्रेडिट
उन्होंने आगे लिखा, 'सार्वजनिक रूप से कुछ भी कहने से पहले, मैंने पिछले एक दशक में पूरी कोशिश की है. मैंने लेबल, प्रोडक्शन हाउस, कलाकारों और इस काम से जुड़े अन्य लोगों से निजी तौर पर संपर्क किया और उनसे सभी स्ट्रीमिंग नेटवर्क पर ज़रूरी क्रेडिट और मेटा-डेटा जोड़ने के लिए कहा. जब वे एक कलाकार के तौर पर मेरी बुनियादी ज़रूरत यानी सही क्रेडिट मिलना को पूरा करने में नाकाम रहे, तब मैंने उनके खिलाफ आवाज़ उठाई और पोस्ट किया. अगर आप आज भी मेरे गानों के क्रेडिट देखें, तो उनमें से कई में मेरा नाम शामिल नहीं है.'
Dear All,
— Amaal Mallik (@AmaalMallik) September 18, 2026
This is not about “controversy.” It is about due credit, authorship and accountability and my refusal to let those principles be ignored.
To those questioning why I keep finding myself in “controversies”
I have no need to do controversies to manufacture my identity.…
ये खबर अपडेट की जा रही है...
ये भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पहुंचे सिद्धिविनायक मंदिर, एक्ट्रेस ने डिलीवरी से पहले लिया बप्पा का आशीर्वाद
नौवहन अधिकारों पर दबाव या धमकी स्वीकार्य नहीं: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत
नौवहन अधिकारों पर दबाव या धमकी स्वीकार्य नहीं: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
IBC24









