Responsive Scrollable Menu

एशियन गेम्स से पहले तैयारियों पर फिर सवाल:30-35 भारतीयों को नहीं मिले कमरे; चीन, कोरिया समेत मेजबान जापान के खिलाड़ियों को भी दिक्कत

जापान एशियन गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी से पहले मेजबान शहर नागोया की व्यवस्थाओं पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। 30-35 भारतीय खिलाड़ियों को ठहरने के लए कमरे नहीं मिले। इसके बाद भारतीय ओलिंपिक संघ (IOA) को कमरे बुक करने पड़े। सिर्फ भारत ही नहीं चीन, साउथ कोरिया और खुद जापान के खिलाड़ियों को भी ठहरने और आने-जाने में परेशानी हुई है। एक हफ्ते पहले नागोया में रिकॉर्ड बारिश हुई थी। इससे ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं थी। अब मौसम सामान्य है, लेकिन गेम्स की व्यवस्थाओं से जुड़ी शिकायतें जारी हैं। एशियन गेम्स की ओपनिंग सेरमनी 19 सितंबर को होनी है। 4 अक्टूबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 45 देशों और क्षेत्रों के खिलाड़ी 43 खेलों में हिस्सा लेंगे। स्वागत समारोह भी करीब दो घंटे रुका शुक्रवार को भारतीय दल का औपचारिक स्वागत समारोह भी समय पर नहीं हो सका। कार्यक्रम करीब 20 मिनट की देरी से शुरू हुआ और कुछ देर बाद रोक दिया गया। भारत के साथ कई अन्य देशों के प्रतिनिधि भी वहां मौजूद थे। कार्यक्रम को 15 मिनट में दोबारा शुरू करने की बात कही गई, लेकिन इंतजार करीब दो घंटे तक चला। बाद में समारोह पूरा कराया गया। IOA ने 18 एक्स्ट्रा कमरे बुक किए भारत के शेफ डी मिशन सहदेव यादव ने बताया कि 30-35 भारतीय खिलाड़ियों को ठहरने के लिए कमरे नहीं मिले। आयोजकों ने बताया कि भारत से अनुमान से ज्यादा खिलाड़ी आए हैं। हालांकि भारत ने उतने ही खिलाड़ियों की संख्या दी थी, जितने के लिए आयोजकों ने बिल भेजा था। इसके बाद में स्थिति को संभालने के लिए IOA ने 18 अतिरिक्त होटल कमरे बुक किए। 10 और कमरे रिजर्व रखने की भी तैयारी की गई है। भारतीय शूटर्स को एयरपोर्ट पर लंबा इतजार करना पड़ा भारतीय शूटर्स 15 सितंबर को रात करीब 9 बजे नागोया पहुंचे थे। उन्हें एयरपोर्ट पर भी लंबा इंतजार करना पड़ा। वे करीब सुबह 5 बजे अपने आवास पहुंचे। टीम को ठिकाने से प्रैक्टिस की जगह तक पहुंचने में भी परेशानी हुई। उन्हें करीब तीन घंटे तक ट्रांसपोर्ट का इंतजार करना पड़ा और सफर में दो घंटे से ज्यादा लग गए। इसके कारण खिलाड़ियों का प्रैक्टिस स्लॉट भी छूट गया। चीन के खिलाड़ी भी घंटों फंसे चीन के खिलाड़ियों को भी नागोया पहुंचने के बाद लंबा इंतजार करना पड़ा। रिपोर्ट के मुताबिक चीन के स्टार जिम्नास्ट झांग बोहेंग ने लंबी देरी के बाद खुद को बेहद थका हुआ बताया। कई खिलाड़ियों को एयरपोर्ट पर क्रेडेंशियल और ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। जापान के महिला-पुरुष खिलाड़ी को साथ ठहराने की नौबत बनी व्यवस्थाओं की परेशानी सिर्फ विदेशी दलों तक सीमित नहीं रही। जापान के खिलाड़ियों को भी वैकल्पिक ठहरने की व्यवस्था करनी पड़ी। कुछ जापानी खिलाड़ियों के कमरे में पुरुष और महिला खिलाड़ियों को साथ ठहराने की स्थिति बन गई। इसके बाद जापान की ओलंपिक समिति ने वैकल्पिक होटल कमरे रिजर्व किए। जापान के डिप्टी शेफ डी मिशन हिसाशी मिजुतोरी ने माना कि क्रूज शिप से जुड़े आवास में खिलाड़ियों की एंट्री और क्रेडेंशियल एक्टिवेशन में काफी समय लगा। साउथ कोरिया ने शिकायत दर्ज कराई साउथ कोरिया ने एक अलग मामले में शिकायत भी दर्ज कराई है। कोस्टा सेरेना क्रूज शिप के स्वागत समारोह में जापान के तीन ऐतिहासिक शासकों की वेशभूषा में कलाकारों ने प्रस्तुति दी। इनमें टोयोटोमी हिदेयोशी भी शामिल थे। 1590 के दशक में कोरिया पर जापान के आक्रमण से हिदेयोशी का नाम जुड़ा है। इस वजह से साउथ कोरिया ने आयोजन से जुड़ी संस्था के सामने विरोध दर्ज कराया। थाईलैंड के कुछ खिलाड़ी क्रुज शिप की लॉबी में सोते दिखे कंटेनर जैसे कमरों को लेकर भी शिकायतें सामने आई हैं। कुछ खिलाड़ियों ने सामान रखने की जगह कम होने की बात कही। कुछ कमरों में बेड भी छोटे बताए गए। खाने को लेकर भी कुछ दलों ने शिकायत की। कुछ खिलाड़ियों को खाना कम मिला, जबकि कुछ दलों को जापानी भोजन के साथ तालमेल बैठाने में परेशानी हुई। थाईलैंड की टीम से जुड़ी तस्वीरों में कुछ खिलाड़ियों को क्रूज शिप की लॉबी में सोते हुए भी दिखाया गया। इस बार पारंपरिक एथलीट्स विलेज नहीं बनाए गए एशियन गेम्स में करीब 17 हजार खिलाड़ी और अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। इस बार आयोजकों ने पारंपरिक एथलीट्स विलेज नहीं बनाया है। खिलाड़ियों को होटलों, कंटेनर जैसे अस्थायी आवास और नागोया पोर्ट पर खड़े कोस्टा सेरेना क्रूज शिप में ठहराया गया है। क्रूज शिप में करीब 4 हजार खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था है। एशियन ओलंपिक काउंसिल यानी OCA ने इस व्यवस्था का बचाव किया है। उसका कहना है कि अलग एथलीट्स विलेज बनाने पर गेम्स के बाद वह खाली पड़ सकता था। इसे लागत कम रखने और भविष्य में खाली इमारतों से बचने के लिए चुना गया। आयोजकों ने ज्यादा खिलाड़ियों को भी वजह बताया आयोजकों के मुताबिक इस बार खिलाड़ियों और अधिकारियों की संख्या अनुमान से ज्यादा बढ़ गई। नए खेलों को शामिल किए जाने के बाद कुल संख्या करीब 17 हजार तक पहुंच गई। OCA ने कहा कि यह संख्या पहले तय अनुमान से ज्यादा है। इसी वजह से आवास और ट्रांसपोर्ट पर दबाव बढ़ा। अब टाइफून की भी चुनौती नागोया में पिछले हफ्ते भारी बारिश के बाद अब एक और मौसम संबंधी खतरा है। सोमवार को टाइफून डुजुआन के आयोजन क्षेत्र की ओर बढ़ने की आशंका है। आयोजकों ने इसके लिए इमरजेंसी प्लान तैयार किया है। जरूरत पड़ने पर खिलाड़ियों को सुरक्षित जगह ले जाने और कोस्टा सेरेना को समुद्र में सुरक्षित स्थान पर ले जाने की तैयारी है।

Continue reading on the app

सैकिया बोले- एशिया कप ट्रॉफियां भारत आएंगी:समय नहीं बताया; टीम इंडिया ने नकवी के हाथ से नहीं ली थी

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि भारत की पुरुष और महिला टीम की एशिया कप ट्रॉफियां एक दिन बोर्ड ऑफिस आएंगी। सैकिया ने यह बात BCCI की एनुअल जनरल मीटिंग में हिस्सा लेने के बाद कही। सैकिया ने कहा- 'ट्रॉफियां कब आएंगी, इसकी समयसीमा नहीं बता सकते। लेकिन, दोनों ट्रॉफियां वानखेड़े स्टेडियम स्थित BCCI ऑफिस जरूर पहुंचेंगी। 4 दिन पहले 14 सितंबर को भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को हराकर एशिया कप जीता था। लेकिन, PCB चीफ मोहसिन नकबी के हाथ से ट्रॉफी लेने से इंकार कर दिया था। मेंस टीम ने भी पिछले साल नकवी के हाथ से ट्रॉफी नहीं ली थी। महिला टीम को एशियन गेम्स में गोल्ड की उम्मीद सैकिया ने कहा कि बोर्ड को भरोसा है कि भारतीय महिला टीम एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतेगी। टीम ने शुक्रवार को क्वार्टरफाइनल में जापान को हराया। उन्होंने कहा, “हमने पिछले हफ्ते दुबई में शानदार जीत के लिए अपनी महिला टीम को बधाई दी। उन्होंने जापान के खिलाफ पहला मैच बहुत अच्छे से जीता है।” सैकिया ने आगे कहा, “हमें उम्मीद है कि वे इस महीने की 22 तारीख को एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतेंगी।”

Continue reading on the app

  Sports

डब्ल्यूडब्ल्यूई के 5 रेसलर, जिनका करियर सबसे ज्यादा लंबा रहा, 30 साल के महारिकॉर्ड का टूटना मुश्किल

5 wwe wrestler longest career: डब्ल्यूडब्ल्यूई के इतिहास में लगातार बने रहना और रिंग पर राज करना केवल शारीरिक ताकत की बात नहीं, बल्कि अटूट निष्ठा और जुनून का खेल है. द अंडरटेकर, रैंडी ऑर्टन, जॉन सीना, द मिज और ट्रिपल एच जैसे महान दिग्गजों ने चोटों, उतार-चढ़ाव और मानसिक चुनौतियों का सामना करते हुए दशकों तक फैंस के दिलों पर राज किया. इन 5 रेसलर्स ने न केवल ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाए, बल्कि अपनी निरंतरता से वफादारी की एक अटूट मिसाल पेश की. Sun, 20 Sep 2026 20:35:36 +0530

  Videos
See all

Rahul Gandhi | Goonj के मंच से PM और बुजूर्ग महिला के अपमान वाले मामले पर क्या बोले Rashid Alvi ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T16:16:57+00:00

Russia Ukraine War Live Updates | रूस-यूक्रेन में भीषण जंग से भयंकर तबाही! | Big Attack On Moscow #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T16:11:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers