Responsive Scrollable Menu

Nifty 75 अंक चढ़कर 23346 पर बंद, Sensex में मामूली गिरावट

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद आईटी कंपनियों और टाटा समूह की कंपनियों के शेयरों में कमजोर रुख के कारण मानक सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी शुक्रवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 19.63 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74,294.96 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 413.85 अंक यानी 0.55 प्रतिशत बढ़कर 74,728.44 अंक तक पहुंच गया था।

सेंसेक्स ने कारोबार के दौरान हासिल बढ़त को समापन नीलामी सत्र (सीएएस) में गंवा दिया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी लगातार तीसरे सत्र में बढ़त में रहा और 75.80 अंक यानी 0.33 प्रतिशत चढ़कर 23,346.40 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का शेयर 4.33 प्रतिशत, टाइटन का 2.11 प्रतिशत, एशियन पेंट्स का दो प्रतिशत, मारुति का 1.98 प्रतिशत, टेक महिंद्रा का 1.82 प्रतिशत और टाटा स्टील का 1.73 प्रतिशत टूटा।

वहीं लाभ में रहने वाले शेयरों में अदाणी पोर्ट्स, पावर ग्रिड, एचडीएफसी बैंक और भारती एयरटेल शामिल हैं। छोटी कंपनियों से जुड़ा बीएसई स्मॉलकैप सेलेक्ट सूचकांक 1.56 प्रतिशत और मझोली कंपनियों का मिडकैप सेलेक्ट सूचकांक 0.79 प्रतिशत चढ़ा। साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स 486.8 अंक यानी 0.65 प्रतिशत और निफ्टी 51.7 अंक यानी 0.22 प्रतिशत टूटा।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग उल्लेखनीय बढ़त के साथ बंद हुए। यूरोपीय बाजारों में दोपहर कारोबार में गिरावट का रुख रहा। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे।

एचएसटी वेल्थ के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हरिसेल्वन राधाकृष्णन ने कहा, ‘‘भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और एशियाई बाजारों से मिले समर्थन से चुनिंदा शेयरों में लिवाली को बढ़ावा मिला। ब्रेंट कच्चे तेल की कीमत करीब 103.3 डॉलर प्रति बैरल तक आने से मुद्रास्फीति, रुपये और भारत की आयात लागत को लेकर चिंता कुछ कम हुई।’’ राधाकृष्णन ने कहा कि हालांकि, आईटी कंपनियों और टाटा समूह की कुछ कंपनियों के शेयर में कमजोर रुख के साथ-साथ कई बड़े आईपीओ में नकदी जाने से बाजार में व्यापक सुधार सीमित रहा।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एनएसई) के 22,569 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को शुक्रवार को बोली के दूसरे दिन पूर्ण अभिदान मिला। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘कच्चे तेल की कीमत और वैश्विक बॉन्ड प्रतिफल में नरमी से जोखिम लेने की धारणा बेहतर होने के कारण भारतीय शेयर बाजारों में तेजी जारी रही। हालांकि, वैश्विक अनिश्चितता बनी हुई है।

प्रमुख केंद्रीय बैंकों के अपेक्षित नीतिगत फैसलों के बाद वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों ने भी निवेशकों के रुख को मजबूती दी। सभी क्षेत्रों में तेजी रही, हालांकि मुनाफावसूली के कारण आईटी कंपनियों के शेयर में गिरावट आई। इस बीच, यह चिंता बनी रही कि लंबे समय तक ऊंची ब्याज दरें रहने से वैश्विक स्तर पर प्रौद्योगिकी क्षेत्र में खर्च प्रभावित हो सकता है।’’ अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का वायदा भाव 1.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.4 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 3,208.76 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 21.86 अंक की गिरावट और निफ्टी 53 अंक की मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ था।

Continue reading on the app

UP Weather Tomorrow: कल यूपी के किन जिलों में बरसेंगे बादल, कहां निकलेगी तेज धूप? देखें 19 सितंबर का पूरा मौसम अपडेट

UP Weather News: उत्तर प्रदेश के लिए मौसम विभाग ने अगले सात दिनों का पूर्वानुमान जारी किया है. 19 सितंबर को राज्य के 38 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, लेकिन किसी भी गंभीर चेतावनी से राहत मिली है.

The post UP Weather Tomorrow: कल यूपी के किन जिलों में बरसेंगे बादल, कहां निकलेगी तेज धूप? देखें 19 सितंबर का पूरा मौसम अपडेट appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

टेस्ट में सबसे ज्यादा उम्र में कप्तानी करने वाले 5 कप्तान, 127 साल से नहीं टूटा विश्व कीर्तिमान

5 Oldest captains in Test: टेस्ट क्रिकेट के डेढ़ सौ साल के इतिहास में कई दिग्गजों ने उम्र को मात देकर अपनी टीमों की कमान संभाली. पचास वर्ष की उम्र में इंग्लैंड की अगुआई करने वाले डब्ल्यूजी ग्रेस से लेकर गबी एलन, डब्लूआर हैमंड, ऑस्ट्रेलिया के वारेन बार्ड्सले और मॉडर्न दौर में पाकिस्तान के मिस्बाह-उल-हक तक, इन खिलाड़ियों ने साबित किया कि कप्तानी केवल शारीरिक फुर्ती का खेल नहीं, बल्कि अनुभव और मानसिक दृढ़ता का संगम है. Sat, 19 Sep 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

Trump Tariff News: Russia Oil खरीदना पड़ेगा भारी? भारत पर 100% Tariff का खतरा! India Economy | Trade #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T23:30:40+00:00

Bengal News: Kolkata Police की नई पहल | E-Motorcycle से बदलेगा Policing का अंदाज | Suvendu Adhikari #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T23:00:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers