Responsive Scrollable Menu

Gold Price Rises | सर्राफा बाजार में जोरदार वापसी: दिल्ली में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा उछाल, जानें ताजा भाव

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर तगड़ी रिकवरी देखने को मिली। कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी से मुद्रास्फीति (Inflation) की चिंताएं कम हुई हैं, जिसके चलते हाल की बिकवाली के बाद निवेशकों ने एक बार फिर सुरक्षित निवेश के रूप में सर्राफा बाजार का रुख किया है। स्थानीय कारोबारियों के मुताबिक, दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना बृहस्पतिवार के बंद भाव ₹1.55 लाख की तुलना में ₹1,600 की बढ़त लेकर ₹1,56,600 प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) के स्तर पर पहुंच गया।
 

इसे भी पढ़ें: Ramesh Chennithala ने निजी चैनल पर पुलिस Raid में ज्यादती के आरोपों को नकारा

 स्थानीय कारोबारियों के अनुसार 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना बृहस्पतिवार के बंद भाव 1.55 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम की तुलना में 1,600 रुपये चढ़कर 1,56,600 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गया। चांदी में भी जोरदार उछाल देखा गया और यह 5,000 रुपये बढ़कर 2.47 लाख रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह धातु 2.42 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर बंद हुई थी। 

ब्रोकरेज मंच लेमन के शोध प्रमुख गौरव गर्ग ने कहा, डॉलर और अमेरिकी ट्रेजरी प्रतिफल में नरमी आने से हाल की बिकवाली के बाद सोने में तेज सुधार हुआ। इसका कारण फेडरल रिजर्व की ब्याज दर वृद्धि के बाद निवेशकों ने अपने सौदों का फिर से मूल्यांकन किया। चांदी का प्रदर्शन सोने से बेहतर रहा, जबकि तेल की कीमतें लगातार तीसरे सत्र में टूटकर 101 डॉलर प्रति बैरल पर आ गईं। सऊदी अरब से आपूर्ति बहाल होने की उम्मीदों और वैकल्पिक शिपिंग मार्गों ने आपूर्ति व्यवधान की आशंकाओं को दूर किया है। 

इसे भी पढ़ें: Kashmir में सर्दियों ने दी दस्तक, बर्फ से सफेद हुए Gulmarg और Gurez Valley, कुदरत ने बदल दिया पूरा नजारा

हालांकि, उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में तनाव अभी भी एक जोखिम बना हुआ है। वैश्विक सर्राफा बाजारों में हाजिर सोना 50.96 डॉलर यानी 1.17 प्रतिशत चढ़कर 4,392.78 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं चांदी 3.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 67.21 डॉलर पर रही। मिराए एसेट शेयरखान के जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा, हाजिर बाजार में सोने ने लगातार दूसरे दिन अप्रत्याशित तेजी दिखाई, क्योंकि तेल की कीमतों में गिरावट ने अमेरिकी फेडरल रिजर्व के सख्त मौद्रिक नीति रुख के असर को कुछ हद तक बेअसर कर दिया है। हालांकि, अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड प्रतिफल के उच्च स्तर पर बने रहने से सर्राफा की बढ़त पर कुछ अंकुश लगा।

Continue reading on the app

Delhi Market में Gold 156000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा, चांदी 5000 रुपये उछली

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सोने की कीमत 1,600 रुपये बढ़कर 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से मुद्रास्फीति की चिंताएं कम होने और हाल की बिकवाली के बाद निवेशकों के सर्राफा बाजार में लौटने से सोने के दाम चढ़े। स्थानीय कारोबारियों के अनुसार 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना बृहस्पतिवार के बंद भाव 1.55 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम की तुलना में 1,600 रुपये चढ़कर 1,56,600 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गया।

चांदी में भी जोरदार उछाल देखा गया और यह 5,000 रुपये बढ़कर 2.47 लाख रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह धातु 2.42 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर बंद हुई थी। ब्रोकरेज मंच लेमन के शोध प्रमुख गौरव गर्ग ने कहा, ‘‘हाल में आई गिरावट के बाद सोने की कीमतों में तेज सुधार हुआ है।

डॉलर और अमेरिकी सरकारी बॉन्ड पर ब्याज दरों में नरमी के बीच निवेशक अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दर बढ़ोतरी के बाद अपने निवेश को नए सिरे से तय कर रहे हैं।’’ चांदी का प्रदर्शन सोने से बेहतर रहा, जबकि तेल की कीमतें लगातार तीसरे सत्र में टूटकर 101 डॉलर प्रति बैरल पर आ गईं। सऊदी अरब से आपूर्ति बहाल होने की उम्मीदों और वैकल्पिक शिपिंग मार्गों ने आपूर्ति व्यवधान की आशंकाओं को दूर किया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में तनाव अभी भी एक जोखिम बना हुआ है।

वैश्विक सर्राफा बाजारों में हाजिर सोना 50.96 डॉलर यानी 1.17 प्रतिशत चढ़कर 4,392.78 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं चांदी 3.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 67.21 डॉलर पर रही। मिराए एसेट शेयरखान के जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा, हाजिर बाजार में सोने ने लगातार दूसरे दिन अप्रत्याशित तेजी दिखाई, क्योंकि तेल की कीमतों में गिरावट ने अमेरिकी फेडरल रिजर्व के सख्त मौद्रिक नीति रुख के असर को कुछ हद तक बेअसर कर दिया है।

हालांकि, अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड प्रतिफल के उच्च स्तर पर बने रहने से सर्राफा की बढ़त पर कुछ अंकुश लगा।

Continue reading on the app

  Sports

टी20 के 5 सबसे सफल कप्तान, जिन्होंने टीम की जीत में बनाए सबसे ज्यादा रन, दो के नाम पांच शतक

5 captains most run in winning t20 matches: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कप्तानी करते हुए टीम को जीत दिलाना और खुद बल्ले से रन बनाना एक बड़ी कला है. जीती हुई पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तानों की लिस्ट में बाबर आजम टॉप पर हैं. इसके बाद यूएई के मुहम्मद वसीम, भारत के रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया के एरॉन फिंच और जापान के कैडोवाकी-फ्लेमिंग का नाम आता है. Sat, 19 Sep 2026 19:32:25 +0530

  Videos
See all

Rashtra Sarvopari LIVE: Aaditya Thackeray के घर दिशा के पिता | Disha Murder Case | SSR | Matoshree #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T14:13:03+00:00

इस्राएल ने विदेश में घुसकर कैसे पकड़ा मोस्ट वॉन्टेड नाजी [Mossad’s Operation Finale] | Baebaak Isha #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T14:05:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers