Responsive Scrollable Menu

Lava Bold N4 Pro 5G लॉन्च: 15 हजार से कम में आया 50MP कैमरा और 6,000mAh बैटरी वाला 5G फोन, देखें फीचर्स

Lava Bold N4 Pro 5G Launch: भारतीय स्मार्टफोन कंपनी Lava ने अपने Bold सीरीज में नया Lava Bold N4 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह नया 5G स्मार्टफोन बड़े डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल कैमरा और 6,000mAh की बैटरी के साथ आया है। फोन में Unisoc T8200 5G चिपसेट और 6GB RAM दी गई है।

Lava Bold N4 Pro 5G को कंपनी ने अगस्त में लॉन्च हुए Lava Bold N4 Lite के बाद पेश किया है। नए मॉडल में 5G कनेक्टिविटी के साथ हार्डवेयर और बैटरी को भी अपग्रेड किया गया है।

Lava Bold N4 Pro 5G की कीमत और सेल डेट
Lava Bold N4 Pro 5G की भारत में स्पेशल लॉन्च कीमत ₹13,999 रखी गई है। यह कीमत सभी लागू ऑफर्स को शामिल करके है। फोन फिलहाल सिर्फ एक कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध होगा, जिसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है फोन की बिक्री 26 सितंबर दोपहर 12 बजे से Amazon के जरिए शुरू होगी।

Lava Bold N4 Pro 5G को Monaco Blue और Opulent Lilac कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा। फिलहाल Amazon लिस्टिंग पर फोन के कुछ ही स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी गई है। कंपनी की ओर से बिक्री शुरू होने से पहले इसके बाकी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

ये भी पढ़े-ः Bose Open-Ear लाइनअप लॉन्च: मिलेगा शानदार डिजाइन, 9 घंटे की बैटरी और Cinema Mode; कीमत ₹19 हजार से शुरू

घर बैठे मिलेगी सर्विस
Lava Bold N4 Pro 5G के साथ कंपनी अपनी Free Service at Home सुविधा भी दे रही है। इसके तहत भारत के अलग-अलग हिस्सों में ग्राहकों को घर पर ही आफ्टर-सेल्स सर्विस उपलब्ध कराने का दावा किया गया है।

Lava Bold N4 Pro 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन 
Lava Bold N4 Pro 5G में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है, जिससे स्क्रॉलिंग और एनिमेशन ज्यादा स्मूद नजर आ सकते हैं। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Unisoc T8200 5G चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 6GB RAM मिलती है और फोन में 6GB तक Virtual RAM का सपोर्ट भी दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 128GB का ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलता है।

Android 16 पर चलेगा फोन
Lava Bold N4 Pro 5G आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 पर चलता है। कंपनी का कहना है कि फोन में क्लीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए Lava Bold N4 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल का AI-बेस्ड डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। हालांकि, कंपनी ने अभी फोन की चार्जिंग स्पीड या चार्जिंग टेक्नोलॉजी की जानकारी साझा नहीं की है। डस्ट और पानी से सुरक्षा के लिए फोन को IP64 रेटिंग मिली है।

ऐसा है फोन का डिजाइन
Lava Bold N4 Pro 5G में फ्लैट रियर पैनल दिया गया है। इसके ऊपरी बाएं हिस्से में उभरा हुआ राउंडेड-रेक्टेंगल कैमरा मॉड्यूल मिलता है। कैमरा मॉड्यूल में दो बड़े कैमरा लेंस, एक छोटा सर्कुलर एलिमेंट और LED फ्लैश दिया गया है। फोन में फ्लैट फ्रेम मिलता है, जबकि दाईं तरफ वॉल्यूम कंट्रोल और पावर बटन दिए गए हैं। सेल्फी कैमरे के लिए फोन के फ्रंट में वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच दिया गया है।

 

Continue reading on the app

टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज, जोस बटलर के नाम विश्व कीर्तिमान

5 batsman Most runs in T20: टी-20 क्रिकेट का इतिहास आतिशी बल्लेबाजी और रिकॉर्ड तोड़ पारियों से भरा पड़ा है. एक दौर में 'यूनिवर्स बॉस' क्रिस गेल इस फॉर्मेट के बेताज बादशाह थे. समय के साथ एलेक्स हेल्स और डेविड वार्नर ने रनों का अंबार लगाकर उन्हें पछाड़ा, वहीं कायरन पोलार्ड भी इनके पीछे चले. आखिरकार इंग्लैंड के जोस बटलर ने टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया.

Continue reading on the app

  Sports

Success Story: उम्र सिर्फ 5 साल, हुनर ऐसा कि इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम, गीतिका ने किया एरियल हूप में कमाल

Geetika Jain Success Story: भीलवाड़ा की पांच वर्षीय बालिका गीतिका जैन ने एरियल हूप में खास उपलब्धि हासिल करते हुए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है. गीतिका ने एरियल हूप की लायरा पोजीशन में रोटेशन का रिकॉर्ड बनाया. रिकॉर्ड प्रदर्शन के दौरान उन्होंने एक हाथ और एक पैर के सहारे शरीर का संतुलन बनाए रखा. इतनी कम उम्र में संतुलन, एकाग्रता और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन उनकी नियमित मेहनत और अभ्यास को दर्शाता है. गीतिका ने फरीदाबाद स्थित इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के कार्यालय में रिकॉर्ड प्रदर्शन किया, जिसके बाद उनकी उपलब्धि को आधिकारिक रूप से दर्ज किया गया. गीतिका पिछले दो वर्षों से अर्जुन डांस स्कूल में एरियल हूप का प्रशिक्षण ले रही हैं. माता-पिता आयुष और मीनाक्षी जैन के मुताबिक गीतिका नियमित अभ्यास के साथ कठिन तकनीक सीख रही हैं. Sat, 19 Sep 2026 09:08:33 +0530

  Videos
See all

Trump Tariff News: Russia Oil खरीदना पड़ेगा भारी? भारत पर 100% Tariff का खतरा! India Economy | Trade #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T23:30:40+00:00

Bengal News: Kolkata Police की नई पहल | E-Motorcycle से बदलेगा Policing का अंदाज | Suvendu Adhikari #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T23:00:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers