Kanpur News : कानपुर में घातक हो रहा स्वाइन फ्लू, यह एक गोली बचा सकती है जान, जानिए कैसे?
Swine Flu Prevention : कानपुर में स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ता जा रहा है. अब तक 40 मरीज सामने आए हैं, एक की मौत हो चुकी है. एलएलआर अस्पताल में स्वाइन फ्लू मरीजों के लिए बेड रिजर्व रखे गए हैं. अस्पताल के सीएमएस डॉ. सौरभ अग्रवाल ने लोकल 18 को बताया कि स्वाइन फ्लू के लक्षण सामान्य सर्दी-जुकाम और बुखार जैसे हो सकते हैं. कई बार लोग इन्हें मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. टैमीफ्लू दवा को लेकर सरकार की ओर से नई अनुमति मिल गई है. अगर आपको बुखार के साथ गले में खराश, खांसी, सर्दी-जुकाम या सांस लेने में परेशानी हो रही है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.
Bihar Flood Crisis: नितिन नवीन ने CM Relief Fund में दान की 3 महीने की Salary
बिहार में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने तीन महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया है। भाजपा अध्यक्ष ने एक्स पर लिखा कि बिहार में बाढ़ की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और प्रभावितों तक समय पर राहत एवं आवश्यक सहायता पहुँचाने के लिए सरकार पूरी तत्परता से कार्य कर रही है। राज्यसभा सांसद के रूप में मैं भी अपने तीन महीने के वेतन की राशि, ₹6,35,000 मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करता हूँ।
इसे भी पढ़ें: राजस्थान में कुचेरा निकाय चुनाव से पहले Congress पार्षदों पर दबाव बनाने का आरोप, Dotasra ने साधा निशाना
नितिन नवीन ने आगे लिखा कि राज्य सरकार द्वारा बाढ़ से प्रभावित परिवारों को ₹7,000 प्रति परिवार की वित्तीय सहायता के रूप में कुल ₹550 करोड़ से अधिक की राशि प्रदान की गई है। राहत शिविरों, कम्युनिटी किचन, चिकित्सा सुविधाओं और पशु चारे की व्यवस्था के साथ NDRF एवं SDRF की टीमें बचाव कार्यों में तैनात हैं। किसानों की फसल क्षति का आकलन कर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी जारी है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने बिहार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की तथा राहत एवं बचाव कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। हम सभी बिहार के बाढ़ प्रभावित परिवारजनों के साथ पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ खड़े हैं। बिहार में बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव का काम ज़ोर-शोर से चल रहा है; यहाँ 15 ज़िलों में 48 लाख से ज़्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।
इसे भी पढ़ें: 'अपनी पार्टी का इतिहास भी नहीं जानते Rahul Gandhi', TMC Symbol Freeze पर Sudhanshu Trivedi का तीखा तंज
1,251 कम्युनिटी किचन (सामुदायिक रसोई) से अब तक 88 लाख से ज़्यादा लोगों को खाना खिलाया गया है। तेरह राहत कैंपों में 12,000 से ज़्यादा लोगों को रहने की जगह, खाना और मेडिकल सुविधाएँ दी जा रही हैं। आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सदा ने बताया कि बाढ़ से प्रभावित हर परिवार को सात हज़ार रुपये की मदद दी जा रही है। लगभग 3.68 लाख पॉलीथीन शीट, 65,400 सूखे राशन के पैकेट और 1,400 खाने के पैकेट बांटे गए हैं। प्रभावित इलाकों में 1,688 नावें चल रही हैं। मवेशियों के चारे की भी 12,844 क्विंटल से ज़्यादा सप्लाई की गई है। राहत और बचाव के काम में SDRF की 27 और NDRF की 10 टीमें लगी हुई हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18
prabhasakshi








