Responsive Scrollable Menu

Modak Making Tips: घर पर मोदक बनाते समय इन 6 बातों का रखें ध्यान, नहीं बिगड़ेगी शेप और स्वाद

Modak Making Tips: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के भोग में मोदक जरूर शामिल किए जाते हैं। घर पर मोदक बनाते समय कई बार आटा फटने, फिलिंग बाहर आने या शेप बिगड़ने की समस्या हो जाती है। अगर आप भी इस बार घर पर मोदक बनाने की तैयारी कर रहे हैं, तो आटा तैयार करने से लेकर स्टीम करने तक कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें। इससे मोदक देखने में सुंदर और खाने में सॉफ्ट बनेंगे।

1. आटे की कंसिस्टेंसी सही रखें
मोदक की बाहरी परत अच्छी बनाने के लिए आटे का सही होना सबसे जरूरी है। बहुत सूखा आटा इस्तेमाल करने पर मोदक बनाते समय किनारों पर दरारें पड़ सकती हैं। वहीं, ज्यादा गीला आटा शेप बनाने में परेशानी कर सकता है। इसलिए आटे को अच्छी तरह गूंथकर मुलायम रखें।

2. फिलिंग को ज्यादा गीला न करें
नारियल और गुड़ की फिलिंग मोदक का स्वाद बढ़ाती है, लेकिन इसमें बहुत ज्यादा नमी नहीं होनी चाहिए। गीली फिलिंग भरने पर मोदक को बंद करना मुश्किल हो सकता है और पकाते समय बाहरी परत खुलने या फटने का डर रहता है।

3. मोदक की परत बहुत मोटी न रखें
मोदक बनाते समय आटे की परत को बराबर और हल्का पतला रखें। मोटी परत होने पर मोदक का स्वाद और टेक्सचर दोनों प्रभावित हो सकते हैं। खासतौर पर किनारों को थोड़ा पतला रखने से प्लेट्स बनाना आसान होता है।

मोदक बनाने की टिप्स

4. भरावन सही मात्रा में डालें
फिलिंग ज्यादा देखकर मोदक और स्वादिष्ट लगेगा, ऐसा जरूरी नहीं है। जरूरत से ज्यादा भरावन डालने पर मोदक को बंद करने में परेशानी हो सकती है। इसलिए बीच में उतनी ही फिलिंग डालें, जितनी आसानी से चारों तरफ से बंद हो सके।

5. किनारों को अच्छी तरह सील करें
मोदक की शेप बनाने के बाद इसके सभी किनारों को अच्छी तरह बंद करना जरूरी है। अगर कहीं से भी गैप रह गया तो स्टीम करते समय फिलिंग बाहर निकल सकती है। उंगलियों की मदद से प्लेट्स बनाकर ऊपर की तरफ अच्छी तरह सील करें।

6. स्टीम करते समय रखें धैर्य
मोदक को भाप में पकाते समय जल्दबाजी न करें। सही समय तक स्टीम करने से बाहरी परत अच्छी तरह पकती है। बहुत ज्यादा देर तक पकाने पर मोदक की परत सख्त हो सकती है, इसलिए रेसिपी के अनुसार समय का ध्यान रखें।

गणेश चतुर्थी पर घर के बने मोदक का स्वाद ही अलग होता है। अगर पहली बार मोदक बना रहे हैं, तो ऊपर बताई गई बातों का ध्यान रखें। इससे मोदक बनाते समय आटा फटने, फिलिंग बाहर आने और शेप बिगड़ने जैसी आम परेशानियों से बचने में मदद मिल सकती है।

यह भी पढ़ें: गणपति बप्पा के भोग में बनाएं पान फ्लेवर वाले यूनिक मोदक, बिना गैस जलाए झटपट करें तैयार

Continue reading on the app

Asian Games: एशियन गेम्स क्वॉर्टर फाइनल में भारत ने जापान को 8 विकेट से हराया, सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिंड़त

india womens vs japan womens: भारतीय महिला टीम ने एशियन गेम्स के चौथे क्वॉर्टर फाइनल में जापान को 8 विकेट से हरा दिया है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यह फैसला बिलकुल सही साबित करते हुए भारतीय गेंदबाजों ने जापान टीम महज 57 के स्कोर पर समेट दिया। जबकि टीम इंडिया ने 58 रन लक्ष्य को मामूली साबित करते हुए 5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर ही हासिल कर लिया। 

इस जीत के साथ ही इंडियन विमेंस टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली, जहां दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में रविवार सुबह टीम इंडिया का सामना बांग्लादेश से होगा। भारतीय टीम 2023 एशियन गेम्स की डिफेंडिंग चैंपियन है। पिछली बार टीम को गोल्ड मेडल मिला था। वहीं, भारतीय टीम ने हाल ही में विमेंस एशिया कप का खिताब भी जीता था। 

जापान का खेल फिसड्डी
जापान की महिला टीम 19.5  ओवर बल्लेबाजी की, लेकिन सिर्फ 57 रन ही बना सकी। उसके पूरी टीम इस छोटे स्कोर पर सिमट गईं। जापान की तरफ ओपनिंग जोड़ी ही डबल डिजिट स्कोर बना पाईं। हरुना इवासाकी 10 और अयाका काटो स्टाफोर्ड ने 25 रन बनाए। इसके अलावा कोई बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को पार नहीं कर पाईं। टीम 20 के फॉर्मेट में जापान ने टेस्ट के रनरेट से बल्लेबाजी की। जापान 19.5 ओवर में 2.87 के रनरेट से महज 57 रन बनाए। 

भारत का प्रदर्शन शानदार 
जापान की तरफ से 57 रन का छोटा स्कोर बनाने के बाद उनकी गेंदबाजी इसे डिफेंड नहीं पाईं। भारतीय ओपनर शैफाली वर्मा ने शुरुआत से ही ताबड़तोड़ रन बनाना शुरू कर दिया और 15 गेंदों में 40 रन बनाकर भारत की जीत दिला दी। उनके आगे जापान की बॉलर्स संघर्ष करती नजर आईं। शैफाली ने नाबाद पारी खेलीं। इसमें 6 चौके और 2 छक्के लगाए। 

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026: आइची-नागोया में गेम्स का शानदार उद्घाटन, मनु-पवन ने लहराया भारतीय तिरंगा

Asian Games Opening Ceremony: आइची-नागोया में 20वें एशियन गेम्स में कुल 45 एशियाई देश और एक रिफ्यूजी टीम हिस्सा ले रही हैं और इन सभी की ओर से शामिल हो रहे खिलाड़ी नागोया में बने स्टेडियम में उतरे. Sat, 19 Sep 2026 16:57:56 +0530

  Videos
See all

Shorts | शराब ठेके में घुसा चोर, कैश लेकर हुआ फरार #viral #shorts #trending #ATShorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T13:15:08+00:00

Mahabharat LIVE: CM Yogi के धमाकेदार ऐलान | UP Election 2027 | Govt Jobs | Akhilesh Yadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T13:15:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers