Responsive Scrollable Menu

इंदौर ‘छात्रों की गूंज’ में उठेंगे युवाओं के सवाल: हरीश चौधरी, जीतू पटवारी और उमंग सिंघार ने सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरा

इंदौर में 19 सितंबर को राहुल गांधी के प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले मध्यप्रदेश कांग्रेस ने शिक्षा, रोजगार, सरकारी भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने संयुक्त प्रेस वार्ता में कहा कि यह आयोजन सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि छात्रों और युवाओं के सवालों को सामने लाने का मंच है।

हरीश चौधरी ने कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ छात्रों के सवालों का आंदोलन है। उन्होंने कहा कि देशभर में छात्र और युवा शिक्षा, रोजगार और भर्ती से जुड़े मुद्दे उठा रहे हैं। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि कई जगह छात्रों के आंदोलनों को दबाने के लिए बल प्रयोग और दमनात्मक कार्रवाई की गई। उन्होंने कोटा, देहरादून, प्रयागराज और पुणे के बाद इंदौर में छात्रों की आवाज उठने की बात कही।

खाली पदों पर भर्ती को लेकर जीतू पटवारी ने सरकार से किए सवाल

जीतू पटवारी ने मध्यप्रदेश में सरकारी विभागों में एक लाख चार हजार से अधिक पद खाली होने का आरोप लगाते हुए सवाल किया कि इन पदों पर युवाओं की भर्ती कब होगी। उन्होंने कहा कि सरकार के रोजगार पोर्टल पर 27 लाख से अधिक जॉब सीकर्स दर्ज हैं, जबकि मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की कई भर्तियां लंबे समय से लंबित हैं।

बेरोजगारी और भर्ती में देरी पर प्रश्न

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्लिफ्स-2025 के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि 15 से 29 वर्ष के युवाओं की बेरोजगारी दर 4.2 प्रतिशत और शहरी युवाओं में 9.1 प्रतिशत दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि परीक्षा, परिणाम, चयन और नियुक्ति में देरी से युवाओं के महत्वपूर्ण वर्ष प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने समयबद्ध भर्ती कैलेंडर लागू करने और कौशल विकास के बाद स्थायी रोजगार के अवसर सुनिश्चित करने की जरूरत बताई।

शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जीतू पटवारी ने यूडाइस प्लस के आंकड़ों का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में 7,217 सिंगल-टीचर स्कूल हैं, जहां लगभग 2.29 लाख विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि ऐसी स्थिति में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा कैसे सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि रोजगार और शिक्षा के पर्याप्त अवसर नहीं मिलने के कारण युवाओं को दूसरे शहरों और राज्यों की ओर पलायन करना पड़ता है।

उमंग सिंघार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उमंग सिंघार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जो बच्चा पढ़ना चाहता है, उसकी मेहनत और सपनों को मौजूदा व्यवस्था कुचल रही है। उन्होंने कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ का उद्देश्य युवाओं की आवाज को राष्ट्रीय मंच देना है।

नेता प्रतिपक्ष ने वर्ष 2026-27 के बजट में शिक्षा के लिए लगभग 4,000 करोड़ रुपये के प्रावधान और बजट में लगभग 0.9 प्रतिशत हिस्सेदारी का उल्लेख करते हुए सवाल किया कि पर्याप्त संसाधनों के बिना शिक्षा से जुड़ी जरूरतें कैसे पूरी होंगी। उन्होंने सरकारी स्कूलों में 72 हजार से अधिक शिक्षक पद खाली होने और 90 हजार से अधिक पदों पर बैकलॉग भर्ती लंबित होने का भी आरोप लगाया।

उमंग सिंघार ने अतिथि शिक्षकों, पेसा कानून से जुड़े आदिवासी मुद्दों, नर्सिंग कॉलेजों और ओबीसी आरक्षण का जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान युवाओं के मुद्दों को प्रमुखता दी जाती है लेकिन बाद में उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती। नर्सिंग शिक्षा को लेकर उन्होंने छात्रों के अधिकारों और संस्थानों की स्थिति पर भी सवाल उठाए।

‘छात्रों की गूंज’ में युवाओं के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे 

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शिक्षा, रोजगार, सरकारी भर्ती, परीक्षा व्यवस्था, शिक्षक भर्ती, उच्च शिक्षा, कौशल विकास, ओबीसी आरक्षण और युवाओं के पलायन से जुड़े विषय लाखों विद्यार्थियों और युवाओं के भविष्य से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि इंदौर में होने वाली ‘छात्रों की गूंज’ में इन मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा और सरकार से जवाब मांगा जाएगा।

Continue reading on the app

MP: सतना में हाईराइज बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 3 बच्चों का रेस्क्यू, 2 महिलाएंं अब भी फंसी

सतना में श्रीराम विला बिल्डिंग में भीषण आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई. तीसरी मंजिल पर बच्चे फंस गए, जिन्हें बचाने के लिए दमकल विभाग और प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.

Continue reading on the app

  Sports

वनडे क्रिकेट में एडम जम्पा ने रचा इतिहास, तोड़ा महान शेन वॉर्न का रिकॉर्ड, दिग्गजों की लिस्ट में हुए शामिल

Adam Zampa Record: ट्रेविस हेड की शतकीय पारी के बाद दमदार गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे वनडे मैच में जिम्बाब्वे को 84 रन से हरा दिया. मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के लिए लेग स्पिनर एडम जम्पा ने 2 विकेट अपने नाम किए. इसके साथ ही उन्होंने शेन वॉर्न का रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. Sat, 19 Sep 2026 06:31:55 +0530

  Videos
See all

Bengal News: Kolkata Police की नई पहल | E-Motorcycle से बदलेगा Policing का अंदाज | Suvendu Adhikari #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T23:00:42+00:00

Salman Khan पहुंचे आशीष शेलार के घर, गणपति बप्पा के किए दर्शन! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T23:10:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers