भारत की जीडीपी वृद्धि दर वित्त वर्ष 2027 में 7 प्रतिशत तक रहने की उम्मीद: रिपोर्ट
नई दिल्ली, 18 सितंबर (आईएएनएस)। भारत चालू वित्त वर्ष में वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर 6.5-7 प्रतिशत हासिल करने की राह पर है। इस दौरान मजबूत घरेलू मांग, बैंक ऋण में तेजी और आर्थिक गतिविधियों में सुधार के चलते नॉमिनल जीडीपी वृद्धि दर 11-12 प्रतिशत के आसपास रहने की उम्मीद है। यह जानकारी जेफरीज की ओर से जारी एक रिपोर्ट में दी गई है।
जेफरीज ने अपनी ताजा ‘ग्रीड एंड फियर’ रिपोर्ट में कहा कि भारत का आर्थिक प्रदर्शन छह महीने पहले की अपेक्षाओं से बेहतर रहा है। इसकी वजह ऋण में व्यापक स्तर पर विस्तार और मांग से जुड़े संकेतकों में सुधार है।
रिपोर्ट में आगे बताया गया कि जुलाई में बैंक ऋण वृद्धि सालाना आधार पर बढ़कर 17.8 प्रतिशत हो गई।
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को दिए जाने वाले ऋण में 24.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि उद्योग क्षेत्र को कर्ज 20 प्रतिशत, सेवा क्षेत्र को ऋण 22.9 प्रतिशत और कॉरपोरेट ऋण में 21.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
रिपोर्ट में कहा गया, “कॉरपोरेट ऋण में तेजी यह भी संकेत देती है कि लंबे समय से प्रतीक्षित निजी क्षेत्र के पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) चक्र की शुरुआत आखिरकार हो रही है।”
जेफरीज में इंडिया रिसर्च के प्रमुख महेश नंदूरकर ने कहा कि आय वृद्धि चालू वित्त वर्ष के 14 प्रतिशत से बढ़कर 1 अप्रैल से शुरू होने वाले अगले वित्त वर्ष में 17 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
रिपोर्ट में घरेलू मांग में लगातार बनी मजबूती की ओर भी इशारा किया गया है।
इसके अलावा, अगस्त में जीएसटी संग्रह सालाना आधार पर 14.8 प्रतिशत बढ़ा, जबकि अप्रैल-अगस्त के दौरान बिजली की मांग में वृद्धि बढ़कर 9.4 प्रतिशत हो गई। इसकी तुलना में जनवरी-मार्च की अवधि में बिजली मांग में 1.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।
वहीं, रिपोर्ट में कहा गया कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की एफसीएनआर (बी) पहल के तहत विदेशी मुद्रा का मजबूत प्रवाह देखने को मिला, जिसके तहत सरकार ने अनिवासी भारतीयों (एनआरआई) से उम्मीद से बेहतर 136 अरब डॉलर की विदेशी मुद्रा जमा राशि जुटाई।
राजकोषीय मोर्चे पर ब्रोकरेज ने कहा कि सरकार के राजकोषीय समेकन के प्रयास सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। चालू वित्त वर्ष में राजकोषीय घाटा जीडीपी के 4.3 प्रतिशत रहने का अनुमान है और आने वाले वर्षों में इसके और कम होने की उम्मीद है।
--आईएएनएस
एबीएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 15 की मौत, कई घायल
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के कोहाट में शुक्रवार को नमाज के दौरान ओल्ड पुलिस लाइंस के करीब जोरदार धमाका हुआ. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत की खबर है. वहीं कई घायल होने की पुष्टि हुई है. पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के कोहाट में शुक्रवार को नमाज के दौरान ओल्ड पुलिस लाइंस के करीब जोरदार धमाका हुआ. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत की खबर है. वहीं कई घायल होने की पुष्टि हुई है.
News Alert! At least eight people killed and dozens injured in powerful blast at a mosque in northwest Pakistan: Officials. pic.twitter.com/Fkgq4FZ75r
— Press Trust of India (@PTI_News) September 18, 2026
पुलिस के अनुसार, धमाकों से लदा एक वाहन कथित तौर पर ओल्ड पुलिस लाइंस के गेट जा टकराया. इसके बाद धमाका हुआ और गोलीबारी शुरू हो गई. विस्फोट के बाद मस्जिद के बाहर एक बड़ा गड्ढा तैयार हो गया. मस्जिद के बाहरी भाग को काफी नुकसान हुआ और एक दीवार भी ढह गई. धमाके के करीब इमारतों को काफी नुकसान उठाना पड़ा. अस्पताल अधिकारियों के अनुसार, कोहाट के DHQ अस्पताल में 25 घायल होने की सूचना है. इसके बाद वहां पर इमरजेंसी का ऐलान हो गया. घायलों में पुलिसकर्मी भी शामिल हैं. Rescue 1122 की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं. घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम चल रहा है.
सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरा
पुलिस और सुरक्षा बलों ने ओल्ड पुलिस लाइंस को घेरा लिया. इसके साथ सर्च एवं क्लीयरेंस ऑपरेशन शुरू हो गया. कोहाट-हंगू रोड को कथित तौर पर यातायात को रोक दिया गया. इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी.
हमले को जांच जारी
अधिकारी धमाके के हालात और इसके जिम्मेदार लोगों की पहचान की जांच में जुटे हुए हैं. धमाके के बाद गोलीबारी की आवाज भी सुनाई दी. घटना में हताहतों की पुष्टि संख्या और हमले की प्रकृति समेत आगे की जांच जारी है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation









