Kashmir Crime Branch ने 93 लाख की जमीन धोखाधड़ी में गुलाम मोहि-उद-दीन डार को पकड़ा
कश्मीर अपराध शाखा के आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने 93 लाख रुपये की जमीन और संपत्ति धोखाधड़ी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने बडगाम के जवालापोरा के गुलाम मोहि-उद-दीन डार को लाखों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
उन्होंने कहा कि यह गिरफ्तारी श्रीनगर के उप न्यायाधीश की अदालत से जारी आदेश और वारंट पर की गई। उन्होंने कहा कि कई आपराधिक मामलों में लिप्त आरोपी पिछले साल से गिरफ्तारी से बच रहा था। अधिकारियों के मुताबिक धोखाधड़ी का यह मामला एक लिखित शिकायत पर आधारित है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि जमीन के दलाल दार ने कर्नाटक और जम्मू के जानीपुर इलाके के रहने वाले सह-आरोपी सोम नाथ कौल के साथ मिलकर पीड़ित को 93 लाख रुपये का चूना लगाया।
अधिकारियों के अनुसार जांच से पता चला है कि आरोपी ने जाली समझौतों की मदद से पुलवामा के ड्रुसु में प्रवासियों की जमीन और बिजबेहाड़ा में 300 पेड़ों को बेचने की पेशकश की थी। उन्होंने बताया कि ठगी की रकम को इधर-उधर करने में इस्तेमाल किया गया बैंक खाता कथित तौर पर उसी दिन खोला गया था जिस दिन पैसे अंतरित किए गए थे और इसे सिर्फ इस घोटाले को अंजाम देने के लिए ही खोला गया था। उन्होंने बताया कि ये दोनों खुद को संपत्ति स्वामी या ‘अटॉर्नी होल्डर’ बताकर, प्रवासियों की संपत्ति बेचने का झूठा वादा करते थे और भोले-भाले लोगों को ठगते थे।
अधिकारियों ने कहा कि फरार सह-आरोपी कौल के खिलाफ ह्यू एंड क्राई नोटिस (फरार व्यक्ति की सूचना देने वाला नोटिस) अब भी प्रभाव में है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Asianetnews








