iPhone 18 के लिए घंटों लाइन में लगे लोग: Sonu Sood ने तंज कसते हुए कहा- 'सिर्फ फोन नहीं, असल अपग्रेड तो...'
Sonu Sood on iPhone 18 launch: एप्पल के नए iPhone 18 की लॉन्चिंग के साथ ही इसे खरीदने के लिए लोगों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। शुक्रवार, 18 सितंबर को देश के कई शहरों में एप्पल स्टोर्स के बाहर ग्राहकों की लंबी कतारें नजर आईं। मुंबई के एप्पल BKC स्टोर के बाहर भी बड़ी संख्या में लोग फोन खरीदने के लिए पहुंचे। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने इस पूरे क्रेज पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
iPhone 18 की कतारों पर सोनू सूद का पोस्ट
सोनू सूद ने अपने X अकाउंट पर Apple BKC के बाहर लगी लोगों की लंबी लाइन की एक तस्वीर शेयर की। इसके साथ अभिनेता ने ऐसा संदेश लिखा, जिसने सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी। सोनू सूद ने लिखा, “नया फोन, नई EMI… लेकिन बिल वही पुराने! शायद अब समय आ गया है कि हम सिर्फ फोन अपग्रेड करने के लिए नहीं, बल्कि बदलाव लाने के लिए कतार में खड़े हों। असली अपग्रेड एक बेहतर समाज है।”
New phone, new EMI… same old bills! ???? Maybe it’s time we queue up to make a difference, not just upgrade our phones. The real upgrade is a better society. ❤️ pic.twitter.com/WBVDzGrbaV
— sonu sood (@SonuSood) September 18, 2026
सोनू सूद के पोस्ट पर यूजर्स की प्रतिक्रिया
सोनू सूद की पोस्ट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ लोगों ने EMI पर महंगे फोन खरीदने की आदत और खर्च करने की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाए।
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि कई लोग अपने माता-पिता के पैसों या EMI के जरिए iPhone खरीद रहे हैं, जबकि वे शायद खुद अपनी कमाई से इसे अफोर्ड न कर पाएं। एक अन्य यूजर ने लोगों से अपनी प्राथमिकताओं पर दोबारा विचार करने की बात कही।
मुंबई में भी दिखा iPhone 18 का क्रेज
iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की बिक्री शुरू होने के साथ ही मुंबई के Apple BKC स्टोर पर भी बड़ी भीड़ देखने को मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ ग्राहक महाराष्ट्र के दूसरे हिस्सों के अलावा पड़ोसी गुजरात से भी फोन खरीदने के लिए मुंबई पहुंचे थे।
#WATCH | Maharashtra: Apple begins the official sale of the iPhone 18 Pro and iPhone 18 Pro Max; a large number of people throng the company's store at Jio World Drive in Mumbai pic.twitter.com/PyFjeG24ag
— ANI (@ANI) September 18, 2026
कई ग्राहक पहले से बुक किए गए ऑर्डर लेने पहुंचे, जबकि कुछ लोग वॉक-इन खरीदारी के लिए स्टोर के बाहर कतार में नजर आए।
आखिरी बार ‘फतेह’ में नजर आए थे सोनू सूद
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनू सूद को आखिरी बार साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म ‘फतेह’ में देखा गया था। फिल्म में उनके साथ नसीरुद्दीन शाह, जैकलीन फर्नांडिस, विजय राज जैसे कलाकार नजर आए थे।
नेस्ले के बेबी फूड पर FSSAI की कार्रवाई:भ्रामक विज्ञापनों और बायोटिन के गलत स्तर पर नोटिस; शेयर 2% गिरा
खाद्य सुरक्षा नियामक FSSAI ने नेस्ले इंडिया के खिलाफ उसके बेबी प्रोडक्ट्स में नियमों के उल्लंघन को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। कंपनी पर अपने बेबी फूड के लेबल और विज्ञापनों में भ्रामक दावे करने और प्रोडक्ट की गुणवत्ता में गड़बड़ी के आरोप लगे हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi











