Responsive Scrollable Menu

यूपी में सरकारी नौकरी की नई राह, नागरिक सुरक्षा विभाग की भर्तियों से युवाओं को मिलेगा अवसर

UP Government: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक और अवसर सामने आने जा रहा है. नागरिक सुरक्षा विभाग में लंबे समय से रिक्त पड़े 191 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. विभाग जल्द ही इन पदों के लिए विज्ञापन जारी करेगा. इन नियुक्तियों से न केवल युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे, बल्कि नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को भी अतिरिक्त मानव संसाधन प्राप्त होगा.

नागरिक सुरक्षा विभाग आपदा प्रबंधन, राहत कार्यों और नागरिक सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण दायित्व निभाता है. ऐसे में रिक्त पदों पर नियुक्तियां होने से विभाग की कार्यक्षमता बढ़ेगी और विभिन्न स्तरों पर कामकाज को मजबूती मिलेगी. भर्ती प्रक्रिया में सबसे अधिक 104 पद सहायक उप नियंत्रक के हैं, जो प्रशासनिक और मैदानी दोनों तरह की जिम्मेदारियों से जुड़े होते हैं. इसके अलावा भंडार अधीक्षक-द्वितीय के छह, स्टोर मैन के 33, आशुलिपिक के नौ, कनिष्ठ सहायक के 25 और डिस्पैच राइडर के 14 पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी.

यह भी पढ़ें: यूपी के यात्रियों के लिए बड़ी राहत, दशहरा-दिवाली पर चलेंगी 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें शेड्यूल

 

इन पदों पर निकलेगी भर्ती

इन पदों की प्रकृति को देखें तो यह भर्ती केवल नौकरी देने तक सीमित नहीं है, बल्कि विभाग के अलग-अलग कार्यों को व्यवस्थित और प्रभावी बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है. भंडार अधीक्षक और स्टोर मैन विभागीय सामग्री, उपकरणों और संसाधनों के रखरखाव की जिम्मेदारी संभालेंगे. आशुलिपिक और कनिष्ठ सहायक कार्यालयी कार्यों को गति देंगे, जबकि डिस्पैच राइडर आवश्यक दस्तावेजों और सामग्री के सुचारु आवागमन में अहम भूमिका निभाएंगे.

क्या बोले एक्सपर्ट?

विशेषज्ञों का मानना है कि सरकारी विभागों में समय-समय पर होने वाली भर्तियां युवाओं के लिए स्थायी रोजगार के अवसर तैयार करती हैं. नागरिक सुरक्षा विभाग की यह भर्ती भी ऐसे ही अवसरों में शामिल है, जिसमें अलग-अलग शैक्षिक योग्यता और कौशल वाले अभ्यर्थियों के लिए संभावनाएं मौजूद हैं. इससे शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के युवाओं को लाभ मिलने की उम्मीद है.

1 लाख नई नौकरियां निकालने के निर्देश

प्रदेश सरकार लगातार सरकारी सेवाओं में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया पर जोर दे रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में अधिकारियों को अगले छह माह में एक लाख नई नौकरियां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. इसी क्रम में विभिन्न विभागों में भर्ती प्रक्रियाओं को तेज किया जा रहा है. सरकार के अनुसार, पिछले साढ़े नौ वर्षों में प्रदेश के युवाओं को साढ़े नौ लाख से अधिक सरकारी नौकरी के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं.

पुलिस और होमगार्ड में भी भर्ती की तैयारी

आगामी महीनों में पुलिस और होमगार्ड विभाग में भी बड़े स्तर पर भर्ती की योजना है. सरकार के अनुसार, इन दोनों विभागों में करीब 77 हजार पदों पर नियुक्तियां प्रस्तावित हैं. ऐसे में नागरिक सुरक्षा विभाग की भर्ती को व्यापक रोजगार अभियान का हिस्सा माना जा रहा हैं. रोजगार के अवसर बढ़ने से युवाओं में सरकारी सेवाओं के प्रति उत्साह भी बढ़ रहा है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह समय महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि आने वाले महीनों में विभिन्न विभागों में बड़ी संख्या में रिक्तियां निकलने की संभावना है. 

नागरिक सुरक्षा विभाग की प्रस्तावित भर्तियां इस बात का संकेत हैं कि राज्य में प्रशासनिक और जनसेवा से जुड़े विभागों को मजबूत बनाने के साथ-साथ युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने पर भी लगातार ध्यान दिया जा रहा है. विभागीय जरूरतों और युवाओं की आकांक्षाओं के बीच यह भर्ती एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित हो सकती है.

विशेषज्ञों का कहना है कि समयबद्ध और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया न केवल युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खोलती है, बल्कि शासन-प्रशासन की क्षमता बढ़ाने में भी मदद करती है. नागरिक सुरक्षा विभाग में प्रस्तावित ये नियुक्तियां इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही हैं, जिससे विभाग को अतिरिक्त मानव संसाधन मिलेगा और प्रदेश के युवाओं को सरकारी सेवा में योगदान देने का अवसर प्राप्त होगा.

यह भी पढ़ें: यूपी सरकार इस शहर में दे रही प्लॉट खरीदने का मौका, सीएम योगी जल्द करेंगे उद्घाटन

 

Continue reading on the app

1000 लड़कियों को पढ़ाएंगे धुरंधर एक्टर, रणबीर और आलिया ने भी लिया ये बड़ा संकल्प

Ranveer Singh Supports 1000 Girls Education: 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के मौके पर देशभर में आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सितारों ने अपने घरों पर भगवान गणेश की स्थापना की. जिसके बाद सभी बप्पा की पूजा-अर्चना करने में व्यस्त हो गए हैं. 17 सितंबर को इसी अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन मनाया गया और बीजेपी ने समाज में बेहतरी लाना के लिए सेवा संकल्प अभियान शुरू किया. जिसके तहत लोग समाज के लिए कुछ संकल्प ले सकें. बॉलीवुड के कई सितारों ने गणेश चतुर्थी और पीएम मोदी के जन्मदिन पर कई संकल्प लिए. इसमें रणवीर सिंह (Ranveer Singh) से लेकर रणबीर कपूर (Ranbeer Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) जैसे सेलेब्स शामिल हैं. आइए जानते हैं कि उन्होंने इस मौके पर क्या-क्या संकल्प लिया. 

रणवीर और रणबीर-आलिया ने लिया संकल्प

बॉलीवुड के धुरंधर एक्टर यानी रणवीर सिंह गुरुवार को भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा पंडाल पहुंचे. यहां पर उन्होंने सबका दिल जीत लिया. उन्होंने बताया कि त्योहार के हिस्से के तौर पर उन्होंने 1000 लड़कियों को पढ़ाने का संकल्प लिया. इतना ही नहीं आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने समाज के लिए अलग करने का संकल्प लिया. उन्होंने मुंबई में 20 स्कूलों को बेहतर बनाने में मदद करने की बात कही है. 

क्या बोले रणवीर सिंह

गणेश चतुर्थी पर रणवीर सिंह ने कहा कि वह 1000 लड़कियों की पढ़ाई-लिखाई की जिम्मेदारी ले रहे हैं. उन्होंने कहा, 'मैं सेवा संकल्प अभियान से जुड़ने और 1000 लड़कियों की शिक्षा में मदद करने का संकल्प लेता हूं. मुझे उम्मीद है कि इससे बप्पा खुश होंगे और उनका आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ रहेगा.' रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर उन फिल्मी हस्तियों में शामिल हैं जो इस पहल में हिस्सा ले रहे हैं.

आलिया और रणबीर ने 20 स्कूलों को बेहतर करने का लिया संकल्प

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने भी मुंबई में 20 स्कूलों के नवीनीकरण में मदद करने का वादा किया है.उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रणबीर और वह मुंबई के 20 स्कूलों को बेहतर बनाने का संकल्प ले रहे हैं. आलिया ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'हमारे माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी को जन्मदिन की बधाई! आने वाला साल आपके लिए सेहतमंद और खुशियों भरा हो. #SevaSankalpAbhiyaan की भावना सामूहिक प्रयास और समाज को कुछ वापस देने की शानदार सोच को दर्शाती है. इस दिन को मनाने और इस नेक काम में सहयोग करने के लिए, रणबीर और मैं @mybmc की सिफारिशों के अनुसार 20 स्कूलों को बेहतर बनाने का संकल्प ले रहे हैं, ताकि हमारे बच्चों को सीखने और आगे बढ़ने के लिए बेहतर सुविधाएं और अच्छी जगहें मिल सकें.'

रणवीर सिंह और रणबीर-आलिया का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर अपनी अगली फिल्म 'प्रलय' की शूटिंग लेकर सुर्खियों में हैं. उनकी फिल्म की शूटिंग मुंबई में चल रही हैं. हाल ही में उनकी फिल्म की शूटिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था. जिसमें उनका बड़े-बालों के साथ खतरनाक लुक समाने आया था. वहीं, रणवीर सिंह की पर्सनल लाइफ की की बात करें तो वे जल्द दीपिका पादुकोण के साथ अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं. फिलहाल कपल एक बेटी दुआ के माता-पिता हैं. बीते दिनों दुआ के जन्मदिन पर दीपिका ने अपनी मैटरनिटी शूट की फोटो शेयर साझा की थीं. इसके साथ ही रणबीर और आलिया भी वर्कफ्रंट पर काफी बिजी हैं. जहां रणबीर अपनी अपकमिंग फिल्म रामायण को लेकर सुर्खियों में हैं तो आलिया 'लव एंड वॉर' में नजर आएंगी. ये फिल्म 2027 में रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें: Salman Khan ने भारी भीड़ के बीच सिक्योरिटी के सामने जोड़े हाथ, बच्चों के लिए आखिर क्यों उठाया ये कदम?

 

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026: हॉकी में गोल्ड मेडल और ओलंपिक टिकट पर भारत की नजर, मेंस और विमेंस टीम रविवार को होंगी एक्शन में

Asian Games 2026 hockey: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय हॉकी टीमें रविवार से अपने अभियान का आगाज करेंगी. गिफू प्रेफेक्चरल ग्रीन स्टेडियम में महिला टीम का सामना उज्बेकिस्तान से और पुरुष टीम का मुकाबला इंडोनेशिया से होगा. 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक का सीधा टिकट हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरने वाली हरमनप्रीत सिंह और सलीमा टेटे की अगुआई वाली टीमों की नजरें देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने पर टिकी हैं. Sat, 19 Sep 2026 16:51:24 +0530

  Videos
See all

Iran America War : सऊदी-हूती जंग की आड़ में ट्रंप का हथियारों का खेल! | Saudi-Houthi War | Shorts | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T12:45:35+00:00

5 छात्रों को कुचल कर भागा कार वाला | #noida #viralvideo #caraccident #roadaccdient #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T12:42:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers