Responsive Scrollable Menu

UPI से कितना अलग है डिजिटल रुपया? क्या सच में कैश का नया अवतार बनेगा Digital Rupee

Explainer Digital Rupee: भारत में डिजिटल पेमेंट की दुनिया ने पिछले कुछ वर्षों में बड़ा बदलाव देखा है. मोबाइल से कुछ सेकंड में किसी दुकान, दोस्त या परिवार के सदस्य को पैसे भेजना सामान्य बात हो चुकी है. UPI ने डिजिटल भुगतान को इतना आसान बना दिया है कि अब छोटे से छोटे भुगतान के लिए भी नकदी रखने की जरूरत कम महसूस होती है. 

लेकिन इसी डिजिटल क्रांति के बीच एक और तकनीक पर काम चल रहा है, जिसे भविष्य के भुगतान सिस्टम का अहम हिस्सा माना जा रहा है. इसका नाम है डिजिटल रुपया. सूत्रों की मानें तो भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI इसे Central Bank Digital Currency (CBDC) के रूप में विकसित कर रहा है. 

सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब UPI पहले से मौजूद है, तो डिजिटल रुपये की जरूरत क्यों पड़ी? क्या यह UPI का नया वर्जन है? क्या इसमें बैंक अकाउंट की जरूरत नहीं होगी? और क्या इंटरनेट के बिना भी डिजिटल रुपया भेजा जा सकेगा? इन सवालों का जवाब समझने के लिए पहले UPI और डिजिटल रुपये के बीच मूल अंतर समझना जरूरी है.

डिजिटल रुपया आखिर है क्या?

डिजिटल रुपया भारत की आधिकारिक मुद्रा रुपये का डिजिटल रूप है. इसे RBI जारी करता है. यानी यह किसी निजी कंपनी का डिजिटल टोकन या किसी ऐप का बैलेंस नहीं है, बल्कि RBI की देनदारी वाला वैध डिजिटल रुपया है.

RBI के मुताबिक डिजिटल रुपया को डिजिटल वॉलेट में रखा जा सकता है और इसका इस्तेमाल व्यक्ति से व्यक्ति (P2P) और व्यक्ति से व्यापारी (P2M) भुगतान के लिए किया जा सकता है. इसकी खासियत यह है कि इसे केवल भुगतान के माध्यम के रूप में नहीं, बल्कि डिजिटल रूप में स्टोर ऑफ वैल्यू की तरह भी रखा जा सकता है.

सरल भाषा में समझें तो जैसे आपकी जेब में 500 रुपए का नोट है, उसी तरह डिजिटल रुपये के वॉलेट में 500 का डिजिटल रुपया हो सकता है.

फिर UPI से क्या फर्क है?

यही इस पूरी कहानी का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है. UPI खुद पैसा नहीं है, बल्कि पैसे के भुगतान और ट्रांसफर का एक माध्यम है. वहीं डिजिटल रुपया खुद रुपये का डिजिटल रूप है.  इसे उदाहरण से भी समझ लेते हैं...

अगर आप UPI से किसी दुकानदार को 500 रुपए भेजते हैं, तो आपके बैंक खाते से 500 निकलकर प्राप्तकर्ता के बैंक खाते में पहुंचते हैं. UPI इस ट्रांजैक्शन को शुरू और पूरा कराने वाला भुगतान इंफ्रास्ट्रक्चर है.

लेकिन डिजिटल रुपया में 500 आपके डिजिटल वॉलेट में रखे जा सकते हैं. जब आप किसी दूसरे डिजिटल रुपया वॉलेट को 500 रुपए भेजते हैं, तो यह दो डिजिटल वॉलेट के बीच ट्रांसफर हो सकता है. RBI के अनुसार CBDC QR के जरिए ऐसे भुगतान में लेनदेन दो डिजिटल रुपया वॉलेट के बीच होता है और उपयोगकर्ताओं के बैंक खातों से होकर नहीं गुजरता.

F&Q

Q. क्या डिजिटल रुपया बिल्कुल कैश जैसा होगा?

यही डिजिटल रुपये की सबसे बड़ी अवधारणा है. कैश में क्या होता है? आपके पास 500 का नोट है. आप वह नोट दुकानदार को दे देते हैं. आपका बैंक अकाउंट चेक नहीं होता और दुकानदार के बैंक अकाउंट में उसी क्षण कोई बैंक ट्रांसफर नहीं होता. डिजिटल रुपये का उद्देश्य भी काफी हद तक कैश जैसी डिजिटल व्यवस्था तैयार करना है.

RBI ने डिजिटल रुपया को भौतिक मुद्रा की डिजिटल शक्ल बताया है. इसे डिजिटल वॉलेट में रखा जा सकता है और व्यक्ति या व्यापारी को भेजा जा सकता है.

Q.  क्या दो तरह से चलेगा डिजिटल भुगतान? 

हां , भविष्य में डिजिटल भुगतान की दुनिया में दो अलग अवधारणाएं साथ चल सकती हैं. एक तरफ अकाउंट आधारित भुगतान, जैसे UPI और दूसरी तरफ डिजिटल कैश यानी डिजिटल रुपया. 

Q. डिजिटल रुपया वॉलेट में कैसे आएगा?

डिजिटल रुपया फिलहाल पायलट व्यवस्था में बैंकों और कुछ गैर-बैंक संस्थानों के जरिए उपलब्ध है.
RBI के मुताबिक डिजिटल रुपया की खुदरा पायलट शुरुआत 1 दिसंबर 2022 को हुई थी. RBI डिजिटल रुपया जारी करता है और बैंक और अन्य अधिकृत संस्थाएं ग्राहकों के लिए वॉलेट उपलब्ध कराती हैं.

यानी इसे ऐसे समझें कि आपके बैंक खाते में मौजूद पैसा और आपके डिजिटल रुपया वॉलेट में मौजूद डिजिटल रुपया एक ही चीज नहीं हैं.

आप बैंक खाते से डिजिटल रुपया वॉलेट में डिजिटल रुपये लोड कर सकते हैं. इसके बाद वह रकम अलग डिजिटल वॉलेट में रखी जा सकती है. जरूरत पड़ने पर डिजिटल रुपया को वापस बैंक खाते में रिडीम भी किया जा सकता है.

Q. क्या डिजिटल रुपये के लिए इंटरनेट जरूरी नहीं होगा?

यहां थोड़ा सावधान रहना जरूरी है. डिजिटल रुपये में ऑफलाइन भुगतान की सुविधा विकसित और परीक्षण की जा रही है, लेकिन यह कहना कि डिजिटल रुपया के हर प्रकार के लेनदेन में हमेशा इंटरनेट या बैंक की बिल्कुल जरूरत नहीं होगी, अभी सही नहीं होगा.

दरअसल RBI के मुताबिक डिजिटल रुपया की ऑफलाइन सुविधा का उद्देश्य ऐसे इलाकों में भुगतान संभव बनाना है जहां इंटरनेट कनेक्टिविटी सीमित या उपलब्ध नहीं है. अलग-अलग तकनीकी समाधान तलाशे जा रहे हैं. इनमें एक समाधान इंटरनेट के बिना लेकिन दूरसंचार कनेक्टिविटी के साथ काम करता है, जबकि दूसरे समाधान में NFC यानी Near Field Communication आधारित भुगतान का परीक्षण किया जा रहा है.

इसलिए भविष्य में फोन को पास लाकर डिजिटल रुपये का भुगतान करने जैसी तकनीक संभव हो सकती है, लेकिन इसका पूरा ढांचा अभी विकास और परीक्षण के दौर में है.

Q. NFC से कैसे हो सकता है भुगतान?

NFC एक ऐसी वायरलेस तकनीक है जिसमें दो नजदीकी डिवाइस बहुत कम दूरी पर डेटा का आदान-प्रदान कर सकते हैं.

मान लीजिए आपके फोन के डिजिटल रुपया वॉलेट में 500 हैं और दुकानदार के पास भी डिजिटल रुपया स्वीकार करने वाला डिवाइस या वॉलेट है. दोनों डिवाइस को पास लाकर भुगतान किया जा सकता है.

यह बिल्कुल उसी तरह की अवधारणा है जैसे आज कई जगह NFC आधारित टैप-टू-पे सुविधा इस्तेमाल होती है.

Q. क्या UPI खत्म हो जाएगा?

ऐसा मानना फिलहाल सही नहीं है. डिजिटल रुपये को UPI का सीधा विकल्प मानने के बजाय दोनों को अलग-अलग जरूरतों के लिए विकसित भुगतान व्यवस्थाओं के रूप में देखना ज्यादा सही होगा.


Q. डिजिटल रुपये की सबसे बड़ी खासियत क्या हो सकती है?

इसके कई संभावित फायदे हैं.

1. डिजिटल कैश: नकदी जैसी डिजिटल मुद्रा को वॉलेट में रखने की सुविधा।

2. तत्काल सेटलमेंट: CBDC वॉलेट के बीच भुगतान तुरंत सेटल हो सकता है।

3. ऑफलाइन भुगतान: सीमित या बिना इंटरनेट वाले इलाकों में भुगतान की संभावनाएं।

4. प्रोग्रामेबल मनी: डिजिटल रुपये में कुछ परिस्थितियों में पैसे के इस्तेमाल को निर्धारित उद्देश्य से जोड़ने की तकनीकी संभावना है. RBI ने DBT, लोन, कर्मचारी भत्ते और अन्य उपयोगों के लिए programmable CBDC के प्रयोग की संभावनाओं का उल्लेख किया है.

Q. क्या डिजिटल रुपये पर ब्याज मिलेगा?

नहीं.  डिजिटल रुपया वॉलेट में रखे डिजिटल रुपये पर बैंक खाते की तरह ब्याज नहीं मिलता. RBI के अनुसार डिजिटल रुपये में कैश जैसी विशेषताओं के कारण वॉलेट बैलेंस पर ब्याज देय नहीं है. इसलिए डिजिटल रुपये को बचत खाते का विकल्प समझना सही नहीं होगा.

Q. क्या यह सच में ‘कैश का डिजिटल अवतार’ है?

काफी हद तक यही इसकी मूल अवधारणा है. RBI ने भी CBDC को इस तरह डिजाइन करने की बात कही है कि वह कागजी मुद्रा के जितना संभव हो सके उतना करीब हो, लेकिन डिजिटल रूप में.

यह भी पढ़ें - मायावती ने UPI शुल्क पर उठाए सवाल, केंद्र से जनहित में फैसला लेने की अपील

Continue reading on the app

Radha Ashtami 2026: श्रीराधा रानी को खूब पसंद है अरबी की सब्जी, राधा-अष्टमी पर जरूर लगाएं भोग

Radha Ashtami 2026: राधा रानी का जन्मोत्सव 19 सितंबर 2026 को मनाया जाएगा. हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी के दिन राधा जी का प्राकट्य उत्सव मनाया दाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, श्रीराधा का जन्म उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले स्थित गोकुल के पास रावल गांव में हुआ था. यह राधारानी का ननिहाल स्थान माना जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 18 सितंबर को दोपहर 1 बजे से शुरू होगी और 19 सितंबर को दोपहर 3 बजकर 26 मिनट तक रहेगी. राधा अष्टमी की पूजा मध्याह्न काल में की जाती है. इस दिन श्रीराधा रानी की पूजा में उन्हें सभी पसंदीदा पकवानों का भोग लगाया जाता है. राधारानी की सबसे प्रिय सब्जी का प्रसाद उन्हें जरूर चढ़ाया जाता है. आइए जानते हैं इस बारे में.

राधा रानी को कौन सी सब्जी का भोग लगाया जाता है?

श्रीराधा रानी को ब्रज की परंपरा के अनुसार, अरबी की सब्जी अत्यंत प्रिय है. यह सब्जी उनको खूब पसंद है. इसलिए, राधा अष्टमी के दिन उन्हें अरबी की सब्जी का भोग जरूर लगाया जाता है. खासतौर पर दही वाली अरबी राधा रानी की प्रिय है. ब्रज शैली में इसे सात्विक तरीके से बनाया जाता है. दही वाली अरबी को बनाने का खास तरीका होता है. इसमें प्याज-लहसुन नहीं डाला जाता है. 

ये भी पढ़ें- Radha Ashtami 2026: अलौकिक सौंदर्य, दिव्य रूप और लंबे केश... राधा अष्टमी पर जानिए कैसा था राधा-रानी का स्वरूप

ऐसे बनाएं राधा-रानी की प्रिय अरबी की सब्जी

दही वाली अरबी बनाने की सामग्रियां

  • अरबी
  • दही
  • देसी घी
  • हींग
  • जीरा
  • हरी मिर्च
  • अदरक
  • हल्दी पाउडर
  • धनिया पाउडर
  • लाल मिर्च पाउडर
  • नमक स्वादानुसार
  • हरा धनिया 

अरबी की सब्जी बनाने की विधि

1.सबसे पहले अरबी को धोकर अच्छे से पोंछ लें. इसके बाद आप अरबी को हल्का उबाल दे सकते हैं. इसके बाद आप इन्हें निकाल लें और छिलके उतार कर लंबे-लंबे स्लाइस में काट लें.

2. इसे बनाने के लिए एक कढ़ाई में देसी घी गर्म करें. उसमें क्रिस्पी होने तक भून लें. 

3.अब कढ़ाई में बचे घी के अंदर ही हींग और जीरा का तड़का लगाएं. आप चाहे को अजवाइन भी डाल सकते हैं. अब इसमें कटी हुई हरी मिर्चे और कद्दूकस किया हुआ अदरक डालकर भून लें.

4.अब इसमें हल्दी, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर धीमी आंच पर पकाएं.

5.जब मसाले घी छोड़ने लगे तो आंच को बिल्कुल धीमा कर दें या बंद कर दें. अब इसमें फेंटा हुआ दही मिलाएं और धीरे-धीरे मिक्स करें. इससे दही मसालों साथ मिल जाएगी.  मसालों और दही को कुछ मिनटों के लिए पकाएं लेकिन हल्की आंच पर ही. नहीं तो दही फंट सकता है.

6.अब इसमें तली हुई अरबी डाल दें. अंत में स्वादानुसार नमक डालकर ढककर 5 मिनट के लिए पकने के लिए छोड़ दें. 

7.सब्जी तैयार है, अब इसमें ऊपर से हरे धनिये की पत्तियों से सजावट करें. स्वादिष्ट और पारंपरिक अरबी की सब्जी तैयार है.

दही वाली अरबी की सब्जी राधा रानी को भोग के रूप में अर्पित करें और फिर स्वयं ग्रहण करें.

राधा रानी को भोग कैसे लगाते हैं?

राधाष्टमी के दिन घर में राधा रानी और श्रीकृष्ण जी की मूर्ति या तस्वीर को स्थापित करें. अगर आपके पास राधारानी की तस्वीर नहीं है तो आप भगवान कृष्ण को ही राधा मानकर पूजन कर सकते हैं. राधा रानी को फूल, फल, चंदनी, रोली, दीप अर्पित करें. इसके बाद तैयार किया गया भोग श्रीजी के सामने रखें. सबसे पहले दही वाली अरबी के साथ-साथा श्रीजी को खीर और पंचामृत का भी भोग लगाया जाता है. पूजन के बाद राधा-रानी के नाम का जप करें, भजन-कीर्तन करें. पूजा के अंत में आरती करें.

ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi Bhog: गणपति को कौन-कौन से भोग लगाए जाते हैं? जानें 10 दिनों के लिए अलग-अलग प्रसाद लिस्ट

Continue reading on the app

  Sports

चीफ सेलेक्टर की कुर्सी खुद छोड़ेंगे अजीत अगरकर या बीसीसीआई लेगा एक्शन, अंदरूनी कलह के बीच बड़ा सवाल

Ajit Agarkar BCCI Chief Selector Tenure: भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने अपना कार्यकाल न बढ़ाने का फैसला किया है. उन्होंने इसके बारे में बीसीसीआई को अवगत करा दिया है. रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर हुए विवाद और बोर्ड के प्रशासनिक हस्तक्षेप से अगरकर काफी नाराज बताए जा रहे हैं. ऐसे में बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या अगरकर खुद चीफ सेलेक्टर का पद छोड़ेंगे या एजीएम के बाद बीसीसीआई कोई बड़ा कदम उठाएगा. Fri, 18 Sep 2026 16:00:08 +0530

  Videos
See all

News18 India Jazba 2026: RAPID FIRE SHIVAM DUBEY: TOUGHEST BOWLER कौन है? | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T11:17:09+00:00

Pitbull Attack In India: 6 साल में 22 बार पिटबुल कर चुका है हमला, Video देख दहल जाएगा दिल। Sonipat #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T11:15:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers