Responsive Scrollable Menu

Bengal SIR: 37 लाख से अधिक वोटर लिस्ट अपील लंबित, Supreme Court में चुनाव आयोग ने दी जानकारी

निर्वाचन आयोग ने उच्चतम न्यायालय को बताया है कि पश्चिम बंगाल में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत नाम हटाए जाने या जोड़े जाने संबंधी 37 लाख से अधिक अपील अब भी लंबित हैं। निर्वाचन आयोग ने अपने जवाबी हलफनामे में कहा कि उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित न्यायाधिकरणों ने अब तक दाखिल 38.20 लाख अपील में से करीब 1.02 लाख का ही निपटारा किया है। भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत एवं न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई की एसआईआर समिति के अध्यक्ष प्रसेनजीत बोस की याचिका पर 17 जुलाई को सुनवाई की थी।

याचिका में एसआईआर प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची से हटाए गए मतदाताओं की ओर से दाखिल दावों और आपत्तियों का विधानसभा क्षेत्रवार ब्योरा सार्वजनिक करने का अनुरोध किया गया था। पीठ ने इस पर निर्वाचन आयोग से जवाब मांगा था। निर्वाचन आयोग ने अपने हलफनामे में कहा कि मतदाता सूचियों के एसआईआर से संबंधित आदेशों के खिलाफ कुल 38,20,683 अपील दाखिल की गईं जिनमें से 1,02,231 अपील का निपटारा किया जा चुका है जबकि 37,18,452 अब भी लंबित हैं।

हालांकि, हलफनामे में यह अलग-अलग ब्योरा नहीं दिया गया कि कितनी अपील मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के खिलाफ और कितनी नाम जोड़े जाने के खिलाफ दाखिल की गईं। बोस ने याचिका में कहा था कि पश्चिम बंगाल में एसआईआर के गणना चरण के दौरान 58 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम सूची से बाहर कर दिए गए थे। उन्होंने कहा कि दावे और आपत्तियां दाखिल करने के चरण में नाम जोड़ने के लिए प्रपत्र छह और 6ए के जरिये 9.64 लाख आवेदन तथा नाम हटाने के लिए प्रपत्र सात के जरिये 99,000 से अधिक आवेदन मिले थे लेकिन 28 फरवरी को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में केवल करीब 1.82 लाख नाम जोड़े गए।

उच्चतम न्यायालय ने 25 अगस्त को निर्वाचन आयोग को मतदाता सूची से नाम हटाए जाने या जोड़े जाने को चुनौती देने वाली अपीलों के लंबित रहने और उनके निपटारे से संबंधित आंकड़े पेश करने का निर्देश दिया था। न्यायालय में निर्वाचन आयोग की ओर से पेश आंकड़ों के अनुसार, मसौदा मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद 17 दिसंबर 2025 से सात अगस्त 2026 के बीच प्रपत्र छह के तहत 34.13 लाख आवेदन दाखिल किए गए। प्रपत्र छह मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए निर्धारित आवेदन पत्र है।

इस आंकड़े में पहली बार मतदाता के रूप में पंजीकरण कराने के लिए आवेदन करने वाले लोगों के साथ वे मतदाता भी शामिल हैं जिनके नाम मसौदा मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान हटा दिए गए थे। उच्चतम न्यायालय ने 24 अप्रैल को अपीलीय न्यायाधिकरणों से कहा था कि एसआईआर के बाद मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के खिलाफ तत्काल सुनवाई की जरूरत साबित करने वाले मामलों को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए। करीब 60 लाख दावों और आपत्तियों के निपटारे के लिए पश्चिम बंगाल तथा पड़ोसी ओडिशा और झारखंड के लगभग 700 न्यायिक अधिकारियों को तैनात किया गया था।

बाद में उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने अपीलों पर फैसला करने के लिए उच्च न्यायालयों के पूर्व मुख्य न्यायाधीशों और न्यायाधीशों की अध्यक्षता में 19 न्यायाधिकरण गठित किए थे।

Continue reading on the app

Jammu में जन्मदिन पर चेहरे पर केक लगाने से भड़का युवक, दोस्त की हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

जम्मू में सड़क किनारे जन्मदिन मना रहा एक युवक उसके चेहरे पर केक लगाये जाने पर इतना नाराज हो गया कि उसने कथित तौर पर अपने दोस्त पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि आरोपी और उसके भाई को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) की पुलिस चौकी ने जानीपुर थाने को सूचना दी कि पवन नायर उर्फ ‘समीर’ को घायल अवस्था में उसके दोस्त -- जॉन सोट्रा, गौरव सिंह और सुगंध भट्टी अस्पताल लेकर पहुंचे तथा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि जानीपुर थाने का एक दल तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचा। पुलिस के अनुसार आरंभिक जांच से पता चला है कि नीरज उर्फ ‘अंशु’ लोअर रूप नगर के पास सड़क किनारे अपना जन्मदिन मना रहा था, जहा उसके दोस्त सोट्रा, सिंह, भट्टी और नायर मौजूद थे।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘नीरज के साथ उसका भाई रिशु भी था। केक काटते समय नायर ने नीरज के चेहरे पर केक लगा दिया, जिससे दोनों के बीच कहा-सुनी हो गई। जब सोट्रा, सिंह और भट्टी ने उन्हें शांत कराया, तो नीरज गुस्से में आ गया।

उसने अपने पास रखी खोखरी निकाली और नायर की गर्दन पर हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोट आई। घायल को तुरंत जीएमसी ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।’’ घटना का संज्ञान लेते हुए, जानीपुर थाने ने हत्या का मामला दर्ज किया तथा नीरज एवं उसके भाई रिशु को गिरफ्तार कर लिया। प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अपराध में इस्तेमाल हथियार तलाश रही है और मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के मुर्दाघर पहुंचा दिया गया है।

Continue reading on the app

  Sports

अजीत अगरकर के भविष्य से लेकर रांची टेस्ट तक, जानें बीसीसीआई एजीएम की 5 बड़ी बातें

BCCI AGM 5 Big Points: बीसीसीआई की सालाना आम बैठक के बाद सचिव देवजीत सैकिया ने कई बड़े मुद्दो पर स्थिति स्पष्ट की. मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का कार्यकाल 4 अक्टूबर को समाप्त हो रहा है, लेकिन उनके भविष्य को लेकर फिलहाल सस्पेंस बरकरार है. सैकिया ने कहा कि अगले 15 दिनों में इस पर उचित फैसला लिया जाएगा. इसके अलावा, उन्होंने रांची में होने वाले बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट का वेन्यू बदलने की खबरों को खारिज किया और सुब्हदीप घोष को अस्थायी फील्डिं कोच नियुक्त करने की जानकारी दी. Fri, 18 Sep 2026 23:05:34 +0530

  Videos
See all

Lindsay Clancy holdout juror says he had 'no doubt' she deliberately killed her children. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T20:45:01+00:00

Is Russia planning to attack a Nato country? | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T21:00:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers