Responsive Scrollable Menu

Disha Salian Case: चचेरे भाई Aaditya Thackeray के बचाव में उतरे मनसे नेता Amit Thackeray

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेता अमित ठाकरे ने शुक्रवार को अपने चचेरे भाई और शिवसेना (उबाठा) के विधायक आदित्य ठाकरे का बचाव करते हुए कहा कि वह दिशा सालियन की मौत के मामले में कभी शामिल नहीं हो सकते। मनसे नेता का यह बयान आदित्य के उस दावे के कुछ दिनों बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह सालियन को न तो जानते थे और न ही उनसे कभी मिले थे। आदित्य ने साथ ही आरोप लगाया था कि राजनीतिक विरोधी जानबूझकर इस दुखद घटना से उनका नाम जोड़कर उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

मनसे प्रमुख राज ठाकरे के बेटे अमित ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि इसे कैसे देखा जाए, लेकिन एक भाई के तौर पर मैं आपको बता सकता हूं कि आदित्य कभी भी ऐसी किसी चीज में संलिप्त नहीं हो सकते।’’ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिशा सालियन की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। उनके पिता की याचिका पर मुंबई उच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए इसमें किसी भी आरोपी का नाम शामिल नहीं किया गया है। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की 28 वर्षीय पूर्व मैनेजर सालियन की आठ जून, 2020 को मुंबई के मलाड इलाके में एक रिहायशी इमारत की 12वीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई थी।

मुंबई पुलिस ने सालियान के मामले में दुर्घटनावश मौत की प्राथमिकी दर्ज की थी और बाद में दावा किया था कि यह आत्महत्या का मामला था। सालियान की मौत के एक हफ्ते बाद, 14 जून 2020 को राजपूत अपने बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में मृत पाए गए, जिससे दोनों मौतों के बीच किसी संभावित संबंध को लेकर अटकलें शुरू हो गईं। मुंबई उच्च न्यायालय ने दो सितंबर को सालियन की मौत की सीबीआई जांच का आदेश दिया।

अदालत ने मुंबई पुलिस को छह साल तक प्राथमिकी दर्ज न करने के लिए फटकार लगाई और कहा कि उनकी जांच से जवाबों के बजाय और सवाल खड़े होते हैं।

Continue reading on the app

Matar ki kheti in UP: सितंबर-अक्टूबर में लगाएं अगेती मटर, 50-65 दिन में तैयार होगी फसल, 1 बीघा में लागत से कमाई तक जानें पूरा हिसाब

उत्तर प्रदेश के किसान सितंबर के आखिरी सप्ताह से अगेती मटर की खेती शुरू कर सकते हैं. जानें कम समय में तैयार होने वाली किस्मों, बुवाई का सही समय, बीज की मात्रा और कमाई का पूरा गणित.

The post Matar ki kheti in UP: सितंबर-अक्टूबर में लगाएं अगेती मटर, 50-65 दिन में तैयार होगी फसल, 1 बीघा में लागत से कमाई तक जानें पूरा हिसाब appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

ट्रेविस हेड ने 75 गेंदों में ठोका शतक, 72 घंटों में तोड़ा रिकॉर्ड, 20वीं बार भी होगा ये कमाल?

Travis Head: ट्रेविस हेड ने जनवरी 2026 में एशेज सीरीज के मैच में एक शतक जमाया था लेकिन इसके बाद तीनों फॉर्मेट में जितनी भी पारियां उन्होंने खेली थीं, उसमें कुछ खास नहीं कर सके थे. Fri, 18 Sep 2026 16:09:20 +0530

  Videos
See all

Weather Update: 14 राज्यों में आएगा बारिश का महातूफान! | Heavy Rain Alert | IMD | Monsoon 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T11:45:31+00:00

News18 India Jazba 2026: "सरकार मेडल पाने वाले को नौकरी दे रही हैं..." | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T11:40:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers