Responsive Scrollable Menu

Ranveer Singh: पीएम मोदी के जन्मदिन पर रणवीर सिंह का बड़ा संकल्प, 1000 बेटियों की पढ़ाई में करेंगे मदद

Ranveer Singh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और गणेश चतुर्थी के मौके पर अभिनेता रणवीर सिंह ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ से जुड़ने का ऐलान किया। उन्होंने 1000 बेटियों की पढ़ाई में मदद करने का संकल्प लिया है। रणवीर ने गुरुवार रात मुंबई के लालबागचा राजा पंडाल में पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन किए। उन्होंने बप्पा का आशीर्वाद लिया और अपने परिवार के लिए बीते साल को खुशियों से भरा बताया।

बप्पा का जताया आभार
दर्शन के दौरान रणवीर ने कहा कि बप्पा की कृपा से पिछला साल उनके और उनके परिवार के लिए अच्छा रहा। वह यहां भगवान गणेश का शुक्रिया अदा करने और आगे के सफर के लिए उनका आशीर्वाद लेने आए हैं। उन्होंने कहा कि गणेश चतुर्थी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर वह ‘सेवा संकल्प अभियान’ से जुड़कर 1000 बेटियों की शिक्षा में मदद करने का संकल्प लेते हैं। रणवीर ने उम्मीद जताई कि बप्पा इस पहल से खुश होंगे और उनका आशीर्वाद हमेशा उनके परिवार पर बना रहेगा।

आलिया-रणबीर भी जुड़े
रणवीर के अलावा आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी ‘सेवा संकल्प अभियान’ से जुड़े हैं। दोनों ने 20 स्कूलों को बेहतर बनाने में सहयोग करने का संकल्प लिया है।

‘प्रलय’ की शूटिंग में व्यस्त
काम की बात करें तो रणवीर सिंह इन दिनों जय मेहता की फिल्म ‘प्रलय’ की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ कल्याणी प्रियदर्शन नजर आएंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म करीब 300 करोड़ रुपए के बजट में बन रही है। 

यह भी पढ़े- पीएम मोदी के जन्मदिन पर आलिया-रणबीर का खास संकल्प, 20 स्कूलों को बेहतर बनाने की उठाई जिम्मेदारी

Continue reading on the app

Weekly Horoscope 21 September To 27 September 2026: मेष, मिथुन, तुला, धनु, मकर वालों की होगी बल्ले-बल्ले, जानें कैसा गुजरेगा आपका हफ्ता

Weekly Horoscope For All Zodiac Signs: नया हफ्ता कुछ राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है. वहीं, कुछ लोगों के लिए थोड़े उतार-चढ़ाव के साथ शुरू होगा, लेकिन धीरे-धीरे चीजें आपके हक में संभल जाएंगी.

Continue reading on the app

  Sports

अजीत अगरकर के भविष्य से लेकर रांची टेस्ट तक, जानें बीसीसीआई एजीएम की 5 बड़ी बातें

BCCI AGM 5 Big Points: बीसीसीआई की सालाना आम बैठक के बाद सचिव देवजीत सैकिया ने कई बड़े मुद्दो पर स्थिति स्पष्ट की. मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का कार्यकाल 4 अक्टूबर को समाप्त हो रहा है, लेकिन उनके भविष्य को लेकर फिलहाल सस्पेंस बरकरार है. सैकिया ने कहा कि अगले 15 दिनों में इस पर उचित फैसला लिया जाएगा. इसके अलावा, उन्होंने रांची में होने वाले बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट का वेन्यू बदलने की खबरों को खारिज किया और सुब्हदीप घोष को अस्थायी फील्डिं कोच नियुक्त करने की जानकारी दी. Fri, 18 Sep 2026 23:05:34 +0530

  Videos
See all

Lindsay Clancy holdout juror says he had 'no doubt' she deliberately killed her children. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T20:45:01+00:00

Is Russia planning to attack a Nato country? | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T21:00:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers