Responsive Scrollable Menu

Ramayana Movie: 'रामायण' के अंग्रेजी वर्जन में नहीं होंगे गाने! रणबीर कपूर की फिल्म 30 मिनट होगी छोटी, जानिए और क्या है खास

Ramayana Movie: रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर रामायण को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट बनी हुई है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही यह फिल्म भारतीय दर्शकों के साथ-साथ इंटरनेशनल ऑडियंस तक भी पहुंचने की तैयारी में है। इसी बीच फिल्म के अंग्रेजी वर्जन को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रामायण का इंग्लिश वर्जन हिंदी वर्जन से करीब 30 मिनट छोटा होगा। बताया जा रहा है कि इंटरनेशनल दर्शकों को ध्यान में रखते हुए फिल्म के इस वर्जन में गाने शामिल नहीं किए जाएंगे। इसके अलावा कुछ सीन्स को भी एडिट या ट्रिम किए जाने की बात कही जा रही है।

इंग्लिश वर्जन में क्यों नहीं होंगे गाने?
वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के हवाले से सामने आई जानकारी के अनुसार, फिल्म के इंग्लिश वर्जन में कोई गाना नहीं रखा जाएगा। साथ ही कुछ ऐसे हिस्सों को भी छोटा किया जाएगा, जिन्हें मेकर्स अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के हिसाब से एडिट करना चाहते हैं।

रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि भारतीय दर्शक लंबे रनटाइम और फिल्मों में गानों के आदी हैं, लेकिन इंटरनेशनल मार्केट में दर्शकों की पसंद कुछ अलग हो सकती है। इसी वजह से फिल्म के ग्लोबल वर्जन को अलग तरीके से तैयार करने का फैसला लिया गया है।

हालांकि, रामायण के मेकर्स की ओर से इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इसलिए इंग्लिश वर्जन के रनटाइम और एडिटिंग को लेकर सामने आई इन जानकारियों को फिलहाल रिपोर्ट्स के तौर पर ही देखा जा रहा है।

रिलीज हो चुका है रामायण का पहला गाना
फिल्म की रिलीज से पहले ही इसका पहला गाना ‘जय जय राम’ दर्शकों के बीच पहुंच चुका है। गणेश चतुर्थी के मौके पर रिलीज किए गए इस गाने में रणबीर कपूर को भगवान राम और साई पल्लवी को माता सीता के किरदार में देखा गया है।

इस गाने को एआर रहमान ने कंपोज किया है, जबकि अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है। गाने में राम और सीता के विवाह के साथ-साथ राम के जीवन और उनकी यात्रा की कई झलकियां दिखाई गई हैं।

गाने के सामने आने के बाद दर्शकों को फिल्म की भव्य दुनिया और किरदारों की पहली विस्तृत झलक भी देखने को मिली।

ऐसी है रामायण की स्टारकास्ट
नितेश तिवारी की रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। यश फिल्म में रावण का रोल निभा रहे हैं और सनी देओल को हनुमान के रूप में देखा जाएगा। वहीं, रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं।

रामायण पार्ट वन इस साल दिवाली के मौके पर 6 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Continue reading on the app

अब Blinkit और Zepto पर भी मिल रहा iPhone 18 Pro, फिर खरीदने के लिए Apple Store के बाहर लाइन क्यों?

Blinkit और Zepto जैसे क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर iPhone 18 Pro मिलने लगा है, फिर भी लोग Apple Store के बाहर लाइन लगा रहे हैं. इसकी वजह है पसंद के कलर और स्टोरेज वेरिएंट का सीमित स्टॉक.

Continue reading on the app

  Sports

'दोनों ट्रॉफी भारत आएंगी', नकवी से एशिया कप ट्रॉफी लेने से इनकार के बाद बीसीसीआई का दावा

BCCI assured Asia Cup Trophies: बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने स्पष्ट किया है कि भारतीय पुरुष और महिला टीमों द्वारा जीती गई एशिया कप की ट्रॉफियां आखिरकार बीसीसीआई मुख्यालय जरूर पहुंचेंगी. दोनों टीमों ने एसीसी अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था. Fri, 18 Sep 2026 22:44:02 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: ईरान-अमेरिका जंग पर बड़ी खबर! | Trump | Netanyahu | Hormuz | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T19:30:37+00:00

Award-winning rapper Sway dies aged 44. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T19:15:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers