Shorts: हाथ में अजगर लेकर घूमता नजर आया IT प्रोफेशनल #iPhone #Apple #iPhone18 #viral
Shorts: हाथ में अजगर लेकर घूमता नजर आया IT प्रोफेशनल #iPhone #Apple #iPhone18 #viral आजतक के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news Live on the World's Most Subscribed News Channel on YouTube. #LatestNews #Aajtak #HindiNews Aaj Tak News Channel: आज तक भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज चैनल है । आज तक न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आज तक न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें । #hindinews #newsinhindi #hindisamachar #breakingnews #aajtak #samachar #news अधिक समाचारों के लिए यहां क्लिक करें: https://www.youtube.com/@aajtak?sub_confirmation=1 About Channel: Aaj Tak is India's Best Hindi News Channel. Aaj Tak News Channel Covers The Latest News, Breaking News, Politics, Entertainment News, Business News and Sports News. Stay tuned for all the News in Hindi. Join Aaj Tak Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Va7Rxc32ER6hBAuIL222 Watch Our Prime Shows on Aaj Tak: Vardaat — Real-life crime stories that shook the nation https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_WLJqwFuJlwfhAepqcOd3I&si=tJXqsrKVHOvxy4BJ Black & White with Anjana Om Kashyap - Big debates, sharp opinions, and political analysis https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_aLomcIgk-c_dRhuYOBphp&si=1wAaQfSUIfZ0OrIy Halla Bol — The nation’s most powerful debate on today’s top issues https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa-ZT2YKfqzI-ayeZV0n8qAh&si=nnRN8_9u02p8QlG_ DasTak 2025: https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa9q68r5rws67UxSUdhcHupG&si=QMiiUiKyXUP76DUk ताज़ा खबरों और LIVE अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Aaj Tak के साथ - https://youtube.com/live/Nq2wYlWFucg?feature=share https://youtube.com/live/gH6ftEJDLGo?feature=share Download Aaj Tak APP, India’s No.1 Hindi News App: https://play.google.com/store/apps/details?id=in.AajTak.headlines&hl=hi Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/aajtak Visit Aaj Tak website: https://www.aajtak.in/ Follow us on Facebook: https://www.facebook.com/aajtak Follow us on Twitter: https://twitter.com/aajtak Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/aajtak/ Subscribe our other Popular YouTube Channels: India Today: https://www.youtube.com/c/indiatoday SoSorry: https://www.youtube.com/c/sosorrypolitoons Good News Today: https://www.youtube.com/c/GoodNewsTodayOfficial AajTak AI: https://www.youtube.com/channel/UClZU5ouD9LkfgrelmL2auTg
‘छात्रों की गूंज’ जहां-जहां पहुंची, वहां आए पेंच:इंदौर में पहले मैदान बदला, फिर शुल्क, अब 31 शर्तें; कांग्रेस बोली-कल का कार्यक्रम रोकने की कोशिश
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 19 सितंबर को इंदौर में होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले अनुमति और आयोजन स्थल को लेकर विवाद सामने आ रहे हैं। कार्यक्रम पहले 12 सितंबर को नेहरू स्टेडियम में प्रस्तावित था, लेकिन इसकी अनुमति नहीं दी गई। कांग्रेस ने तारीख बढ़ाकर 19 सितंबर की गई। इसके बाद कांग्रेस ने रीजनल पार्क के सामने आईडीए के मैदान को चुना। मैदान के शुल्क को लेकर भी अतिरिक्त भुगतान का मामला सामने आया। साथ ही आईडीए ने पांच शर्तें लगा दीं। अब पुलिस ने 31 सुरक्षा शर्तें रखी हैं। साथ ही पूर्व पीएम राजीव गांधी की हत्या के समय की सुरक्षा चूक भी गिना दी। पूर्व मंत्री और कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य (CWC) कमलेश्वर पटेल ने इन घटनाक्रमों को विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यक्रम की घोषणा के बाद से ही भाजपा की ओर से अलग-अलग तरह की बातें सामने आ रही हैं। देश के जिन शहरों में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम हुए, वहां किसी न किसी स्तर पर अड़चनें सामने आई हैं। वह इंदौर पुलिस की सभी शर्तों का पालन करेगी। दूसरे शहरों में भी बदला कार्यक्रम का गणित ‘छात्रों की गूंज’ अभियान की शुरुआत 17 जून को राजस्थान के कोटा से हुई थी। इसके बाद देहरादून, प्रयागराज और पुणे में कार्यक्रम हुए। इंदौर पांचवां शहर है, जहां कार्यक्रम आयोजित जाएगा। पहले 10 लाख, फिर चार लाख रुपए और लिए कांग्रेस ने इंदौर में रीजनल पार्क के सामने आईडीए के मैदान चुना है। करीब 12 हजार वर्गमीटर के मैदान के अस्थायी उपयोग के लिए 10.08 लाख रुपए जमा किए। आईडीए की मंजूरी के बाद 17 सितंबर को करीब 4 लाख रुपए की अतिरिक्त राशि जमा कराने को कहा गया। बताया गया कि निर्धारित तारीख से पहले डोम और अन्य तैयारियां शुरू करने के कारण यह राशि मांगी गई। कांग्रेस ने आपत्ति जताई, लेकिन कार्यक्रम तय समय पर कराने के लिए राशि जमा कर दी। पहले 5 शर्तें लगाईं, दो दिन पहले बढ़ाकर 31 कीं आईडीए ने मैदान के लिए पहले पांच शर्तें लगाई थीं। कांग्रेस ने इनको पूरा किया तो पुलिस ने गुरुवार को कांग्रेस शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे को कार्यक्रम की अनुमति के साथ 31 सुरक्षा शर्तों की सूची दे दी। इनमें भीड़ प्रबंधन, प्रवेश-निकास, तलाशी, CCTV, पार्किंग, चिकित्सा, आपातकालीन निकासी और मंच की सुरक्षा से जुड़े प्रावधान शामिल हैं। पुलिस ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 21 मई 1991 को श्रीपेरंबदूर में हुई हत्या की जांच के लिए गठित वर्मा आयोग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए सुरक्षा व्यवस्था में आयोजकों की जिम्मेदारियां तय की हैं। ये हैं पूरी 31 शर्तें… कांग्रेस का एक लाख विद्यार्थियों के पहुंचने का दावा कांग्रेस का दावा है कि कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह है। पार्टी ने अलग-अलग इलाकों में छात्रों से संवाद के साथ बारकोड के जरिए पंजीयन भी कराया है। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक करीब एक लाख विद्यार्थी कार्यक्रम में पहुंच सकते हैं। शिक्षा, परीक्षा और रोजगार होंगे प्रमुख मुद्दे कार्यक्रम में शिक्षा, परीक्षाओं, पेपर लीक, भर्ती और रोजगार जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। कांग्रेस का कहना है कि एकेडमिक कैलेंडर लागू होना चाहिए, परीक्षाएं समय पर होनी चाहिए और शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर मिलने चाहिए। मध्यप्रदेश में व्यापमं, MPPSC और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी छात्रों की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाने की बात कही गई है। पटेल बोले- युवाओं और छात्रों की आवाज दबाने की कोशिश कमलेश्वर पटेल ने कहा कि राहुल गांधी युवाओं और छात्रों की समस्याओं को उठाने के लिए कार्यक्रम कर रहे हैं। रोजगार के लिए युवा भटक रहे हैं और अच्छी शिक्षा के लिए छात्र परेशान हैं। पटेल ने प्रदेश की स्वास्थ्य और जनसुविधाओं से जुड़ी घटनाओं का जिक्र करते हुए सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार को दीप जलाने के बजाय अच्छी शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन समय पर देने की भी मांग की। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इंदौर कार्यक्रम को लेकर भी पटेल ने आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम सरकारी आयोजन जैसा था और इसमें जनता के टैक्स के पैसे का इस्तेमाल हुआ। उन्होंने बड़ी संख्या में बसों से लोगों को कार्यक्रम में लाने का भी आरोप लगाया। 250 नेताओं के बैठने की व्यवस्था, देशभर से शामिल होंगे जनप्रतिनिधि कार्यक्रम स्थल में 250 नेताओं के बैठने के लिए अलग से व्यवस्था की जा रही है। स्थल में इनके लिए अलग से व्यवस्था होगी। यह छात्रों के एरिया से अलग रहेगा। इसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा, सुप्रिया श्रीनेत्र, हरिश चौधरी सहित मध्य प्रदेश के सभी कांग्रेस विधायक एवं वरिष्ठ नेता शामिल रहेंगे। ये खबर भी पढ़ें… राहुल के 'छात्रों की गूंज' पर 31 कड़ी शर्तें लगाईं:राजीव हत्याकांड की सुरक्षा चूकें गिनाईं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 19 सितंबर को इंदौर में होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए पुलिस ने आयोजकों के सामने 31 कड़ी शर्तें रखी हैं। यहां क्लिक करें...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Aaj Tak









