Responsive Scrollable Menu

सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट Ambika Pillai से जानें अपनी स्किन के लिए सही फाउंडेशन चुनने का तरीका, इन गलतियों से भी बचें

जानें स्किन टाइप के हिसाब से कैसे चुनें सही फाउंडेशन। Ambika Pillai ने बताए आसान मेकअप टिप्स।

Continue reading on the app

देवास में शिव मंदिर के बाहर स्कूटी की डिक्की में छिपा सांप, 1 घंटे बाद रेस्क्यू कर निकाला

देवास के उज्जैन रोड स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर के बाहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पूजा करने आई एक युवती की स्कूटी के अंदर अचानक सांप घुस गया। घटना की खबर फैलते ही मंदिर परिसर में लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। बाद में मौके पर पहुंची सर्प मित्र की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद स्कूटी के पुर्जे खोलकर सांप को सुरक्षित बाहर निकाला।

पूजा करके लौटी तो नजर आई सांप की पूंछ

मिली जानकारी के मुताबिक, युवती रोजाना की तरह मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करने पहुंची थी। पूजा खत्म करने के बाद जैसे ही वह अपनी स्कूटी के पास पहुंची और गाड़ी के पास खड़ी हुई, तभी उसकी नजर स्कूटी के नीचे लटक रही सांप की पूंछ पर पड़ी। सांप देखते ही युवती घबरा गई और उसने तुरंत आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। युवती का शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग और श्रद्धालु तुरंत मौके पर एकत्र हो गए।

शोरगुल सुन इंजन के पास जा छिपा सांप

घटना की सूचना तत्काल स्थानीय सर्प मित्र शाहिद अली को दी गई। सूचना मिलते ही शाहिद अली अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि, तब तक आसपास जमा भीड़ के शोरगुल और हलचल की वजह से सांप घबराकर स्कूटी के अंदरूनी हिस्से में चला गया था। वह गाड़ी के इंजन और बॉडी पैनल के बीच गहराई में जाकर छिप गया था, जिससे उसे सीधे पकड़ना मुमकिन नहीं था।

डिक्की और पार्ट्स खोलकर 1 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

सांप को बिना कोई नुकसान पहुंचाए बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। टीम ने पेचकस और औजारों की मदद से स्कूटी की डिक्की, सीट और आसपास के प्लास्टिक पार्ट्स को एक-एक करके खोलना शुरू किया। करीब एक घंटे तक चले इस सावधानीभरे ऑपरेशन के बाद टीम सांप को सुरक्षित बाहर निकालने में कामयाब रही।

गैर-जहरीली प्रजाति का निकला सांप

रेस्क्यू के बाद सर्प मित्र शाहिद अली ने बताया कि सांप गाड़ी के काफी अंदरूनी हिस्सों में जाकर फंस गया था, इसलिए पार्ट्स खोलकर रास्ता बनाना पड़ा। राहत की बात यह रही कि पकड़ा गया सांप जहरीला नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। रेस्क्यू के बाद टीम ने सांप को एक बोरे में सुरक्षित रखा और बाद में शहर से दूर जंगल में छोड़ दिया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

Continue reading on the app

  Sports

मोहम्मद रिजवान पर पीसीबी का एक्शन, सट्टेबाजी मामले में पूछताछ के बाद सुनाया ये फरमान

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पूर्व कप्तान मोहम्मद रिजवान को मीडिया से बात करने के लिए मना किया है. पीसीबी ने ये एक्शन सट्टेबाजी मामले में पूछ-ताछ के बाद लिया है. हाल ही रिजवान को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बीच में वापस पाकिस्तान बुला लिया था. जांच के बीच रिजवान ने मीडिया से बात करने की अनुमति मांगी थी, लेकिन पीसीबी ने नकार दिया. Mon, 21 Sep 2026 21:43:39 +0530

  Videos
See all

Punjab Jagga Singh Case : जहर खाने वाले जग्गा सिंह पर AAP का दावा, 9 थीं FIR दर्ज | BJP | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T17:43:01+00:00

Bihar: 'सम्राट चौधरी को इस्तीफा देना चाहिए' जमुई पर तेज प्रताप #tejpratapyadav #tejpratapyadavnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T17:46:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers