Responsive Scrollable Menu

लॉन्च से पहले ही महिंद्रा की न्यू SUV से उठा पर्दा; अंदर, बाहर से ऐसी होगी; ब्रेजा, नेक्सन, वेन्यू से मुकाबला

2025 में पेश होने से पहले ही विजन S प्रोडक्शन स्पेक मॉडल की टेस्टिंग चल रही थी। लेटेस्ट टेस्टिंग म्यूल्स में विजन S के अंदरूनी हिस्सों को अधिक विस्तार से दिखाया गया है। साथ ही, इसके बाहरी हाइलाइट्स पर करीब से नजर डाली गई है। चलिए आपको भी इसके बारे में बताते हैं।

Continue reading on the app

पहन के लुंगी, हूतियों ने बजा दी पुंगी, हूतियों ने सऊदी का फाइटर प्लेन गिराया, इधर रूस ने पूरा गेम घुमाया

क छोटे से विद्रोही गुट ने सऊदी अरब का F1-15 लड़ाकू विमान मार गिराया है। उसके बाद यह F15 लड़ाकू विमान के मलवे पर खड़े होकर जश्न मना रहे हैं। मलबे को पलट-पलट कर उस पे लगा सऊदी अरब का झंडा दिखा रहे हैं। विमान का नंबर दिखा रहे हैं। इसी बड़ी घटना के बीच रूस को लेकर एक बहुत बड़ा दावा किया गया है जिस पर हम आगे बात करेंगे। लेकिन सबसे पहले इस तस्वीर और सोशल मीडिया पर पूछे जा रहे दो दिलचस्प सवालों के बारे में जान लीजिए। सोशल मीडिया पर एक सवाल पूछा जा रहा है कि भारत और दुनिया में बैठे कट्टरपंथी, फर्जी बुद्धिजीवी और वामपंथी हमेशा आरएसएस को गालियां देते हैं। बोलते हैं कि आरएसएस हिंदू मुस्लिम करती है। मगर इस्लाम के सबसे पवित्र शहर मक्का पर किसने हमला किया? यह हमला करने वाले मुस्लिम ही थे।

इसे भी पढ़ें: Russia और Iran पर नए प्रतिबंधों के विधेयक पर हस्ताक्षर करेंगे Donald Trump

जो जंग चल रही है वह भी मुस्लिम देशों के बीच चल रही है। इजराइल के लोगों ने भी एक जबरदस्त बात बोलनी शुरू कर दी है। इजराइलियों ने तंज कसते हुए कहा है कि इस्लाम के सबसे पवित्र स्थल मक्का का एकमात्र संरक्षक इजराइल बन गया है। क्योंकि सऊदी अरब ने इजराइल से मदद मांगी और इजराइल ने खुफिया जानकारी दे भी दी। यानी जब दुनिया के सभी देशों ने मक्का पर हो रहे हमलों को देख आंखें बंद कर ली हैं तो उसी मक्का को बचाने के लिए इजराइल आगे आया है। सऊदी अरब ने कहा है कि शिया संगठन हूती ने मक्का पर हमला किया जबकि हूती विद्रोहियों ने कहा है कि यह हमला सऊदी अरब की रॉयल फैमिली ने खुद करवाया है। लुंगी पहने और चप्पल में खड़े हूं विद्रोहियों ने सऊदी अरब के एफ-15 फाइटर जेट को मार गिराने का दावा किया। इसके मलबे का वीडियो भी जारी कर दिया। इस वीडियो में जिस जहाज का मलबा दिख रहा है उस पर सऊदी अरब का झंडा भी बना है। विमान के टेल पर नंबर 55 529 लिखा है जो सऊदी एयरफोर्स के विमान से मेल खा रहा है। आपको बता दें कि F1-15 दुनिया के सबसे आधुनिक महंगे और शक्तिशाली लड़ाकू विमानों में से एक माना जाता है। 

इसे भी पढ़ें: रूस प्रतिबंध बिल पर Raja Krishnamoorthi ने डेमोक्रेटिक पार्टी लाइन से अलग जाकर दिया वोट

जैसे एक विद्रोही संगठन द्वारा इसे मार गिराना एक बहुत बड़ी घटना है। दावों के मुताबिक दो दिन पहले सऊदी अरब ने चीन से मिली डीएफ-15 बैलेस्टिक मिसाइल भी हूतियों के ठिकाने पर दागी थी। लेकिन वो मिसाइल निशाना चूक गई। यमन के स्थानीय लोगों ने हाथों से ही उस अधमरी मिसाइल को पलट दिया। बहरहाल इस पूरे विवाद में रूस का नाम लेकर बहुत बड़ा ऐलान किया गया है। हालांकि ये नाम लेने वाला अमेरिकी चैनल है। इस चैनल की साख पर कई बार सवाल उठ चुके हैं। लेकिन इसने जो कहा है वो आप एक बार सुन लीजिए। सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक ईरान के एक जबरदस्त हमले से 2 दिन पहले रूस के 14 जासूसी सेटेलाइट सऊदी अरब में अमेरिकी मिलिट्री बेस के ऊपर से गुजरे थे। यानी सीएनएन बोल रहा है कि रूस ने ईरान को वो कोऑर्डिनेट्स दिए जहां पर सऊदी अरब में अमेरिकी एयर बेस था।

Continue reading on the app

  Sports

वीवीएस लक्ष्मण के आगे गंभीर-गिल की नहीं चली, एक खिलाड़ी के लिए क्यों हुई दिग्गजों में खींचतान?

एशियन गेम्स और भारत-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज एक ही वक्त पर होने के कारण कुछ खिलाड़ियों को सिर्फ एक ही टीम में जगह मिल सकती थी. ऐसे ही एक खिलाड़ी की मांग गिल-गंभीर ने की, जिसे ठुकरा दिया गया. Sat, 19 Sep 2026 18:46:06 +0530

  Videos
See all

Halla Bol With Rajeev Dhoundiyal: DUSU Election Results के नतीजो पर क्या बोले BJP प्रवक्ता? | ABVP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T13:36:13+00:00

Halla Bol With Rajeev Dhoundiyal: Rahul Gandhi का युवा कार्ड, DUSU Election में बेअसर? | ABVP | NSUI #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T13:32:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers