Responsive Scrollable Menu

Paan Modak Recipe: गणपति बप्पा के भोग में बनाएं पान फ्लेवर वाले यूनिक मोदक, बिना गैस जलाए झटपट करें तैयार

Paan Modak Recipe: गणपति बप्पा को मोदक का भोग लगाने की परंपरा है। अगर इस बार पारंपरिक मोदक से कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो पान फ्लेवर वाला मोदक बना सकते हैं। इस मोदक में पान के पत्ते, गुलकंद, सौंफ और नारियल का स्वाद मिलता है, जिससे इसका फ्लेवर काफी अलग और खास हो जाता है। इसे घर पर बिना गैस जलाए भी आसानी से तैयार किया जा सकता है।

पान मोदक बनाने के लिए सामग्री

  • मिल्क पाउडर – 1 कप
  • नारियल पाउडर – आधा कप
  • कंडेंस्ड मिल्क – आधा कप
  • दूध – 2 से 3 बड़े चम्मच
  • पान के पत्ते – 2 बारीक कटे हुए
  • गुलकंद – 2 बड़े चम्मच
  • सौंफ – 1 छोटी चम्मच
  • इलायची पाउडर – ¼ छोटी चम्मच
  • कटा हुआ पिस्ता – 1 बड़ा चम्मच
  • टूटी-फ्रूटी – 1 बड़ा चम्मच
  • हरा फूड कलर – 1-2 बूंद, वैकल्पिक
  • पान एसेंस – 2-3 बूंद, वैकल्पिक
पान मोदक बनाने के लिए सामग्री

ऐसे बनाएं पान फ्लेवर मोदक
1. पान का मिश्रण तैयार करें

सबसे पहले पान के पत्तों और सौंफ को बारीक पीस लें। अगर चाहें तो इसमें थोड़ा दूध डालकर इसे आसानी से पीस सकते हैं।

2. मोदक का बेस तैयार करें
एक बड़े बाउल में मिल्क पाउडर, नारियल पाउडर और इलायची पाउडर डालें। अब इसमें कंडेंस्ड मिल्क और थोड़ा-थोड़ा दूध डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

3. पान का स्वाद मिलाएं
तैयार मिश्रण में पिसा हुआ पान और सौंफ डालें। इसके बाद कटा हुआ पिस्ता और टूटी-फ्रूटी भी मिला दें। ज्यादा पान फ्लेवर पसंद है तो थोड़ी मात्रा में पान एसेंस डाल सकते हैं।

4. गुलकंद की भरावन करें
मिश्रण की थोड़ी मात्रा हाथ में लें और बीच में गुलकंद रखें। इसे बंद करके मोदक का आकार दें।

5. मोदक को सजाएं
तैयार मोदक के ऊपर पिस्ता, गुलकंद और थोड़ी टूटी-फ्रूटी लगाकर सजाएं। इसी तरह बाकी मोदक भी तैयार कर लें।

बप्पा के भोग के लिए क्यों है खास?
गणेश चतुर्थी पर मोदक से बप्पा को भोग लगाने का खास महत्व माना जाता है। इस बार आप चावल या नारियल के पारंपरिक मोदक के साथ पान फ्लेवर मोदक भी बना सकते हैं। इसका पान, गुलकंद और सौंफ वाला स्वाद मेहमानों को भी कुछ अलग खाने का मौका देगा।

ध्यान दें: अगर छोटे बच्चों के लिए मोदक बना रहे हैं, तो पान एसेंस और फूड कलर का इस्तेमाल अपनी पसंद के अनुसार ही करें।

यह भी पढ़ें: बप्पा के दरबार में लगाएं हाजिरी, देश के इन 6 प्रसिद्ध मंदिरों के करें दर्शन

Continue reading on the app

खेत में पड़ी थी लाश, कुत्ते नोच रहे थे शरीर... CCTV ने खोली दिल्ली में लड़की के गैंगरेप और हत्या की गुत्थी

दिल्ली के स्वरूप नगर में 17 वर्षीय लड़की से कथित गैंगरेप और हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. खेत में मिला शव इतना सड़ चुका था कि पहचान मुश्किल हो गई थी. पुलिस ने 50 से ज्यादा CCTV कैमरों की जांच के बाद 3 नाबालिग समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026 Live Updates: क्विम्सी डिसूजा दिलाएंगी भारत को पहला मेडल? क्रिकेट टीम पर भी नजरें

Asian Games 2026 Live: गेम्स के पहले दिन टेकबॉल में भारत को मेडल मिल सकता है, जबकि क्रिकेट में मेडल पक्का हो सकता है. वहीं शूटिंग, हॉकी और टेबल टेनिस के मुकाबलों पर भी फोकस रहेगा. Sun, 20 Sep 2026 05:00:59 +0530

  Videos
See all

Disha Salian Case: फिर गरमाया मौत का राज! क्या खुलेंगे बड़े राज? | CBI | Sushant Singh Rajput #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T23:30:07+00:00

Radha Ashtami 2026 : Mathura में राधाष्टमी का देसी रंग | #shorts #viralshorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T23:30:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers