Responsive Scrollable Menu

UCC पर बिहार में भूचाल! नीतीश ने बुलाई सुपर इमरजेंसी बैठक, अमित शाह के बयान से मची हलचल

बिहार की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. दरअसल, इस बार वजह है समान नागरिक संहिता यानी UCC. बता दें हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यूजीसी पर एक बयान दिया था. उनका कहना था कि NDA शासित राज्यों में समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में आगे बढ़ा जाएगा. उनके इस बयान के बाद बिहार में सत्तारूढ़ गठबंधन NDA के भीतर ही अलग-अलग सुर सुनाई देने लगे हैं.

इसी बीच जनता दल (यूनाइटेड) ने आज पटना में अपने पार्टी दफ्तर में एक बड़ी बैठक बुलाई है, जिसमें पार्टी के सभी सांसदों, विधायकों और विधान परिषद सदस्यों को मौजूद रहने को कहा गया है.

Bihar में UCC पर आखिर पूरा विवाद शुरू कैसे हुआ?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल में यह ऐलान किया कि NDA शासित राज्यों में समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में आगे बढ़ा जाएगा. इस बयान के सामने आते ही बिहार में सत्तारूढ़ गठबंधन के अंदर मतभेद खुलकर दिखने लगे. यह मामला इसलिए भी संवेदनशील है क्योंकि बिहार में अगले साल ही विधानसभा चुनाव होने हैं.

Bihar में UCC पर JDU का क्या रुख है?

जदयू के कई नेताओं ने साफ शब्दों में कह दिया है कि बिहार में UCC लागू नहीं होने दिया जाएगा. पार्टी के एक वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री ने तो यहां तक कहा कि नीतीश कुमार पहले भी इस मुद्दे पर अपना अलग रुख जाहिर करते रहे हैं. पार्टी के नेताओं का तर्क है कि संसद में समर्थन देने और राज्य में इसे लागू करने में बड़ा फर्क है.

क्या बिहार सरकार ने UCC पर कोई आधिकारिक बयान दिया है?

राज्य के एक मंत्री ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि केंद्र सरकार UCC को लेकर प्रतिबद्ध जरूर है, लेकिन इस पर कोई भी फैसला NDA के सभी घटक दलों के साथ बैठक कर सर्वसम्मति से ही लिया जाएगा. यानी सरकार की तरफ से फिलहाल जल्दबाजी में कोई फैसला थोपने की बजाय बातचीत का रास्ता अपनाने की बात कही जा रही है.

Bihar में UCC पर JDU की आज की बैठक में कौन-कौन शामिल होगा?

जदयू प्रमुख नीतीश कुमार ने पार्टी के सभी सांसदों, विधायकों और विधान परिषद सदस्यों को पटना बुलाया है. पार्टी दफ्तर में होने वाली इस बैठक को राजनीतिक हलकों में काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि यह UCC पर छिड़े विवाद के ठीक बाद बुलाई गई है.

बैठक का एजेंडा सिर्फ UCC ही है या कुछ और भी?

सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में सिर्फ UCC पर ही चर्चा नहीं होगी. एजेंडे में फरक्का जल संधि जैसा एक और महत्वपूर्ण मुद्दा भी शामिल बताया जा रहा है. यानी पार्टी इस मौके का इस्तेमाल कई राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय मुद्दों पर अपनी रणनीति साफ करने के लिए कर सकती है.

क्या यह बैठक किसी बड़े राजनीतिक फैसले की तैयारी है?

इसे लेकर पार्टी के भीतर ही अलग-अलग बयान सामने आ रहे हैं. पार्टी के एक विधायक ने दावा किया है कि इस बैठक का कोई छिपा एजेंडा नहीं है, बल्कि यह सिर्फ एक ट्रेनिंग कार्यक्रम है जिसमें विधायकों को सदन में सवाल पूछने के तौर-तरीके और नियम-कानून समझाए जाएंगे. उनका यह भी कहना है कि इस बैठक का सीधे राजनीति से कोई संबंध नहीं है.

बिहार में क्या UCC पर NDA के अन्य घटक दल भी बंटे हुए हैं?

हां, दिलचस्प बात यह है कि जहां जदयू UCC को लेकर सतर्क रुख अपनाए हुए है, वहीं गठबंधन के एक अन्य सहयोगी दल हम (HAM) ने इसका खुला समर्थन किया है. इससे साफ है कि बिहार NDA के भीतर इस मुद्दे पर एकराय नहीं बन पाई है और यही असहमति आने वाले दिनों में गठबंधन के लिए सिरदर्द बन सकती है. अब सबकी नजरें आज पटना में होने वाली इस बैठक पर टिकी हैं. यह देखना दिलचस्प होगा कि जदयू आधिकारिक तौर पर UCC को लेकर क्या रुख अपनाती है और क्या इससे बिहार NDA के भीतर चल रही खींचतान थमती है या और बढ़ती है.

UP Election 2027: गौतम बुद्ध नगर की 3 सीटों पर क्या है सियासी माहौल?

यूपी के दिग्गज नेता ने छोड़ा BJP का दामन, इस पार्टी में हुए शामिल

Continue reading on the app

चंद्रशेखरन फिर बने टाटा संस के चेयरमैन, TCS समेत टाटा ग्रुप के शेयरों में गिरावट

टाटा संस और ट्रस्ट्स के बीच विवाद के चलते शुक्रवार को समूह के शेयरों में करीब 8 प्रतिशत तक की बड़ी गिरावट देखने को मिली है. इसमें टाटा केमिकल, टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन, टाटा मोटर्स पीवी, टाटा पावर और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का नाम शामिल है.

सुबह 9:45 टाटा केमिकल का शेयर 7.78 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 718.65 रुपए पर था. टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन 3.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 693.70 रुपए, टाटा मोटर्स पीवी 2.96 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 305 रुपए, टीसीएस 2.73 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 2,130.30 रुपए और टाटा टेक्नोलॉजीज 2.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ 737.80 रुपए पर था. इसके अलावा, टाटा पावर 0.99 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 365.35 रुपए, टाटा एलेक्सी 1.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,346.70 रुपए और तेजस नेटवर्क 0.69 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 520.65 रुपए पर था. हालांकि, समूह के कुछ शेयरों में सीमित तेजी के साथ कारोबार हो रहा था. इसमें टाटा कैपिटल, इंडियन होटल्स, वोल्टास, नेल्को और ओरिएंटल होटल्स का नाम शामिल है.

टाटा समूह के शेयरों में गिरावट की वजह टाटा संस और ट्रस्ट्स के बीच विवाद होना है. इसकी शुरुआत टाटा संस की ओर से एन.चंद्रशेखरन को फिर से चेयरमैन नियुक्त करने और यह कहने से हुई कि वह पब्लिक लिस्टिंग पर विचार करेगा, जबकि शेयरहोल्डर शापूरजी पलोनजी ग्रुप ने अपनी हिस्सेदारी का कुछ हिस्सा बेचने का प्रस्ताव दिया है. वहीं, टाटा ट्रस्ट्स ने कहा है कि वह टाटा संस को पब्लिक करने के लिए सहमत नहीं है. साथ ही, ट्रस्ट ने अपनी पुराना रुख भी दोहराते हुए कहा कि टाटा ग्रुप के 100 साल से ज्यादा पुराने स्ट्रक्चर को बनाए रखा जाना चाहिए. टाटा ट्रस्ट्स की ओर से जारी प्रेस रिलीज में टाटा संस के चेयरमैन के रूप में एन.चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति को टाटा ट्रस्ट्स ने 'गैर-कानूनी' बताया गया.

प्रेस रिलीज के मुताबिक, नियमों के तहत चेयरमैन की नियुक्ति या फिर पुनर्नियुक्ति के लिए ट्रस्ट्स के नॉमिनी डायरेक्टर्स के बहुलता में वोट पक्ष में आने जरूरी है. आगे कहा गया कि टाटा संस का बोर्ड कानूनी रूप से चेयरमैन की नियुक्ति या फिर पुनर्नियुक्ति तब तक बैठक नहीं बुला सकता है, जब तक टाटा ट्रस्ट्स के दोनों नॉमिनी डायरेक्टर्स मौजूद न हो और इस दौरान किसी भी प्रस्ताव को पास नहीं किया जा सकता है.रिलीज के मुताबिक, नोएल टाटा, टाटा ट्रस्ट्स के नॉमिनी डायरेक्टर्स में से एक हैं और उन्होंने इस प्रस्ताव का विरोध किया है, तो यह पुनर्नियुक्ति गैर-कानूनी है और इसका कोई आधार नहीं है. 

INPUT: ANI

Continue reading on the app

  Sports

'दोनों ट्रॉफी भारत आएंगी', नकवी से एशिया कप ट्रॉफी लेने से इनकार के बाद बीसीसीआई का दावा

BCCI assured Asia Cup Trophies: बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने स्पष्ट किया है कि भारतीय पुरुष और महिला टीमों द्वारा जीती गई एशिया कप की ट्रॉफियां आखिरकार बीसीसीआई मुख्यालय जरूर पहुंचेंगी. दोनों टीमों ने एसीसी अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था. Fri, 18 Sep 2026 22:44:02 +0530

  Videos
See all

Pakistan में मस्जिद के अंदर ब्लास्ट, 20 लोग घायल | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T18:50:03+00:00

Viral Video | समुद्र में US का एक्शन! ड्रग्स से जुड़े जहाज को किया तबाह | #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T18:50:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers