भारत और जापान के बीच खेला जा रहा एशियन गेम्स 2026 का क्वार्टरफाइनल मुकाबला, यहां जानिए कैसे देख सकते हैं लाइव मैच
भारत की महिला क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 में अपने अभियान की शुरुआत जापान के खिलाफ क्वार्टरफाइनल से कर रही है। दरअसल पिछली बार हांगझोउ एशियन गेम्स में भारत ने महिला क्रिकेट का गोल्ड मेडल जीता था और अब टीम उसी प्रदर्शन को दोहराने के इरादे से मैदान में उतरने वाली है। 18 सितंबर को होने वाला यह मुकाबला कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जा रहा है।
दरअसल भारत और जापान का मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक सुबह 10:30 बजे शुरू हुआ। जापान के स्थानीय समय के अनुसार मैच दोपहर 2 बजे शुरू हुआ। एशियन गेम्स की महिला क्रिकेट प्रतियोगिता 17 से 22 सितंबर तक चल रही है और इसमें आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। भारत के ग्रुप में जापान, बांग्लादेश और चीन शामिल हैं। वहीं खबर लिखे जाने तक जापान ने अपने 2 विकेट खो दिए थे। जापान का स्कोर 7 ओवर में 25 रन पहुंच चुका था।
टीवी और मोबाइल पर ऐसे देखें मैच
भारतीय क्रिकेट फैंस भारत-जापान महिला क्रिकेट क्वार्टरफाइनल को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर देख सकते हैं। मोबाइल और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए मुकाबला SonyLIV पर उपलब्ध है। SonyLIV की आधिकारिक लिस्टिंग में भी भारत महिला बनाम जापान महिला क्वार्टरफाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग दर्ज है। दरअसल भारतीय टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर कर रही हैं और स्मृति मंधाना टीम की उपकप्तान हैं। टीम में शैफाली वर्मा, प्रतिका रावल, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, जी. कमालिनी, भारती फुलमाली, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव और नंदनी शर्मा भी शामिल हैं। ICC की घोषित टीम सूची में यही 15 खिलाड़ी भारत के एशियन गेम्स महिला क्रिकेट दल का हिस्सा हैं।
जबकि जापान की टीम की कप्तानी माई यानागिदा कर रही हैं। जापान की टीम में अहिल्या चंदेल, आयुमी फुजिकावा, हिनासे गोटो, हारुना इवासाकी, शिमाको काटो, आयाका काटो-स्टैफोर्ड, एलेना कुसुडा-नैर्न, अकारी निशिमुरा, एरिका ओडा, मेग ओगावा, कुरुमी ओटा, सेइका सुमी, एरिका तोगुची-क्विन और नोनोहा यासुमोटो शामिल हैं।
भारत के सामने सेमीफाइनल की चुनौती
दरअसल महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के क्वार्टरफाइनल मुकाबलों का कार्यक्रम पहले से तय है। भारत-जापान मैच 18 सितंबर को दोपहर 2 बजे जापान के समय और सुबह 10:30 बजे भारतीय समय पर रखा गया है। इसी दिन श्रीलंका और मलेशिया के बीच भी क्वार्टरफाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। सेमीफाइनल 20 सितंबर को और महिला क्रिकेट का फाइनल 22 सितंबर को खेला जाएगा। जानकारी दे दें कि भारत की टीम इस टूर्नामेंट में मौजूदा चैंपियन के तौर पर उतरी है। टीम ने 2023 हांगझोउ एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट का गोल्ड मेडल जीता था। इस बार भी भारत के पास अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव रखने वाली खिलाड़ियों की मजबूत टीम है। हाल ही में भारतीय महिला टीम ने एशिया कप 2026 का खिताब भी जीता है जिसके बाद अब एशियन गेम्स में टीम की नजर मेडल पर है।
रतलाम में आधी रात SP की सड़कों पर निगरानी, त्योहारों को लेकर पुलिस ने कसा सुरक्षा का शिकंजा
आगामी त्योहारों के मद्देनजर रतलाम शहर की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। इसी सिलसिले में एसपी अमित कुमार ने देर रात खुद शहर का दौरा किया और सुरक्षा इंतजामों की जमीनी हकीकत परखी।
रात में भ्रमण के दौरान एसपी अमित कुमार अचानक शहर में बनी अस्थाई पुलिस चौकियों पर पहुंचे। वहां उन्होंने ऑन-ड्यूटी तैनात पुलिसकर्मियों की उपस्थिति और उनकी मुस्तैदी की जांच की। एसपी ने जवानों से साफ कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत असरदार कार्रवाई की जाए।
गणेश पंडालों में पहुंचे एसपी
गश्त करते हुए एसपी शहर के प्रमुख गणेश प्रतिमा पंडालों में भी व्यवस्थाएं देखने पहुंचे। उन्होंने पंडालों में सुरक्षा के लिए तैनात वॉलेंटियर्स की सक्रियता की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने वॉलेंटियर्स की ड्यूटी से जुड़े रजिस्टर, रोस्टर और समय-सारणी का बारीकी से अवलोकन किया तथा आयोजकों को सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के जरूरी टिप्स दिए।
माणकचौक क्षेत्र में पैदल भ्रमण
एसपी ने थाना माणकचौक इलाके में थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान और अन्य पुलिस अफसरों के साथ मुख्य बाजारों और संवेदनशील इलाकों का दौरा किया। इस दौरान रात्रिकालीन गश्त पर निकली टीमों और चीता मोबाइल की सक्रियता को अचानक चेक किया गया, ताकि रात के वक्त भी शहर में परिंदा पर न मार सके।
त्योहारों पर कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं
निरीक्षण के बाद एसपी अमित कुमार ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि आने वाले पर्वों पर शहर में शांति, सुरक्षा और सतर्कता हर हाल में बरकरार रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आम जनता बेफिक्र होकर त्योहार मना सके, इसके लिए पुलिस की मौजूदगी और निगरानी लगातार सड़कों पर नजर आनी चाहिए।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News






