Responsive Scrollable Menu

संतान की दीर्घायु और सुख के लिए Santan Saptami Vrat आज रखा जा रहा है, दोपहर 12:57 तक विशेष मुहूर्त, जानें पूजा-विधि

हिंदू धर्म में संतान सप्तमी का व्रत बेहद ही खास माना जाता है। इस व्रत के रखने से संतान की अच्छी सेहत होती है और यह व्रत माता और पिता दोनों रखते हैं। अगर आप चाहे तो सिर्फ माताएं इस व्रत का पालन करती है। हर साल यह पर्व भादो महीने के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाया जाता है।

आज यानी 18 सितंबर 2026, शुक्रवार को संतान सप्तमी का व्रत रखा जा रहा है। इस व्रत में मुख्य रुप से माता पार्वती की पूजा भगवान के साथ की जाती है। वहीं, इस दिन एक धागे के सात गांठें बांधकर हाथ में पहना जाता है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, दीर्घायु की कामना के लिए बहुत शुभ माना जाता है। वैसे यह व्रत उन माताओं के लिए शुभ माना जाता है, जो संतान की प्राप्ति की इच्छा रखती हैं वे भी इस व्रत को रख सकती हैं। आइए आपको आज का शुभ मुहूर्त, पूजन विधि, कथा का पाठ और आरती के बारे में बताते हैं।

संतान सप्तमी 2026 पूजा शुभ मुहूर्त

- संतान सप्तमी सुबह 10 बजकर 48 मिनट से शुरु होकर आरंभ हो रहा है और इसका समापन 18 सितंबर दोपहर 1.01 बजे होगा।

- उदया तिथि के अनुसार, इस व्रत को आज ही रखा जाएगा।

- पूजा का शुभ मुहूर्क दोपहर 12:08 बजे से 12:57 बजे तक रहने वाला है।

संतान सप्तमी पूजा सामग्री

देखें पूरी पूजा सामग्री लिस्ट-

मौली या कलावा
हल्दी की गांठ
रोली या कुमकुम
शुद्ध देसी घी
पंचमेवा
आरती की थाली
फूल
फल या मिठाइयां
अक्षत
गंगाजल

संतान सप्तमी 2026 पूजा विधि

- इस दिन महिलाएं जल्दी उठकर स्नान करने के बाद स्वच्छ वस्त्र को पहनें।

- अपनी सभी संतानों चाहे वो लड़का हो या लड़की, उनका नाम लेते हुए इस व्रत का संकल्प लें। इसके बाद अपनी मनोकामना को मन में दोहराएं और व्रत का संकल्प लें।

- वैसे इस व्रत को आप दो तरीके से कर सकते हैं- पहला दोपहर की पूजा तक व्रत का पालन करते हुए अन्न जल न ग्रहण करना और पूजा के बाद भोजन कर लेना। दूसरा पूरे दिन व्रत का पालन करें और अगले दिन व्रत का पारण करें।

- अब पूजा के स्थान पर चौकी रखें और इस पर लाल कपड़ा बिछाएं।

- उस चौकी में शिव परिवार की प्रतिमा स्थापित करें और चौकी के आस-पास गंगाजल छिड़कें।

- इसके बाद मौली से एक ऐसा धागा तैयार करें जिसमें सात गांठे लगी हों। इस धागे को हल्दी से रंग लें। इसे शिव परिवार के सामने रख दें।

- अब भगवान शिव को चंदन और माता पार्वती को सिंदूर लगाएं।

- इसके बाद उन्हें फूल चढ़ाएं और उनके सामने घी का दीपक जलाएं।

- अब आप शिव जी को 7 मीठे पुए भी चढ़ाएं। आप फल भी 7 संख्या में ही अर्पित करें।

- फिर व्रत कथा का पाठ करें। बिना व्रत कथा पढ़ें पूजा पूर्ण नहीं मानी जाती है।

- पूजा को समाप्त करने से पहले संतान सप्तमी की पूजा की आरती करें।

- अब कलावा अपने हाथ में बांधना चाहिए, जिसमें सात गांठें लगी हो।

- इस व्रत का पालन पूरे दिन करें और अगले दिन इस व्रत को शिव और माता पार्वती की पूजा के बाद व्रत का पारण करें।

संतान सप्तमी व्रत कथा

एक बार राजा युधिष्ठिर ने भगवान श्रीकृष्ण से एक ऐसे व्रत के बारे में पूछा, जिससे मनुष्य के सांसारिक कष्ट दूर हों और उसे संतान सुख की प्राप्ति भी हो।

उस समय कृष्ण जी ने संतान सप्तमी की कथा सुनाई वो इस प्रकार है-

एक समय अयोध्या के राजा नहुष की पत्नी चन्द्रमुखी और एक ब्राह्मणी भद्रमुखी सरयू नदी में स्नान करने गईं। वहां उन्होंने महिलाओं को भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करते हुए देखा। महिलाओं ने बताया कि वे संतान सप्तमी का व्रत कर रही हैं। उसी समय संतान की इच्छा में दोनों ने भी व्रत करने का संकल्प लिया। भद्रमुखी ने पूरी श्रद्धा और नियम से व्रत किया, लेकिन चन्द्रमुखी ने लापरवाही की और कभी व्रत किया तो कभी छोड़ दिया।

अगले जन्म में दोनों को पशु योनि मिली। बाद में मनुष्य जन्म में भद्रमुखी ने भूषण देवी के रूप में जन्म लिया और उसके आठ पुत्र हुए, जबकि चन्द्रमुखी को संतान सुख नहीं मिला। ईर्ष्या में उसने भूषण देवी के पुत्रों को विष मिलाकर लड्डू खिला दिया, लेकिन भगवान शिव की कृपा से उसके सभी बच्चे सुरक्षित रहे।

तब चन्द्रमुखी को अपनी भूल का एहसास हुआ। उसने भी विधि-विधान से संतान सप्तमी व्रत किया और उसे संतान सुख की प्राप्ति हुई। उसी समय से मान्यता है कि श्रद्धापूर्वक यह व्रत करने से संतान सुख, सौभाग्य और सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।

संतान सप्तमी की आरती

जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा।

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

जय गणेश, जय गणेश,जय गणेश देवा।

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

एकदन्त दयावन्त,चार भुजाधारी।

माथे पर तिलक सोहे,मूसे की सवारी॥

पान चढ़े फूल चढ़े और चढ़े मेवा।

हार चढ़े, फूल चढ़े और चढ़े मेवा।

लड्डुअन का भोग लगे,सन्त करें सेवा॥

जय गणेश, जय गणेश,जय गणेश देवा।

माता जाकी पार्वती,पिता महादेवा॥

अंधे को आंख देत, कोढ़िन को काया।

बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया॥

सूर श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा।

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

दीनन की लाज राखो, शम्भु सुतवारी।

कामना को पूर्ण करो, जग बलिहारी॥

जय गणेश, जय गणेश,जय गणेश देवा।

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

॥ श्री पार्वती माता की आरती ॥

जय पार्वती माता, जय पार्वती माता।

ब्रह्म सनातन देवी शुभ फल की दाता॥

जय पार्वती माता

अरिकुल पद्म विनाशिनि जय सेवक त्राता।

जग जीवन जगदम्बा, हरिहर गुण गाता॥

जय पार्वती माता

सिंह को वाहन साजे, कुण्डल हैं साथा।

देव वधू जस गावत, नृत्य करत ताथा॥

जय पार्वती माता

सतयुग रूपशील अतिसुन्दर, नाम सती कहलाता।

हेमांचल घर जन्मी, सखियन संग राता॥

जय पार्वती माता

शुम्भ निशुम्भ विदारे, हेमांचल स्थाता।

सहस्र भुजा तनु धरि के, चक्र लियो हाथा॥

जय पार्वती माता

सृष्टि रूप तुही है जननी शिवसंग रंगराता।

नन्दी भृंगी बीन लही सारा जग मदमाता॥

जय पार्वती माता

देवन अरज करत हम चित को लाता।

गावत दे दे ताली, मन में रंगराता॥

जय पार्वती माता

श्री प्रताप आरती मैया की, जो कोई गाता।

सदासुखी नित रहता सुख सम्पत्ति पाता॥

जय पार्वती माता

॥ शिवजी की आरती ॥

ॐ जय शिव ओंकारा, स्वामी जय शिव ओंकारा।

ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव,अर्द्धांगी धारा॥

ॐ जय शिव ओंकारा॥

एकानन चतुरानन पञ्चानन राजे।

हंसासन गरूड़ासन वृषवाहन साजे॥

ॐ जय शिव ओंकारा॥

दो भुज चार चतुर्भुज दसभुज अति सोहे।

त्रिगुण रूप निरखते त्रिभुवन जन मोहे॥

ॐ जय शिव ओंकारा॥

अक्षमाला वनमाला मुण्डमाला धारी।

त्रिपुरारी कंसारी कर माला धारी॥

ॐ जय शिव ओंकारा॥

श्वेताम्बर पीताम्बर बाघम्बर अंगे।

सनकादिक गरुणादिक भूतादिक संगे॥

ॐ जय शिव ओंकारा॥

कर के मध्य कमण्डलु चक्र त्रिशूलधारी।

सुखकारी दुखहारी जगपालन कारी॥

ॐ जय शिव ओंकारा॥

ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका।

प्रणवाक्षर मध्ये ये तीनों एका॥

ॐ जय शिव ओंकारा॥

लक्ष्मी व सावित्री पार्वती संगा।

पार्वती अर्द्धांगी, शिवलहरी गंगा॥

ॐ जय शिव ओंकारा॥

पर्वत सोहैं पार्वती, शंकर कैलासा।

भांग धतूर का भोजन, भस्मी में वासा॥

ॐ जय शिव ओंकारा॥

जटा में गंगा बहत है, गल मुण्डन माला।

शेष नाग लिपटावत, ओढ़त मृगछाला॥

ॐ जय शिव ओंकारा॥

काशी में विराजे विश्वनाथ, नन्दी ब्रह्मचारी।

नित उठ दर्शन पावत, महिमा अति भारी॥

ॐ जय शिव ओंकारा॥

त्रिगुणस्वामी जी की आरती जो कोइ नर गावे।

कहत शिवानन्द स्वामी, मनवान्छित फल पावे॥

ॐ जय शिव ओंकारा॥
 

Continue reading on the app

Salman Khan ने हाथ जोड़कर भीड़ से मांगा रास्ता: बच्चे को धक्का लगा तो तुरंत रुके; बप्पा के दर्शन के लिए गए थे एक्टर

Salman Khan: गणेश चतुर्थी के मौके पर सलमान खान बप्पा के दर्शन करने के लिए महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और भाजपा नेता आशीष शेलार के मुंबई स्थित घर और पंडाल पहुंचे। दर्शन के बाद जब वह बाहर निकलने लगे तो उन्हें देखने के लिए फैंस और पैपराजी की बड़ी भीड़ जमा हो गई।

भीड़ से रास्ता देने को कहा

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

सलमान के बाहर आते ही लोग उनकी एक झलक पाने के लिए उनके आसपास जमा हो गए। सुरक्षाकर्मियों को अभिनेता को बाहर निकालने के लिए रास्ता बनाना पड़ा।भीड़ ज्यादा होने पर सलमान लोगों से रास्ता साफ करने का इशारा करते नजर आए। उन्होंने हाथ जोड़कर भी लोगों से पीछे हटने और उन्हें निकलने देने की अपील की।

बच्चे को लगा बॉडीगार्ड से धक्का

इसी दौरान भीड़ में मौजूद एक बच्चे को गलती से सलमान के बॉडीगार्ड से धक्का लग गया। सलमान की नजर जब बच्चे पर पड़ी तो वह तुरंत रुक गए। उन्होंने बच्चे के पास जाकर उससे प्यार से हाथ मिलाया। इसके बाद उसे भीड़ से बाहर किया और फिर अपनी गाड़ी की ओर बढ़े।

गणपति विसर्जन में भी हुए थे शामिल
इससे पहले सलमान अपने भाई सोहेल खान के घर गणपति विसर्जन में शामिल हुए थे। उन्होंने वहां आरती भी की थी। सलमान अंबानी परिवार के गणेश चतुर्थी समारोह में भी शामिल हुए थे। इस तरह वह इस साल गणेश उत्सव के दौरान कई आयोजनों का हिस्सा बने हैं।

‘बिग बॉस 20’ की होस्ट कर रहे हैं
काम की बात करें तो सलमान खान इन दिनों ‘बिग बॉस 20’ की होस्ट कर रहे हैं। इसके बाद वह वामशी पेडिपल्ली की आने वाली एक्शन फिल्म में नजर आएंगे।

यह भी पढ़े- 'जन्मदिन मुबारक नरेंद्र भाई', सलमान खान ने प्रधानमंत्री मोदी को दी खास विश, शाहरुख बोले- 'देश को प्रेरित करते रहें'

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026: निशानेबाजी में भारत का कमाल, हिमांशु को सिल्वर और रुद्राक्ष ने जीता ब्रॉन्ज

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) में भारत के निशानेबाजों का जलवा लगातार जारी है। सोमवार को पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में भारतीय शूटर्स ने अपनी बेहतरीन फॉर्म का प्रदर्शन करते हुए देश की झोली में दो और नए पदक डाल दिए। युवा निशानेबाज हिमांशु ढिल्लों ने शानदार अचूक निशाना साधते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया, जबकि पूर्व विश्व चैंपियन रुद्राक्ष पाटिल ने देश के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता।

इन दोनों पदकों के साथ ही मौजूदा महामुकाबले में भारत के कुल शूटिंग पदकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। खास बात यह है कि इस व्यक्तिगत सफलता से महज कुछ ही घंटे पहले इसी तिकड़ी ने टीम इवेंट में भी सिल्वर मेडल जीता था।

हिमांशु और रुद्राक्ष का दमदार प्रदर्शन
मुकाबले के दौरान दोनों ही भारतीय खिलाड़ियों ने कड़ा मुकाबला पेश किया। स्टेज 2 की सीरीज 7 पूरी होने के बाद हिमांशु ढिल्लों ने कुल 252.4 अंक हासिल किए और दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, चीन के लिहाओ शेंग (Lihao Sheng) ने 254.2 का शानदार स्कोर बनाते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया, जो कि एक नया एशियाई रिकॉर्ड भी है। इसके अलावा, पूर्व विश्व चैंपियन रुद्राक्ष पाटिल ने स्टेज 2 की छठी सीरीज के अंत तक 230.9 अंक जुटाए और तीसरे स्थान पर रहकर ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया।

रोमांचक मोड़ पर रहा मुकाबला
फाइनल मैच की शुरुआत बेहद रोमांचक रही। शुरुआती दौर में रुद्राक्ष पाटिल ने बेहद मजबूत शुरुआत की और चीन के लिहाओ शेंग के साथ उनकी कड़ी टक्कर देखने को मिली। उन्होंने अपनी दूसरी सीरीज का अंत 106.0 के शानदार एग्रीगेट स्कोर के साथ किया, जबकि लिहाओ 104.9 और हिमांशु 104.8 अंकों पर थे। हालांकि, स्टेज 2 की छठी सीरीज में रुद्राक्ष का निशाना थोड़ा चूका और वह 9.7 अंक ही जुटा सके। इसी मौके का फायदा उठाते हुए हिमांशु ढिल्लों ने 10.6 का बेहतरीन शॉट लगाकर बढ़त हासिल कर ली और दूसरा स्थान अपने नाम किया।

शूटिंग रेंज में भारत का दबदबा
यह शानदार सफलता उस टीम सिल्वर मेडल के ठीक बाद मिली है, जो कुछ ही समय पहले पार्थ माने के साथ मिलकर हिमांशु और रुद्राक्ष ने 10 मीटर एयर राइफल टीम फाइनल में हासिल किया था। इससे एक दिन पहले भी महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्शा विनोद ने सिल्वर मेडल जीता था, जिसके तुरंत बाद इलावेनिल ने व्यक्तिगत स्पर्धा में एक और सिल्वर मेडल देश की झोली में डाला था। भारतीय निशानेबाजों का यह बेहतरीन प्रदर्शन लगातार जारी है।

Mon, 21 Sep 2026 10:26:08 +0530

  Videos
See all

Hanuman Ansh Team Met Nitin Nabin: 'हनुमान अंश' की टीम ने नितिन नवीन से की मुलाकात, सामने आई Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T04:13:38+00:00

Weather News Today: मूसलाधार बारिश का भयंकर अलर्ट?| N18V | Heavy Rain | IMD Alert | Monsoon Rain #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T04:15:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers