Responsive Scrollable Menu

मायावती ने UPI शुल्क पर उठाए सवाल, केंद्र से जनहित में फैसला लेने की अपील

यूपीआई लेनदेन पर संभावित शुल्क को लेकर देशभर में राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है और विपक्षी दल लगातार केंद्र सरकार की आलोचना कर रहे हैं. इसी कड़ी में बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने इस नई व्यवस्था को आम जनता की दोनों हाथों से होने वाली लूट करार दिया. मायावती का कहना है कि सरकार ने पहले डिजिटल भुगतान को जमकर बढ़ावा दिया और अब मुनाफाखोरी वाली पूंजीवादी सोच के तहत इस पर टैक्स थोपा जा रहा है.

आम आदमी की जेब पर पड़ेगा इसका सीधा असर

उन्होंने स्पष्ट किया कि इसे चाहे कोई भी नाम दिया जाए, लेकिन इसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा और उनका खर्च बढ़ना तय है. गरीबी, बेरोजगारी, अशिक्षा और भयंकर महंगाई से त्रस्त देश की जनता पर यह एक अतिरिक्त आर्थिक बोझ है. ऐसे में उन्होंने सरकार से अपील की है कि उसकी कार्ययोजना व्यावसायिक और लाभ कमाने वाली न होकर, पूरी तरह से जनहित और कल्याणकारी होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: Breaking News Today Live Updates: जम्मू कश्मीर के उधमपुर में आज भी सर्च ऑपरेशन जारी, फरार आतंकी की तलाश में जुटे सुरक्षाबल

मायावती ने उठाया एससी की मुद्दा

सामाजिक न्याय के मुद्दे पर भी बसपा अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश सरकार के रवैये पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने सहारनपुर, अंबेडकरनगर, कन्नौज और जालौन के मेडिकल कॉलेजों में अनुसूचित जाति (एससी) के आरक्षण का मामला उठाया. इन कॉलेजों का निर्माण विशेष रूप से एससी वर्ग के कल्याण के लिए बनाए गए 'स्पेशल कंपोनेंट प्लान' के धन से किया गया है. मायावती का मानना है कि राज्य सरकार को न्यायालय में मजबूती से यह पक्ष रखना चाहिए था कि इन संस्थानों में एससी वर्ग के लिए दी जाने वाली अतिरिक्त आरक्षण की व्यवस्था सामान्य पचास प्रतिशत की सीमा से बिल्कुल अलग है. उनका दावा है कि अगर सरकार सही तरीके से पैरवी करती, तो हाईकोर्ट इस सकारात्मक व्यवस्था पर पाबंदी नहीं लगाता. अब चूंकि अदालत की रोक के कारण मेडिकल दाखिले बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं, इसलिए उन्होंने यूपी सरकार को फौरन सुप्रीम कोर्ट में अपील कर छात्रों के लिए राहत मांगने की सलाह दी है.

ये भी पढे़ं: Santan Saptami Aarti: आज है संतान सप्तमी, बच्चों की लंबी आयु के लिए करें पूजा में जरूर करें ये 3 आरती

Continue reading on the app

Santan Saptami Aarti: आज है संतान सप्तमी, बच्चों की लंबी आयु के लिए करें पूजा में जरूर करें ये 3 आरती

Santan Saptami Aarti: आज यानी 18 सितंबर 2026 को संतान सप्तमी का व्रत रखा जा रहा है. हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी पर संतान सप्तमी का व्रत रखा जाता है. यह व्रत मुख्य तौर पर भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है. इसलिए, आज उनका पूजन भी विशेष रूप से करना चाहिए. संतान सप्तमी के दिन महिलाएं संतान की कामना करने का व्रत रखती है. वहीं, माताएं अपने बच्चे के लिए मंगल कामना करते हुए व्रत रखती है. संतान सप्तमी पर भगवान को सात पूए का भोग लगाया जाता है. आज पूजा के समय इन 3 आरतियों को जरूर करना चाहिए. कहते हैं कि इन आरतियों को करने से व्रत संपूर्ण होता है. पूजा की शुरुआत में गणपति जी की आरती करें और फिर माता पार्वती की और भगवान शिव की आरती करनी चाहिए. 

चलिए इस आर्टिकल में पढ़ते हैं तीनों आरतियों के लिरिक्स

श्रीगणेश आरती (Shree Ganesh Aarti Lyrics in Hindi)

जय गणेश, जय गणेश,जय गणेश देवा।

माता जाकी पार्वती,पिता महादेवा॥ 

एकदन्त दयावन्त,चार भुजाधारी।

माथे पर तिलक सोहे,मूसे की सवारी॥

पान चढ़े फूल चढ़े,और चढ़े मेवा।

लड्डुअन का भोग लगे,सन्त करें सेवा॥ 

जय गणेश, जय गणेश,जय गणेश देवा।

माता जाकी पार्वती,पिता महादेवा॥ 

अंधे को आंख देत,कोढ़िन को काया।

बांझन को पुत्र देत,निर्धन को माया॥ 

'सूर' श्याम शरण आए,सफल कीजे सेवा।

माता जाकी पार्वती,पिता महादेवा॥ 

जय गणेश, जय गणेश,जय गणेश देवा।

माता जाकी पार्वती,पिता महादेवा॥

ये भी पढ़ें- Santan Saptami 2026: आज या कल... कब रखा जाएगा संतान सप्तमी का व्रत? जानें सही डेट-शुभ मुहूर्त

श्री पार्वती माता की आरती (Mata Parvati Aarti Lyrics in Hindi)

जय पार्वती माताजय पार्वती माता।

ब्रह्म सनातन देवीशुभ फल की दाता॥

जय पार्वती माता

अरिकुल पद्म विनाशिनिजय सेवक त्राता।

जग जीवन जगदम्बा, हरिहर गुण गाता॥

जय पार्वती माता

सिंह को वाहन साजे, कुण्डल हैं साथा।

देव वधू जस गावत, नृत्य करत ताथा॥

जय पार्वती माता

सतयुग रूपशील अतिसुन्दर, नाम सती कहलाता।

हेमांचल घर जन्मी, सखियन संग राता॥

जय पार्वती माता

शुम्भ निशुम्भ विदारे, हेमांचल स्थाता।

सहस्र भुजा तनु धरि के, चक्र लियो हाथा॥

जय पार्वती माता

सृष्टि रूप तुही है जननी शिवसंग रंगराता।

नन्दी भृंगी बीन लहीसारा जग मदमाता॥

जय पार्वती माता

देवन अरज करतहम चित को लाता।

गावत दे दे ताली, मन में रंगराता॥

जय पार्वती माता

श्री प्रताप आरती मैया की, जो कोई गाता।

सदासुखी नित रहतासुख सम्पत्ति पाता॥

जय पार्वती माता

श्री शिवजी की आरती (Lord Shiva Aarti Lyrics in Hindi) 

ऊं जय शिव ओंकारा,स्वामी जय शिव ओंकारा।

ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव,अर्द्धांगी धारा॥

ऊं जय शिव ओंकारा॥

एकानन चतुराननपञ्चानन राजे।

हंसासन गरूड़ासनवृषवाहन साजे॥

ऊं जय शिव ओंकारा॥

दो भुज चार चतुर्भुजदसभुज अति सोहे।

त्रिगुण रूप निरखतेत्रिभुवन जन मोहे॥

ऊं जय शिव ओंकारा॥

अक्षमाला वनमालामुण्डमाला धारी।

त्रिपुरारी कंसारीकर माला धारी॥

ऊं जय शिव ओंकारा॥

श्वेताम्बर पीताम्बरबाघम्बर अंगे।

सनकादिक गरुणादिकभूतादिक संगे॥

ऊं जय शिव ओंकारा॥

कर के मध्य कमण्डलुचक्र त्रिशूलधारी।

सुखकारी दुखहारीजगपालन कारी॥

ऊं जय शिव ओंकारा॥

ब्रह्मा विष्णु सदाशिवजानत अविवेका।

प्रणवाक्षर मध्येये तीनों एका॥

ऊं जय शिव ओंकारा॥

लक्ष्मी व सावित्रीपार्वती संगा।

पार्वती अर्द्धांगी,शिवलहरी गंगा॥

ऊं जय शिव ओंकारा॥

पर्वत सोहैं पार्वती,शंकर कैलासा।

भांग धतूर का भोजन,भस्मी में वासा॥

ऊं जय शिव ओंकारा॥

जटा में गंगा बहत है,गल मुण्डन माला।

शेष नाग लिपटावत,ओढ़त मृगछाला॥

ऊं जय शिव ओंकारा॥

काशी में विराजे विश्वनाथ,नन्दी ब्रह्मचारी।

नित उठ दर्शन पावत,महिमा अति भारी॥

ऊं जय शिव ओंकारा॥

त्रिगुणस्वामी जी की आरतीजो कोइ नर गावे।

कहत शिवानन्द स्वामी,मनवान्छित फल पावे॥

ऊं जय शिव ओंकारा॥

ये भी पढ़ें- Santan Saptami Vrat Katha: संतान सप्तमी व्रत में जरूर पढ़ें राजा नहूष और रानी चंद्रमुखी की कथा

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

 

Continue reading on the app

  Sports

'दोनों ट्रॉफी भारत आएंगी', नकवी से एशिया कप ट्रॉफी लेने से इनकार के बाद बीसीसीआई का दावा

BCCI assured Asia Cup Trophies: बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने स्पष्ट किया है कि भारतीय पुरुष और महिला टीमों द्वारा जीती गई एशिया कप की ट्रॉफियां आखिरकार बीसीसीआई मुख्यालय जरूर पहुंचेंगी. दोनों टीमों ने एसीसी अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था. Fri, 18 Sep 2026 22:44:02 +0530

  Videos
See all

Pakistan में मस्जिद के अंदर ब्लास्ट, 20 लोग घायल | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T18:50:03+00:00

Viral Video | समुद्र में US का एक्शन! ड्रग्स से जुड़े जहाज को किया तबाह | #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T18:50:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers