Responsive Scrollable Menu

अमेरिका में सिख ट्रक ड्राइवर को 17 बार चाकू मारा:हमले से कुछ दिन पहले ट्रम्प के मंत्रालय ने मिस्टर सिंह वाला पोस्ट किया था

अमेरिका के व्योमिंग में 28 साल के पंजाबी सिख ट्रक ड्राइवर पर 17 बार चाकू से हमला किया गया। उनकी गर्दन, सीने, हाथ और पसलियों पर चोट आई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान एंड्रयू क्रिस बजडैक के तौर पर की है। उस पर फर्स्ट-डिग्री मर्डर की कोशिश का आरोप लगाया गया है। हमले से कुछ दिन पहले ट्रम्प प्रशासन के डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (DHS) ने अप्रवासी ट्रक ड्राइवरों पर निशाना साधते हुए ‘मिस्टर सिंह’ लिखा एक विवादित पोस्ट किया था। हालांकि पुलिस ने अभी तक दोनों घटनाओं के बीच कोई संबंध नहीं बताया है। हमले का मकसद भी स्पष्ट नहीं है। बाथरूम में पीछा कर पहुंचा हमलावर NPR के मुताबिक, ड्राइवर ने अपनी पहचान सिर्फ सिंह सरनेम से बताई है। रविवार सुबह वह इंटरस्टेट-80 केबिटर क्रीक रेस्ट एरिया में बाथरूम गए थे। इसी दौरान एक व्यक्ति उनका पीछा करते हुए अंदर पहुंचा और चाकू से हमला कर दिया। सिंह के मुताबिक, हमलावर ने लगातार वार किए। वह किसी तरह बाथरूम से बाहर निकले और मदद के लिए फोन किया। वहां मौजूद एक हिस्पैनिक परिवार ने उनकी आवाज सुनी और मदद के लिए पहुंचा। परिवार ने खून रोकने की कोशिश की और पुलिस को हमलावर के ट्रक की जानकारी दी। इसके बाद व्योमिंग हाईवे पेट्रोल ने रॉलिन्स के पास संदिग्ध ट्रक को रोककर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह जगह घटनास्थल से करीब 113 किमी दूर है। अमेरिका में करीब 3 साल से ट्रक चला रहे हैं सिंह सिंह अमेरिका में करीब 3 साल से ट्रक चला रहे हैं। उन्होंने NPR से कहा कि इस घटना ने अमेरिका में लंबी दूरी का ट्रक चलाने वाले दूसरे पंजाबी सिख ड्राइवरों की सुरक्षा को लेकर उनकी चिंता बढ़ा दी है। ट्रक ड्राइवरों को लंबे रूट पर हाईवे के रेस्ट एरिया और ट्रक स्टॉप पर रुकना पड़ता है। कई जगहों पर ये पड़ाव काफी सुनसान भी होते हैं। भारतीय मूल के सांसद ने घटना पर चिंता जताई अमेरिकी कांग्रेस के भारतीय मूल के सदस्य राजा कृष्णमूर्ति ने हमले पर चिंता जताई। उन्होंने X पर कहा कि व्योमिंग के रेस्ट स्टॉप पर सिख ट्रक ड्राइवर को 17 बार चाकू मारे जाने की घटना परेशान करने वाली है। उन्होंने सिख और दक्षिण एशियाई मूल के लोगों को निशाना बनाए जाने की चिंता का जिक्र करते हुए कहा कि हिंसा करने वालों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। उन्होंने घायल ड्राइवर के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की। खबर अपडेट हो रही है…

Continue reading on the app

दूसरों से सीखिए, लेकिन किसी की नकल मत कीजिए; स्वामी विवेकानंद की ये सीख बदल देगी सोच

स्वामी विवेकानंद का यह विचार आपको अंधी नकल से बचाकर खुद का पहचान बनाना सिखाएगा। जानिए दूसरों से सीखने और अपनी मौलिकता बनाए रखने पर स्वामी जी के अनमोल विचार।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026: हॉकी में गोल्ड मेडल और ओलंपिक टिकट पर भारत की नजर, मेंस और विमेंस टीम रविवार को होंगी एक्शन में

Asian Games 2026 hockey: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय हॉकी टीमें रविवार से अपने अभियान का आगाज करेंगी. गिफू प्रेफेक्चरल ग्रीन स्टेडियम में महिला टीम का सामना उज्बेकिस्तान से और पुरुष टीम का मुकाबला इंडोनेशिया से होगा. 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक का सीधा टिकट हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरने वाली हरमनप्रीत सिंह और सलीमा टेटे की अगुआई वाली टीमों की नजरें देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने पर टिकी हैं. Sat, 19 Sep 2026 16:51:24 +0530

  Videos
See all

Iran America War : ग्रीनलैंड पर अब अमेरिका का होगा कब्जा? | Iran War | Trump | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T12:45:16+00:00

5 छात्रों को कुचल कर भागा कार वाला | #noida #viralvideo #caraccident #roadaccdient #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T12:42:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers