Responsive Scrollable Menu

अगली बार कब एक्शन में दिखेगी टीम इंडिया? पहली बार इस विदेशी टीम के साथ खेलेगा भारत, नोट कर लें डेट और टाइम

Team India Next Match: भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान के साथ खेली गई 3 मैचों की टी-20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया. इस सीरीज में भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि अब भारतीय टीम का अगला मैच देखने के लिए उन्हें ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. जी हां, एशियन गेम्स में भले ही भारत का सफर 28 सितंबर से शुरू हो रहा है, लेकिन उससे पहले भारत जापान में एक ऐतिहासिक मैच खेलने वाला है. तो आइए आपको बताते हैं कि भारतीय टीम अपना अगला मैच कब और किसके खिलाफ खेलने वाली है.

अगला मैच किसके साथ खेलेगा भारत?

भारतीय क्रिकेट टीम अपना अगला मैच जापान क्रिकेट टीम के साथ खेलने वाली है. ये एक ऐतिहासिक मैच होगा, क्योंकि इससे पहले टीम इंडिया इससे पहले कभी जापान के साथ नहीं खेली है.  ये मैच 22 सितंबर को जापान के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, तोचिगी में खेला जाएगा. हालांकि, अभी मैच की टाइमिंग पर कोई अपडेट नहीं आई है कि ये मैच कितने बजे से खेला जाएगा.

कहां देख सकेंगे मैच?

भारत और जापान के बीच होने वाले ऐतिहासिक पुरुष टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी, जबकि टेलीविजन पर इसका सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर किया जाएगा.

27 सितंबर से भारत-वेस्टइंडीज के बीच होगी वनडे सीरीज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर से होने वाली है. इस सीरीज में भारत की ओर से विराट कोहली और रोहित शर्मा की मैदान पर वापसी होगी. इतना ही नहीं वनडे सीरीज के बाद भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी.

तारीख मैच फॉर्मेट समय (IST) स्थान
27 सितंबर 2026 भारत vs वेस्टइंडीज, 1st ODI  ODI दोपहर 2:00 बजे तिरुवनंतपुरम
30 सितंबर 2026 भारत vs वेस्टइंडीज, 2nd ODI  ODI दोपहर 2:00 बजे गुवाहाटी
3 अक्टूबर 2026 भारत vs वेस्टइंडीज, 3rd ODI  ODI दोपहर 2:00 बजे न्यू चंडीगढ़
6 अक्टूबर 2026 भारत vs वेस्टइंडीज, 1st T20I  T20I शाम 7:00 बजे लखनऊ
9 अक्टूबर 2026 भारत vs वेस्टइंडीज, 2nd T20I  T20I शाम 7:00 बजे रांची
11 अक्टूबर 2026 भारत vs वेस्टइंडीज, 3rd T20I  T20I शाम 7:00 बजे इंदौर
14 अक्टूबर 2026 भारत vs वेस्टइंडीज, 4th T20I  T20I शाम 7:00 बजे हैदराबाद
17 अक्टूबर 2026 भारत vs वेस्टइंडीज, 5th T20I  T20I शाम 7:00 बजे बेंगलुरु

28 सितंबर से शुरू होगा एशियन गेम्स में एक्शन

भारतीय पुरुष टीम एशियन गेम्स 2026 में सीधे क्वार्टरफाइनल मैच खेलने मैदान पर उतरेगी. भारत का सामना किस टीम से होगा अभी ये क्लीयर नहीं हो सका है. चूंकि, दूसरे टीमें अभी क्वालीफाई करने की रेस में जद्दोजहद कर रही हैं.

तारीख मुकाबला राउंड भारतीय समय स्थान
28 सितंबर 2026 भारत vs ग्रुप A की दूसरे नंबर की टीम क्वार्टरफाइनल सुबह 10:00 बजे कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निसिन
1 अक्टूबर 2026 भारत/QF विजेता vs QF-3 विजेता सेमीफाइनल सुबह 10:00 बजे कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निसिन
3 अक्टूबर 2026 भारत/SF विजेता vs विपक्षी टीम गोल्ड मेडल मैच सुबह 10:00 बजे कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निसिन
3 अक्टूबर 2026 भारत/SF हारने वाली टीम vs विपक्षी टीम ब्रॉन्ज मेडल मैच सुबह 5:30 बजे कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निसिन

ये भी पढ़ें: 'मुझे सच में बहुत मदद मिली...', अभिषेक शर्मा अपने सेलिब्रेशन से फैंस को देना चाहते थे स्पेशल मैसेज, बोले- 'अगर कोई इसे देखे'

Continue reading on the app

  Sports

एशियन गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी आज:भारतीय शूटर मनु भाकर और शॉटपुट एथलीट तेजिंदरपाल तूर थामेंगे तिरंगा; 4 अक्टूबर तक चलेगा टूर्नामेंट

जापान में आज 20वें एशियन गेम्स का आगाज होगा। आइची के नागोया में ओपनिंग सेरेमनी भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगी। इसमें भारत की ओर से शूटर मनु भाकर और शॉटपुट एथलीट तजिंदरपाल सिंह तूर ध्वजवाहक होंगे। एशियन गेम्स में 45 देशों और क्षेत्रों के खिलाड़ी 43 खेलों में हिस्सा लेंगे। टूर्नामेंट 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक चलेगा। भारत ने 503 खिलाड़ियों का दल भेजा है। पालोमा मिजुहो स्टेडियम में सेरेमनी होगी गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी पालोमा मिजुहो स्टेडियम, नागोया में होगी। लोकल टाइम के मुताबिक समारोह शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक चलेगा। जापान तीसरी बार एशियन गेम्स की मेजबानी कर रहा है। इससे पहले 1958 में टोक्यो और 1994 में हिरोशिमा में इन खेलों का आयोजन हुआ था। भारत आज सिर्फ टेकबॉल में चुनौती पेश करेगा आज भारत टेकबॉल में अपनी चुनौती पेश करेगा। भारत की ओर से क्विंसी जोआकिम डिसूजा महिला सिंगल्स सेमीफाइनल मुकाबला खेलेंगी। उनका मुकाबला इंडोनेशिया की सुमाया से होगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 6:30 बजे से शुरु होगा। ऋषभ पंत की फैंस से अपील- खिलाड़ियों को सपोर्ट करें ऋषभ पंत ने एशियन गेम्स में हिस्सा लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि वे गेम्स देखने को लेकर काफी उत्साहित हैं। साथ ही पंत ने फैंस से अपील की है कि खिलाड़ियों के साथ खड़े रहें और उन्हें सपोर्ट करें। भारत ने पिछले गेम्स में 107 मेडल जीते थे भारत ने हांगझोउ पिछले एशियन गेम्स में रिकॉर्ड प्रदर्शन किया था। तब भारतीय खिलाड़ियों ने 107 मेडल जीते थे, जिसमें 28 गोल्ड शामिल थे। टीम को शूटिंग, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, कुश्ती, क्रिकेट और वेटलिफ्टिंग समेत कई खेलों में मेडल की उम्मीद रहेगी। पिछले एशियन गेम्स से छोटा भारतीय दल भारत ने पिछले एशियन गेम्स की तुलना में इस बार छोटा दल भेजा है। 2022 में चीन के हांगझोउ में हुए एशियन गेम्स में भारत के 661 खिलाड़ी शामिल हुए थे। इनमें 333 मेंस और 328 विमेंस थीं। Fri, 18 Sep 2026 23:00:00

  Videos
See all

हेमकुंड साहिब में पहली बर्फबारी, श्रद्धालुओं को दिखा स्वर्ग जैसा दृश्य! | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T23:00:30+00:00

Bengal News: Kolkata Police की नई पहल | E-Motorcycle से बदलेगा Policing का अंदाज | Suvendu Adhikari #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T23:00:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers