हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की रेंज रोवर पर फायरिंग:4 गैंगस्टर्स ने पोस्ट डालकर ली जिम्मेदारी, लिखा-कॉल का जवाब दो नहीं तो छाती में गोली लगेगी
हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की रेंज रोवर गाड़ी पर फायरिंग का मामला सामने आया है। यह घटनाक्रम सिंगर के घर के बाहर हुआ। इस हमले में सिंगर बाल-बाल बच गए। घटना के बाद उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पता चला कि हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आया था। उधर, फायरिंग के तुरंत बाद ही सोशल मीडिया पर अनिल पंडित नाम से पोस्ट डालकर इस हमले की जिम्मेदारी ली गई है। पोस्ट में लिखा- इस फायरिंग की जिम्मेदारी हिमांशु सोनीपत, हैरी बॉक्सर, हरमन संधू और अनिल पंडित लेते हैं। या तो हमारी कॉल का जवाब दो, नहीं तो तेरी छाती में गोली मारी जाएगी। बता दें कि दिलेर खरकिया सिंगर, एक्टर और मॉडल है। उनके पिता मशहूर रागनी कलाकार राजेंद्र खरकिया है। पिता से प्रेरित होकर ही 9 साल की उम्र में ही दिलेर ने रागनी कार्यक्रमों में भाग लेना शुरू कर दिया था। 2018 में हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखा। लीलो चमन, मोटो, जूती काली, हाईकोर्ट, कबूतरी, आलू मटर उनके हिट सॉन्ग हैं। हमले की जिम्मेदारी लेने वाले के बारे में ये बातें सामने आईं… दिलेर खरकिया-अंजलि राघव के सॉन्ग प्रमोशन इवेंट में हुआ था विवाद हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया और एक्ट्रेस अंजलि राघव के सॉन्ग ‘प्रोटीन’ प्रमोशन इवेंट में विवाद खड़ा हो चुका है। 11 माह पहले भिवानी के खरक कलां गांव में यह इवेंट हुआ था। इसमें 2 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ईशा राठी और प्रिया खारी आपस में भिड़ गईं। घटना का एक CCTV वीडियो सामने आया था, जिसमें ईशा और प्रिया एक दूसरे से गुस्से में बात करती दिख रही थीं। तभी प्रिया ईशा को थप्पड़ मार देती है। गुस्साई ईशा सैंडल उठाकर लाती है और प्रिया के माथे पर मार देती है। इसके बाद प्रिया के माथे से खून निकलता है और वह बेहोश होकर गिर जाती है। किसी तरह बाकी इन्फ्लुएंसर ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया। जब यह हंगामा हुआ तो खरकिया भी पास में ही थे। हालांकि, उनकी इस झगड़े में कोई भूमिका नहीं रही। ------------------- ये खबर भी पढ़ें…. हरियाणा आईं 2 लेडी इन्फ्लुएंसर भिड़ीं:एक ने थप्पड़, दूसरे ने माथे पर सैंडल मारा; सिंगर खरकिया-अंजलि के सॉन्ग प्रमोशन में पहुंची थीं हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया और एक्ट्रेस अंजलि राघव के नए सॉन्ग ‘प्रोटीन’ प्रमोशन इवेंट में विवाद खड़ा हो गया। भिवानी के खरक कलां गांव में हुए इस इवेंट में 2 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ईशा राठी और प्रिया खारी आपस में भिड़ गईं। (पूरी खबर पढ़ें)
'हनुमान अंश' के बाद 'राम बोला', फिल्म से होने वाली कमाई को लेकर प्रोड्यूसर का बड़ा ऐलान, बोले- ये मेरा वादा है
Bollywood Upcoming Film Ram Bola : 'हनुमान अंश' की कमाई ने मेकर्स का हौसला बढ़ाया है. 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने के बाद अब टीम ने अपनी अगली फिल्म 'राम बोला' का ऐलान किया है. इस घोषणा के साथ प्रोड्यूसर महावीर जैन का एक खास संकल्प भी सामने आया है. पीएम मोदी के जन्मदिन पर बड़ा ऐलान किया है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18







