हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे गायक
Haryanvi singer Diler Kharkiya: मशहूर हरियाणवी गायक दिलेर खरकिया एक बड़ी साजिश का शिकार होने से बाल-बाल बच गए हैं. उनकी रेंज रोवर कार पर अज्ञात बदमाशों ने अचानक अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं. इस भयानक और जानलेवा हमले के दौरान गनीमत यह रही कि सिंगर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और वे सुरक्षित बच निकलने में कामयाब रहे.
सोशल मीडिया पर ली गई हमले की जिम्मेदारी
गोलीबारी की इस वारदात के कुछ ही देर बाद अनिल पंडित नाम के एक शख्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए इस पूरे हमले की जिम्मेदारी ले ली. इस पोस्ट के जरिए गायक को सीधे तौर पर धमकाते हुए चेतावनी दी गई है कि अगर उन्होंने आगे से फोन कॉल्स का जवाब नहीं दिया, तो अगली बार गोली सीधे उनकी छाती में उतारी जाएगी. हमलावरों ने बिना किसी खौफ के इस पूरी वारदात को अंजाम देने का खुला दावा किया है. वायरल हो रही पोस्ट में स्पष्ट रूप से यह बताया गया है कि दिलेर खरकिया की गाड़ी पर हुई इस फायरिंग के पीछे हिमांशु सोनीपत, हरि बॉक्सर, हरमन संधू और अनिल पंडित का हाथ है.
कैप्टन हो तो ऐसा! श्रेयस अय्यर ने दिखाया बड़ा दिल, अफगानिस्तान को हराने बाद कप्तान इब्राहिम जादरान के साथ शेयर की ट्रॉफी
IND vs AFG : भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर के बारे में अक्सर बात होती है. लोग उनके एटीट्यूड और चलने-बोलने को लेकर अक्सर बात करते हैं. कोई अय्यर को अच्छा मनाता होगा तो कोई उन्होंने थोड़े एरोगेंट मनाता होगा. लेकिन उन्होंने भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए तीसरे टी20 मैच के बाद मैदान पर जो किया, उससे सभी का दिल जीत लिया है. उन्होंने साबित कर दिया है कि, बड़ा दिल होना क्या होता है और अच्छा इंसान कैसा होता है.
दरअसल, भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली गई. इस सीरीज का पहला मैच 13 सिंतबर को हुआ, जिसे भारत ने अफगानिस्तान से 7 विकेट से जीत लिया. इसके बाद दूसरे मुकाबले में 7 सितंबर को भी 7 विकेट से जीत अपने नाम की. अब यानी 17 सितंबर बीते गुरुवार को भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ 221 रन बनाकर उन्हें 94 रनों पर ढेर कर मुकाबला 127 रनों से जीत लिया.
????.????.????.????.????.????.???? ????#TeamIndia celebrate an emphatic series victory in the Friendship Cup ????#AFGvIND pic.twitter.com/GSPVCRvrdP
— BCCI (@BCCI) September 17, 2026
इस जीत के बाद टीम इंडिया और उनके खिलाड़ी काफी खुश थे. वहीं अफगानिस्तान की टीम और उनके खिलाड़ियों के चेहरे पर उदासी और निराशा साफ देखी गई. अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान भी भारत से लगातार मिली 3 हार और सीरीज में क्लीन स्वीप होने से निराश थे लेकिन जब मैच प्रजेंटेशन हुआ तब कुछ ऐसा हुआ, जिसने सभी का दिल जीत लिया और ये काम भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने किया.
???????????????????????????????????? ON TOP ???????? ❤️ ????????
— Mukku (@Cric_Mukku) September 18, 2026
Afghanistan captain Ibrahim Zadran and Shreyas Iyer lifted the trophy together during the celebration. ????
Just pure India-Afghanistan brotherhood! pic.twitter.com/lOGOcLKlXN
श्रेयस अय्यर ने जीता सभी का दिल
भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर को जब अफगानिस्तान को 3-0 से हराने के बाद ट्रॉफी देने के लिए मंच पर बुलाया गया तो, उन्होंने अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान को भी ट्रॉफी लेने के लिए पोडियम पर बुलाया और उनके साथ फ्रेंडशिप कप की ट्रॉफी शेयर की. इसको देखकर मैदान पर मौजूद फैंस भी अय्यर के मुरीद हो गए. वहीं जिसने भी टीवी पर ये मुकाबला देखा उनके दिलों में भी अय्यर के लिए सम्मान बढ़ गया.
CAPTAIN SHREYAS IYER CALLED AFGHANISTAN CAPTAIN IBRAHIM ZADRAN TO COLLECT TROPHY TOGETHER. ❤️????
— Tanuj (@ImTanujSingh) September 17, 2026
- Beautiful gesture by Captain Shreyas! pic.twitter.com/KQTRWELZgg
आपको बता दें कि, किसी भी सीरीज की ट्रॉफी विनिंग टीम के कप्तान को दी जाती है. हारने वाले कप्तान को ट्रॉफी कभी नहीं दी जाती है. ऐसे में अय्यर विनिंग कप्तान थे उनका ट्रॉफी पर हक था. उनको जादरान को बुलाकर ट्रॉफी उनके साथ शेयर करने की कोई जरूरत नहीं थे लेकिन इस सबके बाद भी उन्होंने अफगानिस्तान के कप्तान को उनके शानदार खेल के लिए सम्मानित किया और उनके बुलाकर उनके साथ ट्रॉफी शेयर की, जो अपने आप में एक बड़ी बात है.
????????????????????????????????????????, indeed! ????????
— BCCI (@BCCI) September 17, 2026
Afghanistan Captain Ibrahim Zadran joins #TeamIndia and Captain Shreyas Iyer during the victory celebrations ????#AFGvIND | @ACBofficials pic.twitter.com/TniITU33z0
इस मैच में इंडिया ने पहले बैटिंग की और 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 221 रन बनाए. अफगानिस्तान की टीम को भारत ने जीत के लिए 222 का टारगेट दिया. इस टारगेट का पीछा करते हुए 14.1 ओवर में अफगानिस्तान की टीम 94 रनों पर ढेर हो गई और 127 रनों से मैच हार गई. इस मैच में भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने 108 रनों की शतकीय पारी खेली.
ये भी पढ़ें : 'कड़ी टक्कर देंगे और बड़ी टीम को हराएंगे...' भारत से सूपड़ा साफ होने के बाद ये क्या बोल गए इब्राहिम जादरान, बयान हो गया वायरल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









