Responsive Scrollable Menu

चेस ओलिंपियाड-गुकेश की रेटिंग 2700 के नीचे आई:अपने से 300 रेटिंग अंक कम वाले खिलाड़ी से ड्रॉ खेले,भारत ने इंडोनेशिया को हराया

समरकंद में चल रहे फिडे चेस ओलंपियाड के दूसरे राउंड में डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने इंडोनेशिया को 2.5-1.5 से हराया। हालांकि, वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश अपने से करीब 300 रेटिंग अंक कम वाले 18 साल के इंटरनेशनल मास्टर सात्रिया दूता चहाया से ड्रॉ खेल गए। इसके बाद उनकी लाइव रेटिंग 2700 के नीचे आ गई। भारत की जीत में निहाल सरीन का अहम योगदान रहा, जिन्होंने तीन प्यादे पीछे होने के बावजूद एक्सचेंज सैक्रिफाइस के जरिए बाजी पलटकर जीत हासिल की। निहाल तीन प्यादे पीछे थे, एक्सचेंज सैक्रिफाइस से पलटी बाजी बोर्ड-2 पर निहाल सरीन का मुकाबला इंडोनेशिया के आईएम आरिफ अब्दुल हफीज से था। एक समय निहाल तीन प्यादे पीछे चल रहे थे और उनकी स्थिति मुश्किल थी। इसके बावजूद उन्होंने 28.Rxc6! का एक्सचेंज सैक्रिफाइस खेलकर विपक्षी किंग पर हमला शुरू किया और मुकाबला जीत लिया। भारत के बाकी तीनों बोर्ड पर मुकाबले ड्रॉ रहे। इस तरह एक जीत और तीन ड्रॉ के साथ भारत ने मैच 2.5-1.5 से अपने नाम किया। 18 साल के सात्रिया से ड्रॉ, गुकेश की रेटिंग 2700 से नीचे गुकेश को बोर्ड-3 पर 18 साल के आईएम सात्रिया दूता चहाया ने ड्रॉ पर रोक दिया। सात्रिया की रेटिंग गुकेश से करीब 300 अंक कम है। यह वर्ल्ड चैंपियन के खिलाफ उनका पहला ओवर-द-बोर्ड मुकाबला था। ड्रॉ के बाद गुकेश की लाइव रेटिंग 2700 के नीचे चली गई। उनके प्रतिद्वंद्वी ने मुकाबले के बाद कहा कि उन्हें कई मौकों पर लगा कि गुकेश स्थिति को और आगे बढ़ा सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। पहले राउंड में हारने वाले अर्जुन को आराम, प्रागनानंदा ने टॉप बोर्ड संभाला पहले राउंड में टॉप बोर्ड पर हारने वाले अर्जुन एरिगैसी को दूसरे राउंड में आराम दिया गया। उनकी जगह आर प्रागनानंदा ने टॉप बोर्ड पर भारत की चुनौती संभाली और मुकाबला ड्रॉ रहा। वेस्ली सो बोले- गुकेश को बोर्ड-4 पर खिलाना ‘अनादर’ जैसा अमेरिकी ग्रैंडमास्टर वेस्ली सो ने गुकेश को बोर्ड-4 पर उतारने के फैसले पर टिप्पणी की। उन्होंने इसे “अनादर” जैसा बताया। सो ने कहा कि अगर वे भारतीय टीम के कप्तान होते तो 20 साल के वर्ल्ड चैंपियन गुकेश को बोर्ड-1 पर खिलाते। महिला टीम ने फिनलैंड को 3-1 से हराया महिला वर्ग में टॉप सीड भारत ने फिनलैंड को 3-1 से हराया। आर वैशाली का मुकाबला ड्रॉ रहा, जबकि भारत की बाकी खिलाड़ियों ने अपने मैच जीते। दूसरी सीड जॉर्जिया को 48वीं सीड मोंटेनेग्रो ने 2-2 से रोक दिया। जॉर्जिया की ओर से बेला खोटेनाशविली और लेला जावाखिशविली अपने मुकाबले हार गईं। 11 साल की बोधना ने इंग्लैंड के लिए लगातार दूसरा मैच जीता भारतीय मूल की 11 साल की बोधना शिवानंदन ने इंग्लैंड के लिए लगातार दूसरा मैच जीता। वह इस बार टीम के टॉप बोर्ड पर खेल रही हैं। 2024 बुडापेस्ट ओलंपियाड में उन्होंने रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर डेब्यू किया था। दूसरे राउंड में उन्होंने 14 साल की डब्ल्यूएफएम डेबोरा क्विकपेन को हराया। नॉर्वे को केन्या ने हराया, इवांचुक भी हारे ओपन सेक्शन में मैग्नस कार्लसन के बिना खेल रही नॉर्वे को 93वीं सीड केन्या ने 2.5-1.5 से हराकर बड़ा उलटफेर किया। वहीं, एस्टोनिया के आईएम इल्या सिरोश ने यूक्रेन के 57 साल के पूर्व वर्ल्ड नंबर-2 वासिल इवांचुक को हराया।

Continue reading on the app

सुप्रीम कोर्ट की तमिलनाडु सरकार को नसीहत, ‘हिंदी को लेकर सोच बदलने की जरूरत’

सुप्रीम कोर्ट की तमिलनाडु सरकार को नसीहत, ‘हिंदी को लेकर सोच बदलने की जरूरत’

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026 Day-1: भारत का पहला मेडल होगा पक्का? ओपनिंग सेरेमनी समेत ऐसा रहेगा शेड्यूल

जापान के आइची-नागोया में 20वें एशियन गेम्स का आयोजन हो रहा है, जिसके कुछ मुकाबले तो पहले ही शुरू हो चुके हैं लेकिन गेम्स की औपचारिक शुरुआत शनिवार को हो रही है. Fri, 18 Sep 2026 20:09:13 +0530

  Videos
See all

Uttarakhand Latest News : उत्तराखंड की बड़ी खबरें | Uttarakhand News | Breaking News | CM Dhami |BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T15:15:07+00:00

Anant Singh : JDU में घमासान, Anant Singh ने खोला Neeraj Kumar के खिलाफ मोर्चा | Shorts | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T15:15:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers