Responsive Scrollable Menu

Ganpati Visarjan 2026: गणेश विसर्जन के बाद नारियल का क्या करें? इन उपायों से प्रसन्न होंगी माता लक्ष्मी!

गणपति विसर्जन के बाद लोग अक्सर नारियल को फेंक देते हैं या नदी में बहा देते हैं. लेकिन इससे किए गए विशेष उपाय आपके लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकते हैं. आइए जानते हैं विसर्जन के बाद नारियल क्या करें.

Continue reading on the app

धार में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 17 होटल-रेस्टोरेंट का किया निरिक्षण, 11 जगह मिलीं कमियां, बिना पंजीयन चल रहे रेस्टोरेंट पर केस दर्ज

धार जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़े स्तर पर जांच अभियान चलाते हुए अलग-अलग शहरों और पर्यटन क्षेत्रों के होटल, रेस्टोरेंट और रिसॉर्ट का निरीक्षण किया। वहीं जांच के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, भंडारण व्यवस्था, किचन की साफ-सफाई, कर्मचारियों के मेडिकल रिकॉर्ड और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की गई। विभाग ने जिन प्रतिष्ठानों में कमियां पाईं उन्हें 15 दिन के भीतर सुधार करने के निर्देश दिए हैं।

दरअसल मांडव में रूपमती होटल प्राइवेट लिमिटेड, होटल शिवानी रिजॉर्ट एंड रेस्टोरेंट, जहाज महल होटल प्राइवेट लिमिटेड, नेचर नेस्ट वेंचर (वेल्लोरा रिसोर्ट) और फन एंड फूड होटल का निरीक्षण किया गया। वहीं इस दौरान रूपमती होटल से पनीर और शिवानी रिजॉर्ट से दही का नमूना लिया गया। जांच में पानी की जांच रिपोर्ट, पेस्ट कंट्रोल रिकॉर्ड, कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाणपत्र और प्रशिक्षण रिकॉर्ड से जुड़ी कमियां सामने आईं। इसके अलावा खाद्य सामग्री के भंडारण और किचन की साफ-सफाई में भी सुधार की जरूरत पाई गई।

पीथमपुर में भी किया निरिक्षण

इसके साथ ही मनावर में होटल न्यू कल्याण और हाइड आउट कैफे एंड रेस्टोरेंट की जांच की गई। वहीं पीथमपुर में होटल राज पैलेस से पनीर का नमूना लिया गया जबकि क्लिक होटल से काजू टुकड़ी और मूंगफली के नमूने जांच के लिए लिए गए। धार शहर में नटराज फूड जोन, श्री राधे राधे रेस्टोरेंट, मेट्रो बैंकर्स और देव होटल का निरीक्षण कर दस्तावेजों और खाद्य सुरक्षा मानकों का सत्यापन किया गया। विभाग ने स्पष्ट किया कि तय समय में कमियां दूर नहीं होने पर लाइसेंस रद्द करने जैसी कार्रवाई भी की जा सकती है।

कुक्षी में बिना पंजीयन रेस्टोरेंट पर केस

दरअसल कुक्षी के अलीराजपुर रोड स्थित श्री गुरु कृपा रेस्टोरेंट बिना खाद्य पंजीयन के संचालित होता मिला। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मौके पर कार्रवाई करते हुए संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ मामला दर्ज किया। डही में मुनी श्री होटल, महाकाल नाश्ता प्वाइंट और शीतल छाया नाश्ता प्वाइंट की जांच के दौरान संचालकों को खाद्य सामग्री ढककर रखने और साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए। पूरे अभियान के दौरान लिए गए पनीर, दही, काजू टुकड़ी और मूंगफली समेत कुल पांच खाद्य नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए हैं।

Continue reading on the app

  Sports

रमेश पोवार को जूनियर सिलेक्शन कमेटी का हेड बना सकता है बीसीसीआई

Ramesh Powar News: पूर्व ऑफ स्पिनर रमेश पोवार को बीसीसीआई की नई जूनियर राष्ट्रीय चयन समिति का अध्यक्ष बनाया जा सकता है. बोर्ड ने पांच सदस्यों वाले इस पैनल के लिए आवेदन मंगाए थे. यह समिति अंडर-22 स्तर तक की टीमों के चयन, विदेशी दौरों और टूर्नामेंट्स के संचालन के साथ-साथ मजबूत बेंच स्ट्रेंथ तैयार करने की जिम्मेदारी संभालेगी. Sat, 19 Sep 2026 21:37:03 +0530

  Videos
See all

Disha Salian Case में Aditya Thackeray को नोटिस मिलना किसकी जीत? Nilesh Ojha का बड़ा बयान EXCLUSIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T16:33:19+00:00

Disha Salian Case में मातोश्री में नोटिस देने के बाद दिशा के पिता का बड़ा बयान R.Bharat Exclusive #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T16:33:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers