मुजफ्फरनगर महापंचायत में राकेश टिकैत का ऐलान, जौहर यूनिवर्सिटी-मस्जिद पर सरकार को घेरा, गन्ने किसान के लिए ये मांग
UP News: मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत में राकेश टिकैत ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए. मस्जिद प्रकरण और जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी, साथ ही गन्ने के भाव ₹600 करने की मांग की.
The post मुजफ्फरनगर महापंचायत में राकेश टिकैत का ऐलान, जौहर यूनिवर्सिटी-मस्जिद पर सरकार को घेरा, गन्ने किसान के लिए ये मांग appeared first on Prabhat Khabar.
शिक्षा मंत्रालय ने 'अपार आईडी; की प्राइवेसी पॉलिसी बदली:पढ़ाई के बाद नौकरी में भी काम आएगी ID, डिग्री देख सकेंगे नियोक्ता
छात्रों को जारी होने वाली ‘अपार आईडी’ अब पढ़ाई के बाद नौकरी में भी काम आएगी। शिक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को अपार पोर्टल पर प्राइवेसी पॉलिसी अपडेट की है। अब एकेडमिक ब्योरा शैक्षणिक संस्थानों के अलावा नियोक्ता जैसी अधिकृत थर्ड पार्टी के साथ भी साझा हो सकेगा। यानी नियोक्ता अपार के डेटा से ही छात्र की डिग्री-मार्कशीट इत्यादि जांच सकेगा। इसमें मार्कशीट, ग्रेड शीट, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट और अन्य एकेडमिक उपलब्धियां स्टोर रहती हैं। पॉलिसी में साफ है कि छात्रों का निजी डेटा रखने के लिए ‘अपार’ थर्ड पार्टी क्लाउड सर्विस प्रोवाइडर्स का इस्तेमाल कर सकता है। डेटा उपलब्धता, रिकवरी व सेवा की निरंतरता के लिए डेटा ट्रांसफर किया जा सकेगा। स्टूडेंट की मंजूरी के बाद ही वेरीफिकेशन कर पाएंगे नियोक्ता सवाल: सत्यापन बिना पूछे होगा? जवाब: स्टूडेंट आवेदन में अपार आईडी और अन्य जानकारी देगा। हालांकि, आईडी मिलते ही एकेडमिक रिकॉर्ड नहीं दिखेगा। वेरिफिकेशन स्टूडेंट की सहमति से ही हो पाएगा। सवाल: प्रक्रिया क्या होगी? जवाब: नियोक्ता को वेरिफायर के रूप में रजिस्ट्रेशन कराना होगा। फिर वह स्टूडेंट के किसी खास डॉक्यूमेंट के वेरिफिकेशन की रिक्वेस्ट भेजेगा। स्टूडेंट के पास इसकी सूचना जाएगी। वह ओटीपी या ई-साइन से मंजूरी देगा। इसके बाद नियोक्ता रिकॉर्ड देख सकेगा। सवाल: पूरा रिकॉर्ड देख सकेंगे? जवाब: नहीं। नियोक्ता सामान्य यूजर की तरह अपार के रिकॉर्ड नहीं देख सकता। स्टूडेंट की मंजूरी के बिना प्रमाण-पत्र नहीं खुलेंगे। स्टूडेंट वेरिफिकेशन रिक्वेस्ट को मंजूर या नामंजूर कर सकता है। सवाल: इसका फायदा क्या होगा? जवाब: उम्मीदवार अपने सीवी में जो डिग्री और संस्थान बताएगा, नियोक्ता उनका डिजिटल रिकॉर्ड देखकर प्रामाणिकता जांच सकेगा। फर्जी डिग्री की समस्या खत्म हो जाएगी। सवाल: निजता की चिंता रहेगी? जवाब: थर्ड पार्टी सत्यापन में डेटा सुरक्षा व साइबर सुरक्षा अहम रहेंगे। व्यवस्था भरोसेमंद तभी होगी, जब रिकॉर्ड की सुरक्षा सुनिश्चित रहे। ----------------- ये खबर भी पढ़ें… JEE मेन्स सेशन-1 22 जनवरी को होगा:सैनिक स्कूल एंट्रेस एग्जाम 31 को, NTA ने 2027 का एग्जाम कैलेंडर जारी किया नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने 2026-27 का एग्जाम कैलेंडर जारी किया है। कैलेंडर के मुताबिक दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक का कैलेंडर जारी किया है। कैलेंडर में UGC NET, JEE मेंस 2027 सेशन-1, NIFT, सैनिक स्कूल, CUETसमेत कई परीक्षाओं की प्रपोज डेट जारी की है। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 










