2027 एशेज खेलने पर स्टीव स्मिथ बोले- अभी बहुत दूर:इस पर वादा नहीं कर सकता; 2028 ओलिंपिक खेलने की इच्छा जताई
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव स्मिथ ने अगली एशेज सीरीज तक टेस्ट क्रिकेट खेलने की गारंटी नहीं दी है। उन्होंने कहा- 'मुझे अभी पता भी नहीं है कि मैं तब वहां रहूंगा या नहीं। मैं सीरीज-दर-सीरीज आगे बढ़ रहा हूं। वह समय अभी काफी दूर है।' स्मिथ ने यह बात डबलिन में एम्सटर्डम फ्लेम्स के लिए यूरोपियन टी-20 प्रीमियर लीग खेलते हुए कही। हालांकि स्मिथ 2028 लॉस एंजिल्स ओलिंपिक में ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलना चाहते हैं। इसके लिए वह फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेल रहे हैं। स्मिथ ने इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज नहीं जीता स्मिथ के लिए इंग्लैंड में एशेज सीरीज जीतने वाली टीम का हिस्सा बनना अभी भी सपना है। ऑस्ट्रेलिया ने 2019 और 2023 की सीरीज 2-2 से ड्रॉ होने के बाद एशेज अपने पास रखी थी। लेकिन इंग्लैंड की धरती पर उसकी पिछली सीरीज जीत 2001 में आई थी। स्मिथ ने कहा- ‘मैं इंग्लैंड में एशेज जीतना जरूर पसंद करूंगा। लेकिन देखते हैं कि यह कब पूरा होता है।’ स्मिथ ने एशेज में खेले 41 मैचों में 13 शतकों की मदद से 3703 रन बनाए हैं। वे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सिर्फ डॉन ब्रैडमैन से पीछे हैं। ब्रैडमैन ने 37 टेस्ट में 19 शतकों के साथ 5028 रन बनाए थे। स्मिथ बोले- ओलिंपिक मेरे करियर का सबसे बड़ा लक्ष्य क्रिकेट 128 साल बाद 2028 लॉस एंजिल्स ओलिंपिक में लौटेगा। इसमें पुरुष और महिला दोनों कैटेगरी में टी-20 प्रतियोगिता होगी। तब स्मिथ 39 साल के होंगे। स्मिथ ने कहा- 'अभी मेरे करियर का सबसे बड़ा लक्ष्य ओलिंपिक में शामिल होना है।' उन्होंने बताया कि इसके लिए वे ज्यादा से ज्यादा टी-20 क्रिकेट खेल रहे हैं। टेस्ट रिटायरमेंट के बाद भी टी-20 खेल सकते हैं स्मिथ ने रिटायरमेंट की कोई तारीख बताए बिना कहा कि वह टेस्ट करियर खत्म होने के बाद भी टी-20 क्रिकेट खेल सकते हैं। उन्होंने कहा- ‘मैं अभी भी मानता हूं कि कुछ समय तक टी-20 क्रिकेट खेल सकता हूं। आगे क्या करूंगा, यह तय नहीं है। उम्मीद है कि खेलने के लिए अभी कुछ समय बाकी है।’ उन्होंने कहा कि उनका कोई तय एंड डेट नहीं है। कोचिंग में जाने को लेकर भी उन्होंने अभी फैसला नहीं किया है। ---------------------------------- स्पोर्ट्स की पूरी खबर पढ़ें… भारत ने PCB चीफ से फिर ट्रॉफी नहीं ली:फैंस ने चोर कहकर चिढ़ाया, विमेंस एशिया कप में स्मृति-शेफाली का पार्टनरशिप रिकॉर्ड भारत ने विमेंस एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से हराकर 8वीं बार खिताब जीता। हालांकि, प्रेजेंटेशन सेरेमनी में टीम इंडिया ने एशियन क्रिकेट काउंसिल के प्रेसिडेंट और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड चेयरमैन मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। इस दौरान फैंस ने नकवी को 'चोर' कहकर भी चिढ़ाया। पूरी खबर पढ़ें…
वेस्टइंडीज से वनडे सीरीज में राहुल हो सकते हैं उपकप्तान:पंत और सिराज की वापसी संभव; हार्दिक की फिटनेस पर नजर
एशियन गेम्स 2026 के दौरान भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की ODI सीरीज खेली जाएगी। सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को होने की उम्मीद है। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति टीम चुनेगी। शुभमन गिल टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि केएल राहुल को उपकप्तान बनाए जाने की संभावना है। विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत के साथ ध्रुव जुरेल में से किसी एक को टीम में जगह मिल सकती है। वहीं, हार्दिक पंड्या की फिटनेस पर सभी की नजर होगी। सीरीज का पहला मैच 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में होगा। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, रेगुलर वनडे उपकप्तान श्रेयस अय्यर एशियन गेम्स के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में उपलब्ध नहीं होंगे। श्रेयस जापान में भारतीय टी-20 टीम की अगुवाई करेंगे। ऐसे में केएल राहुल उपकप्तानी के ऑप्शन होगे। राहुल के पास ODI क्रिकेट का अनुभव है। वे बल्लेबाजी के साथ विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी संभाल सकते हैं। पंत और जुरेल में मुकाबला विकेटकीपर के लिए सिलेक्टर्स के सामने चुनौती होगी। ईशान किशन भी एशियन गेम्स के भारतीय स्क्वॉड में होंगे। इस वजह से वेस्टइंडीज के खिलाफ राहुल के बाद दूसरे विकेटकीपर का विकल्प चुनना होगा। इसके लिए ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल के नाम पर विचार किया जा रहा है। BCCI से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि दोनों में से एक का चयन किया जाना है। कप्तान शुभमन गिल और मुख्य कोच की राय भी इस फैसले में अहम होगी। अगर ऋषभ पंत को वनडे टीम में जगह नहीं मिलती है, तो वह ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया की कप्तानी कर सकते हैं। पंत के चुने जाने पर जुरेल को रेस्ट ऑफ इंडिया की कमान मिलने की संभावना है। जुरेल हाल ही में श्रीलंका दौरे पर इंडिया-ए की कप्तानी कर चुके हैं। सिराज की वापसी तय मानी जा रही पेस अटैक को लेकर चयनकर्ताओं के सामने स्थिति काफी स्पष्ट है। मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार और प्रिंस यादव फिट हैं। इन सभी को चयन के लिए उपलब्ध बताया जा रहा है। ऐसे में सिराज की वनडे टीम में वापसी तय मानी जा रही है। अगरकर के कार्यकाल की आखिरी बैठक हो सकती है 16 सितंबर की सिलेक्शन मीटिंग अजीत अगरकर के मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट के दौरान उनकी आखिरी बैठक हो सकती है। उनका निर्धारित कार्यकाल 4 अक्टूबर को समाप्त हो रहा है। अगरकर का कॉन्ट्रैक्ट एक साल के लिए बढाया जा सकता है। हालांकि, BCCI ने अभी उनके भविष्य पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 









