Responsive Scrollable Menu

CAT 2026 Registration: कल शाम 5 बजे बंद हो जाएगा आवेदन, IIM में MBA के लिए आज ही करें अप्लाई; देखें फीस-योग्यता

CAT 2026 Registration: कॉमन एडमिशन टेस्ट यानी CAT 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। भारतीय प्रबंधन संस्थानों (IIMs) में पोस्टग्रेजुएट, डॉक्टोरल और अन्य मैनेजमेंट प्रोग्राम में दाखिले के लिए होने वाली इस परीक्षा के लिए 15 सितंबर 2026 को शाम 5 बजे रजिस्ट्रेशन बंद हो जाएगा।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अंतिम समय का इंतजार किए बिना आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। CAT 2026 की परीक्षा 29 नवंबर 2026, रविवार को देशभर के करीब 170 शहरों में तीन सत्रों में आयोजित की जाएगी।

CAT 2026 की महत्वपूर्ण तारीखें
रजिस्ट्रेशन शुरू: 3 अगस्त 2026, सुबह 10 बजे
आवेदन की आखिरी तारीख: 15 सितंबर 2026, शाम 5 बजे
एडमिट कार्ड: 4 नवंबर से 29 नवंबर 2026 तक
CAT 2026 परीक्षा: 29 नवंबर 2026
परीक्षा का मोड: तीन सत्र
संभावित रिजल्ट: जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में
स्कोर की वैधता: 31 दिसंबर 2027 तक

CAT 2026 के लिए कौन कर सकता है आवेदन?
CAT 2026 के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों या समकक्ष CGPA के साथ बैचलर डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। SC, ST और PwBD वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक या समकक्ष CGPA निर्धारित है।

इसके अलावा CA, CS, CMA (ICWA) या FIAI जैसी निर्धारित प्रोफेशनल योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी पात्रता शर्तों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

बैचलर डिग्री के अंतिम वर्ष में पढ़ रहे विद्यार्थी या जिनका अंतिम परिणाम अभी जारी नहीं हुआ है, वे भी निर्धारित शर्तों के तहत CAT 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, अंतिम दाखिला संबंधित IIM की पात्रता और चयन प्रक्रिया के अनुसार होगा।

अगर किसी विश्वविद्यालय में CGPA को प्रतिशत में बदलने की निर्धारित प्रक्रिया नहीं है, तो प्रतिशत की गणना CGPA को अधिकतम संभव CGPA से विभाजित करके 100 से गुणा करने के आधार पर की जाएगी।

CAT 2026 Registration Fee कितनी है?
CAT 2026 के लिए आवेदन शुल्क कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग है।
SC/ST/PwBD उम्मीदवार: ₹1,350
अन्य सभी उम्मीदवार: ₹2,700

आवेदन शुल्क नॉन-रिफंडेबल है। आरक्षण का लाभ लेने वाले उम्मीदवारों को आवेदन के दौरान वैध कैटेगरी सर्टिफिकेट अपलोड करना होगा।

CAT 2026 के लिए ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए CAT 2026 का फॉर्म भर सकते हैं:

  • सबसे पहले CAT की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
  • वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर के जरिए रजिस्ट्रेशन करें।
  • व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें।
  • जरूरी दस्तावेज और लागू होने पर कैटेगरी सर्टिफिकेट अपलोड करें।
  • परीक्षा के लिए पांच टेस्ट सिटी चुनें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • भरी गई सभी जानकारी को ध्यान से जांचकर फॉर्म सबमिट करें।
  • आवेदन का कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को उपलब्धता के आधार पर उनके चुने गए शहरों में से किसी एक में परीक्षा केंद्र आवंटित किया जाएगा। यदि चुने गए शहरों में से कोई भी उपलब्ध नहीं होता है, तो नजदीकी शहर आवंटित किया जा सकता है।

CAT में आरक्षण का क्या है नियम?
IIMs में दाखिले के लिए आरक्षण भारत सरकार के निर्धारित नियमों के अनुसार लागू होगा। इसमें SC के लिए 15 प्रतिशत, ST के लिए 7.5 प्रतिशत, NC-OBC के लिए 27 प्रतिशत, EWS के लिए अधिकतम 10 प्रतिशत और PwBD के लिए 5 प्रतिशत आरक्षण शामिल है।

NC-OBC उम्मीदवारों का प्रमाणपत्र 1 अप्रैल 2026 या उसके बाद जारी हुआ होना चाहिए। वहीं EWS प्रमाणपत्र वित्त वर्ष 2026-27 के लिए वैध होना चाहिए और वित्त वर्ष 2025-26 की आय के आधार पर होना चाहिए।

CAT 2026 के सूचना बुलेटिन के अनुसार, जिन उम्मीदवारों ने 1 अप्रैल 2026 के बाद नया NC-OBC या EWS प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आवेदन किया है, लेकिन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख तक प्रमाणपत्र प्राप्त नहीं हुआ है, वे निर्धारित शर्तों के तहत पुराने प्रमाणपत्र और नए प्रमाणपत्र के लिए किए गए आवेदन का प्रमाण देकर जरूरी undertaking जमा कर सकते हैं।

ध्यान रखें: आवेदन सबमिट करने के बाद कैटेगरी में बदलाव नहीं किया जा सकता। इसलिए फॉर्म भरते समय अपनी कैटेगरी और अन्य विवरण सावधानी से दर्ज करें।

Continue reading on the app

CTET सितंबर 2026 करेक्शन विंडो आज होगी बंद: आवेदन पत्र में सुधार का आखिरी मौका, जानें पूरी प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न

CTET September 2026: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के 22वें संस्करण के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास अपने फॉर्म में गलतियों को सुधारने का आज अंतिम मौका है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा सीटीईटी सितंबर 2026 के लिए करेक्शन विंडो आज बंद कर दी जाएगी।

आधिकारिक सूचना के अनुसार, यह सुधार सुविधा 7 सितंबर से 10 सितंबर 2026 तक लाइव थी। जिन उम्मीदवारों ने निर्धारित आवेदन अवधियों के दौरान अपना पंजीकरण कराया था, वे आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपने विवरण में आवश्यक संशोधन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां और शेड्यूल
सीटीईटी सितंबर 2026 परीक्षा प्रक्रिया से जुड़ी मुख्य तारीखें इस प्रकार हैं:

  • प्रारंभिक आवेदन विंडो: 11 मई से 10 जून 2026 तक
  • अतिरिक्त आवेदन विंडो: 25 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक
  • करेक्शन विंडो की शुरुआत: 7 सितंबर 2026
  • सुधार की अंतिम तिथि: 10 सितंबर 2026
  • अंतिम तिथि के बाद: 10 सितंबर के बाद किसी भी स्थिति में सुधार के अनुरोध स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

आवेदन पत्र में सुधार करने के चरण
यदि आपके फॉर्म में कोई त्रुटि रह गई है, तो आप नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके उसमें बदलाव कर सकते हैं:

  • सबसे पहले सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर विजिट करें।
  • होमपेज पर दिए गए CTET September 2026 correction window के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद नए पेज पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • सबमिट करने पर आपका आवेदन पत्र स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
  • फॉर्म की सावधानीपूर्वक जांच करें और जो भी बदलाव जरूरी हों, उन्हें कर लें।
  • प्रक्रिया पूरी होने के बाद कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड कर लें।
  • भविष्य की जरूरत के लिए इसका एक प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

परीक्षा की तारीख और पैटर्न की मुख्य बातें
सीबीएसई की तरफ से अभी तक सीटीईटी के 22वें संस्करण की संशोधित परीक्षा तिथि को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी तरह के कयास लगाने से बचें और परीक्षा शेड्यूल, सिटी इंटीमेशन स्लिप तथा एडमिट कार्ड से जुड़े अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

परीक्षा के पैटर्न की बात करें तो यह परीक्षा ऑफलाइन (पेन-पेपर मोड) आयोजित की जाएगी। प्रत्येक पेपर में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और हर प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है। परीक्षा की कुल अवधि ढाई घंटे (2 घंटे 30 मिनट) होगी। यह परीक्षा दो भागों में बंटी होती है:

  • पेपर 1: कक्षा 1 से 5वीं तक पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए।
  • पेपर 2: कक्षा 6 से 8वीं तक पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए।

प्रत्येक पेपर में पांच खंड शामिल होते हैं। परीक्षा में पात्रता हासिल करने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 90 अंक प्राप्त करने अनिवार्य हैं। अधिक जानकारी व ताजा अपडेट के लिए उम्मीदवार नियमित रूप से सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

Continue reading on the app

  Sports

टेस्ट में सबसे ज्यादा उम्र में कप्तानी करने वाले 5 कप्तान, 127 साल से नहीं टूटा विश्व कीर्तिमान

5 Oldest captains in Test: टेस्ट क्रिकेट के डेढ़ सौ साल के इतिहास में कई दिग्गजों ने उम्र को मात देकर अपनी टीमों की कमान संभाली. पचास वर्ष की उम्र में इंग्लैंड की अगुआई करने वाले डब्ल्यूजी ग्रेस से लेकर गबी एलन, डब्लूआर हैमंड, ऑस्ट्रेलिया के वारेन बार्ड्सले और मॉडर्न दौर में पाकिस्तान के मिस्बाह-उल-हक तक, इन खिलाड़ियों ने साबित किया कि कप्तानी केवल शारीरिक फुर्ती का खेल नहीं, बल्कि अनुभव और मानसिक दृढ़ता का संगम है. Sat, 19 Sep 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

Trump Tariff News: Russia Oil खरीदना पड़ेगा भारी? भारत पर 100% Tariff का खतरा! India Economy | Trade #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T23:30:40+00:00

Bengal News: Kolkata Police की नई पहल | E-Motorcycle से बदलेगा Policing का अंदाज | Suvendu Adhikari #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T23:00:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers