Responsive Scrollable Menu

ओमान के पास जहाज पर हमला: एक की मौत, 13 भारतीय नाविकों को बचाया, भारत ने जताया विरोध

मस्कट। ओमान के तट के पास एक कमर्शियल जहाज पर हुए हमले के बाद उसमें सवार 14 भारतीय नाविकों में से 13 को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि एक भारतीय नाविक मौत होने की खबर है। भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार, एमटी एल गैया नामक कमर्शियल जहाज को ओमान के पास निशाना बनाया गया। हमले के बाद जहाज पर मौजूद भारतीय चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित निकालने के लिए तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। राहत एवं बचाव दल ने 13 भारतीय नाविकों को रेस्क्यू कर लिया गया है, जबकि एक सदस्य की मौत हो गई। 

ओमान के साथ संपर्क में भारतीय दूतावास
विदेश मंत्रालय ने कहा कि ओमान स्थित भारतीय दूतावास पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर रख रहा है और लापता भारतीय नाविक की तलाश में ओमानी अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहा है। समुद्री क्षेत्र में चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर तलाश जारी रखी जा रही है। भारत ने कमर्शियल जहाज को निशाना बनाए जाने की कड़ी निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने क्षेत्र में बढ़ते तनाव को तत्काल कम करने और शांति के लिए बातचीत तथा कूटनीति का रास्ता अपनाने की जरूरत बताई। मंत्रालय ने कहा कि क्षेत्र में व्यावसायिक जहाजों, नाविकों, आम नागरिकों और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया जाना स्वीकार्य नहीं है। 

सैन्य गतिविधियों ने बढ़ाई समुद्री सुरक्षा की चिंता
यह घटना ऐसे समय हुई है जब ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध के कारण पश्चिम एशिया का समुद्री क्षेत्र पहले से ही गंभीर तनाव में है। हॉर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में शामिल है और यहां किसी भी सैन्य घटना का असर तेल आपूर्ति और अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर पड़ सकता है। घटना के बीच ईरानी अधिकारियों ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य में एक जहाज से जुड़ी घटना में एक व्यक्ति की मौत की भी जानकारी दी है। वहीं यमन में हाउती समूह ने सऊदी अरब के एक सैन्य ठिकाने पर हमले का दावा किया है। इस तरह क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में जारी सैन्य गतिविधियों ने समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

ट्रंप ने जताई ईरान में लंबे समय तक बने रहने की संभावना  
इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर कहा है कि संघर्ष नवंबर में होने वाले अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के तुरंत बाद समाप्त हो सकता है। हालांकि उन्होंने यह भी संकेत दिया कि अमेरिका ईरान में लंबे समय तक मौजूद रह सकता है और वहां के तेल संसाधनों से जुड़े हितों को अपने नियंत्रण में रखने का विकल्प भी खुला है। आयरलैंड यात्रा के दौरान ट्रंप ने कहा कि अमेरिका केवल ऐसा समझौता करेगा जो उसके लिए ‘सही’ हो। उन्होंने दावा किया कि ईरान लगातार शांति वार्ता के लिए संपर्क कर रहा है, हालांकि तेहरान पहले ऐसे दावों को खारिज कर चुका है। ट्रंप ने ईरान में अमेरिकी मौजूदगी की तुलना वेनेजुएला से जुड़े अमेरिकी कदम से की। 

Continue reading on the app

ट्रंप का 5000 डॉलर वाला 'डिविडेंड' वादा बना मीम्स का विषय: सोशल मीडिया यूजर्स ने की भारत की 'लाडली बहना योजना' से तुलना

Donald Trump $5000 dividend: अमेरिकी राजनीति में हाल ही में एक ऐसी घोषणा हुई जिसने भारत के सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा प्रत्येक वयस्क अमेरिकी को 5,000 डॉलर देने के वादे के बाद इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। सोशल मीडिया पर लोग इस अमेरिकी प्रस्ताव की तुलना भारत के राज्यों में चल रही लोकप्रिय कल्याणकारी योजनाओं, विशेष तौर पर मध्य प्रदेश की 'लाडली बहना योजना' से कर रहे हैं।

डॉलर वाले 'ट्रंप डिविडेंड' का पूरा मामला
बुधवार को डलास में रिपब्लिकन पार्टी के मध्यावधि सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा चुनावी दांव खेला। उन्होंने वादा किया कि यदि नवंबर के मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) और सीनेट दोनों पर अपना नियंत्रण बरकरार रखती है, तो देश के प्रत्येक वयस्क नागरिक को 5,000 डॉलर दिए जाएंगे।

ट्रंप ने अपने संबोधन में कहा, "अगर रिपब्लिकन जीतते हैं, तो आप हमारे साथ जीतेंगे और आपको 5,000 डॉलर मिलेंगे।" उन्होंने इसे 'ट्रंप डिविडेंड' (Trump Dividend) का नाम दिया। ट्रंप ने इस प्रस्तावित भुगतान की तुलना किसी निगम द्वारा अपने शेयरधारकों को दिए जाने वाले लाभांश से करते हुए अमेरिका की आर्थिक मजबूती का हवाला दिया।

क्यों हो रही है 'लाडली बहना योजना' से तुलना?
ट्रंप की इस घोषणा के सामने आते ही भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स ने तुरंत इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं। मध्य प्रदेश की 'मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना', 'लाडला भाई योजना' और महाराष्ट्र की 'लाडकी बहीण योजना' जैसी पहलों से वाकिफ यूजर्स ने इसे भारत की योजनाओं का ग्लोबल वर्जन बताना शुरू कर दिया।

हालांकि, दोनों योजनाओं में स्पष्ट अंतर है- जहां लाडली बहना एक लक्षित कल्याणकारी कार्यक्रम है, वहीं ट्रंप का प्रस्ताव अमेरिकी वयस्कों के लिए एक व्यापक भुगतान है जो कांग्रेस में रिपब्लिकन की जीत पर निर्भर है। इसके बावजूद, सरकार द्वारा सीधे खाते में पैसे भेजने के आइडिया ने इंटरनेट यूजर्स को इसकी तुलना करने का पूरा मौका दे दिया।

सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई और एक यूजर ने लिखा, "लाडली बहना योजना ग्लोबल हो गई है!" वहीं दूसरे यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा, "ऐला... लाडली बहन आ गई है... फिरंगी स्टाइल में..." एक अन्य पोस्ट में लिखा गया कि यह योजना इतनी शानदार है कि अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंच चुकी है।

1 लाख करोड़ डॉलर से अधिक का आ सकता है खर्च
ट्रंप के इस बड़े प्रस्ताव के बाद इसकी फंडिंग, कानूनी पहलुओं और इसके आर्थिक प्रभाव को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अमेरिका में लगभग 27 करोड़ वयस्क हैं, ऐसे में हर वयस्क को 5,000 डॉलर देने का कुल खर्च करीब 1.35 ट्रिलियन डॉलर (1.35 लाख करोड़ डॉलर) तक पहुंच सकता है। इस योजना को लागू करने के लिए अमेरिकी कांग्रेस की मंजूरी भी जरूरी होगी, यानी ट्रंप अकेले अपने दम पर इस खर्च को अधिकृत नहीं कर सकते।

यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब अमेरिका बड़े बजट घाटे और महंगाई की समस्याओं से जूझ रहा है। इस बीच, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने इस प्रस्ताव पर स्पष्टीकरण देते हुए संकेत दिया कि शायद अमीर अमेरिकी इस भुगतान के लिए पात्र नहीं होंगे। इसके अलावा, ट्रंप ने यह शर्त भी जोड़ी है कि इस प्रस्तावित डिविडेंड की राशि को केवल संयुक्त राज्य अमेरिका के भीतर ही खर्च करना होगा।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG: वैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिला एक भी मौका? गौतम गंभीर ने तोड़ी चुप्पी, दिया दो टूक जवाब

Gautam Gambhir on Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में एक भी मौका नहीं मिला. हेड कोच गौतम गंभीर ने इसके पीछे की बड़ी वजह बताई. Fri, 18 Sep 2026 06:38:05 +0530

  Videos
See all

Breaking News Live | Disha Salian News Today Update | दिशा सालियान केस में एक और खुलासा ! | CBI #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T02:03:08+00:00

Ganesh Utsav: Pune के प्रसिद्ध श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति बप्पा के दर्शनों के लिए लोगों की भीड़ #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T02:01:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers