Responsive Scrollable Menu

इंडिगो ने बढ़ाईं एड-ऑन सर्विसेज की दरें:एक्स्ट्रा बैगेज, शिशु किराया, अकेले सफर करने वाले बच्चों का किराय महंगा; जानें किस सुविधा पर कितने रुपए बढ़े

इंडिगो एयरलाइन ने अपनी एड-ऑन सर्विसेज महंगी कर दी है। एयरलाइन ने एक्स्ट्रा बैगेज, बच्चों के सफर, अकेले सफर करने वाले बच्चों और प्रायोरिटी चेक-इन जैसी सुविधाओं के शुल्क बढ़ा दिए हैं। अगर आप भी आने वाले दिनों में इंडिगो की फ्लाइट से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो इस किराया बढ़ोतरी से जुड़ी पूरी जानकारी नीचे दिए गए सवाल-जवाब से समझ सकते हैं: सवाल 1. इंडिगो एयरलाइन ने किन सर्विसेज के चार्ज बढ़ाए हैं? जवाब. इंडिगो ने अपनी एड-ऑन सर्विसेज की दरों में संशोधन किया है। इसके तहत एक्स्ट्रा बैगेज चार्ज, 2 साल से छोटे बच्चों का किराया, अकेले सफर करने वाले बच्चों के लिए अनएकम्पनीड माइनर चार्ज और प्रायोरिटी चेक-इन/बोर्डिंग सर्विस के रेट बढ़ा दिए गए हैं। सवाल 2. एक्स्ट्रा बैगेज ले जाने पर अब कितना शुल्क देना होगा? जवाब. एयरलाइन ने एक्स्ट्रा बैगेज चार्ज में 100 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की है। पहले तय सीमा से ज्यादा सामान होने पर 700 रुपए प्रति किलो का चार्ज लगता था। सवाल 3. छोटे बच्चों के हवाई टिकट पर कितनी बढ़ोतरी हुई है? जवाब. 3 दिन से लेकर 2 साल तक के शिशुओं के लिए लगने वाले शुल्क में 1,000 रुपए का इजाफा हुआ है। पहले इसके लिए 2,000 रुपए देने होते थे, जिसे बढ़ाकर अब 3,000 रुपए कर दिया गया है। सवाल 4. क्या छोटे बच्चों को अलग से सीट मिलती है? जवाब. नहीं, इस अरेंजमेंट के तहत अलग सीट अलॉट नहीं की जाती है। वे अपने गार्जियन/पेरेंट्स के साथ ही बैठते हैं, लेकिन इसके बावजूद उनके नाम का टिकट बुक करना अनिवार्य होता है। सवाल 5. अकेले सफर करने वाले बच्चों के लिए चार्ज में कितना बदलाव आया है? जवाब. 5 से 12 साल के जो बच्चे बिना किसी वयस्क के अकेले उड़ान भरते हैं, उनके लिए घरेलू उड़ानों पर शुल्क 5,000 रुपए से बढ़ाकर 5,999 रुपए कर दिया गया है। सवाल 6. इंटरनेशनल फ्लाइट्स में अकेले सफर करने वाले बच्चों का कितना किराया लगेगा? जवाब. इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए रिवाइज्ड स्ट्रक्चर के तहत अब 12,999 रुपए तय किया गया है। सवाल 7. लाइन से बचने के लिए फास्ट फॉरवर्ड सर्विस का नया रेट क्या है? जवाब. प्रायोरिटी चेक-इन और बोर्डिंग सुविधा देने वाली 'फास्ट फॉरवर्ड' सर्विस का डोमेस्टिक चार्ज 500 रुपए से बढ़ाकर 650 रुपए कर दिया गया है। वहीं, इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए इस सर्विस का चार्ज 850 रुपए प्रति सेक्टर रखा गया है। सवाल 8. इंडिगो ने शुल्क में यह बढ़ोतरी क्यों की है? जवाब. एयरलाइन सूत्रों के मुताबिक, इंडिगो समय-समय पर अपनी एक्स्ट्रा सुविधाओं की समीक्षा करती है। चार्जेस में यह बदलाव उसी रूटीन प्रोसेस का हिस्सा है। सवाल 9. इस फैसले से आम यात्रियों पर क्या असर पड़ेगा? जवाब. जो यात्री अतिरिक्त लगेज के साथ ट्रैवल करते हैं, बच्चों के साथ सफर कर रहे हैं या प्रायोरिटी बोर्डिंग की सुविधा लेते हैं, उनका कुल ट्रैवल बजट बढ़ जाएगा। हालांकि, बिना किसी अतिरिक्त सामान या सर्विस के सफर करने वाले यात्रियों के बेस टिकट किराए पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। रीडर टिप्स :

Continue reading on the app

आम आदमी की मौज, इस देश में AI सभी के लिए 'FREE'; सरकार उठाएगी पूरा खर्च

सरकार के इस कदम का मुख्य उद्देश्य लोगों को मुफ्त में ऐसे एआई चैटबॉट और एजेंट उपलब्ध कराना है जो रोजमर्रा के काम संभाल सकें। रिपोर्ट के अनुसार, 2027 से पूरे देश की सर्विसेस का खर्च भी उठाएगी। यह एक सरकारी पहल है जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को जरूरी सार्वजनिक सुविधा की तरह देखा जा रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

वनडे क्रिकेट में एडम जम्पा ने रचा इतिहास, तोड़ा महान शेन वॉर्न का रिकॉर्ड, दिग्गजों की लिस्ट में हुए शामिल

Adam Zampa Record: ट्रेविस हेड की शतकीय पारी के बाद दमदार गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे वनडे मैच में जिम्बाब्वे को 84 रन से हरा दिया. मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के लिए लेग स्पिनर एडम जम्पा ने 2 विकेट अपने नाम किए. इसके साथ ही उन्होंने शेन वॉर्न का रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. Sat, 19 Sep 2026 06:31:55 +0530

  Videos
See all

Trump Tariff News: Russia Oil खरीदना पड़ेगा भारी? भारत पर 100% Tariff का खतरा! India Economy | Trade #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T23:30:40+00:00

Salman Khan पहुंचे आशीष शेलार के घर, गणपति बप्पा के किए दर्शन! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T23:10:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers