Responsive Scrollable Menu

हिंदी दिवस: भाषा नहीं भाव है हिंदी, रोजमर्रा की बातचीत से एआई तक इसका महत्व और प्रासंगिकता

हिंदी सिर्फ एक भाषा नहीं, इस देश में बसने वाले करोड़ों लोगों को आपस में जोड़ने की कड़ी है। यह एक बड़ी आबादी के घर की बातचीत से लेकर रिश्तों की गर्माहट, साहित्य की संवेदना और सिनेमा की कहानियों तक जीवन का अटूट हिस्सा है। हिंदी के साथ लोगों का जुड़ाव सिर्फ बोलने और लिखने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति और रोजमर्रा की जिंदगी में भी गहराई से रची-बसी है। आज हिंदी दिवस पर इसकी समृद्ध विरासत और व्यापक स्वीकार्यता के साथ बदलते समय में इसके स्वरूप में आए बदलाव को समझने की कोशिश करना भी आवश्यक है।

इसी जुड़ाव और हिंदी के प्रति सम्मान को बनाए रखने का संदेश मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी दिया है। उन्होंने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए आह्वान किया है हम सब मिलकर अपनी राजभाषा हिंदी और समस्त भारतीय भाषाओं को और अधिक सशक्त, समृद्ध व सम्मानित बनाने का संकल्प लें।

क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस 

हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। इसी दिन 1949 में संविधान सभा ने हिंदी को संघ की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था। इसके बाद 14 सितंबर का दिन हिंदी के प्रचार-प्रसार और इसके इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण बन गया। यहां एक बात पर ध्यान देना जरूरी है कि हिंदी भारत की राष्ट्रभाषा नहीं, बल्कि संघ की राजभाषा है। संविधान के अनुच्छेद 343 में संघ की राजभाषा हिंदी और लिपि देवनागरी निर्धारित की गई है और भारत की कोई घोषित राष्ट्रभाषा नहीं है।

हिंदी दिवस का उद्देश्य और महत्व

हिंदी दिवस का मकसद सिर्फ सरकारी कार्यालयों में हिंदी के इस्तेमाल को बढ़ाना नहीं है। इसका उद्देश्य हिंदी को शिक्षा, साहित्य, पत्रकारिता, प्रशासन, संचार और तकनीक जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़ाना भी है। इस भाषा की खासियत यही है कि इसका इस्तेमाल सिर्फ हिंदी भाषी राज्यों तक सीमित नहीं है। देश के अलग-अलग हिस्सों में लोग इसे संपर्क भाषा के तौर पर भी इस्तेमाल करते हैं। फिल्मों, टेलीविजन, रेडियो और बाद में इंटरनेट और सोशल मीडिया ने हिंदी की पहुंच को और व्यापक बनाया है।

हिंदी की साहित्यिक विरासत भी बेहद समृद्ध रही है। कबीर, तुलसीदास, प्रेमचंद, महादेवी वर्मा, रामधारी सिंह दिनकर और हरिवंश राय बच्चन जैसे रचनाकारों ने हिंदी को साहित्य की मजबूत भाषा बनाने में बड़ी भूमिका निभाई। आज भी हिंदी में कविता, कहानी, उपन्यास और पत्रकारिता का लेखन लगातार हो रहा है।

भारत से बाहर हिंदी की स्थिति

हिंदी का प्रभाव भारत तक ही सीमित नहीं है। मॉरीशस, फिजी, सूरीनाम, गुयाना, त्रिनिदाद और टोबैगो जैसे देशों में भारतीय मूल के लोगों के बीच हिंदी और उससे जुड़ी सांस्कृतिक परंपराएं देखने को मिलती हैं। दुनिया के कई विश्वविद्यालयों में हिंदी भाषा पढ़ाई जाती है।

दुनियाभर में हिंदी का प्रसार करने के लिए हमें सिनेमा की भूमिका को भी याद रखना होगा।हिंदी फिल्मों ने भारत के साथ-साथ दूसरे देशों के लोगों को भी हमारी भाषा, संस्कृति और जीवनशैली से परिचित कराया है। फिल्मों के डायलॉग, गाने और कहानियां कई ऐसे लोगों तक पहुंचीं जिनकी अपनी भाषा हिंदी नहीं है। हिंदी गाने उन लोगों ने भी गुनगुनाए जो इस भाषा से नितांत अपरिचित थे। इसके बाद इंटरनेट और डिजिटल प्लेटफॉर्म ने इसका दायरा और बढ़ा दिया है।

एआई के दौर में हिंदी भाषा की भूमिका

अब हिंदी के सामने बेहद दिलचस्प सवाल यह है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी एआई के दौर में इसका भविष्य क्या होगा। इसका जवाब काफी हद तक सकारात्मक दिखाई देता है। आज लोग हिंदी में एआई से सवाल पूछ रहे हैं, अनुवाद कर रहे हैं, आवाज को टेक्स्ट में बदल रहे हैं और अलग-अलग तरह की सामग्री तैयार कर रहे हैं। लेकिन यहां एक चुनौती भी है..एआई को हिंदी बेहतर ढंग से समझाने के लिए अच्छी और पर्याप्त डिजिटल सामग्री की जरूरत होगी। हिंदी के साथ उसकी अलग-अलग बोलियों, स्थानीय शब्दों और भारतीय भाषाई विविधता को भी तकनीक में जगह देनी होगी।

यही वजह है कि आने वाले समय में हिंदी का विकास सिर्फ बोलचाल की भाषा, साहित्य या सरकारी कामकाज तक सीमित नहीं रहेगा। विज्ञान, शिक्षा, डिजिटल मीडिया, इंटरनेट और एआई में हिंदी की मौजूदगी यह तय करेगी कि बदलती तकनीक के दौर में भाषा कितनी उपयोगी और प्रभावी बनी रहती है। आज हिंदी दिवस पर हम सब मिलकर ये संकल्प ले सकते हैं कि हिंदी को रोजमर्रा के जीवन के साथ-साथ शिक्षा, तकनीक और नए दौर की जरूरतों के अनुरूप ढालने के लिए भी हरसंभव प्रयास करेंगे।

Continue reading on the app

हिंद महासागर में होगा बड़ा धमाका? धरती की तरफ तेजी से बढ़ रहा आसमानी हथगोला

धरती के आसमान में आज एक बेहद रोमांचक खगोलीय घटना देखने को मिल सकती है. एक छोटा एस्टेरॉयड तेजी से धरती की ओर बढ़ रहा है और कुछ ही घंटों में ऑस्ट्रेलिया के उत्तर-पश्चिमी हिस्से के पास वायुमंडल में दाखिल होने वाला है.

Continue reading on the app

  Sports

'दोनों ट्रॉफी भारत आएंगी', नकवी से एशिया कप ट्रॉफी लेने से इनकार के बाद बीसीसीआई का दावा

BCCI assured Asia Cup Trophies: बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने स्पष्ट किया है कि भारतीय पुरुष और महिला टीमों द्वारा जीती गई एशिया कप की ट्रॉफियां आखिरकार बीसीसीआई मुख्यालय जरूर पहुंचेंगी. दोनों टीमों ने एसीसी अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था. Fri, 18 Sep 2026 22:44:02 +0530

  Videos
See all

Is Russia planning to attack a Nato country? | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T21:00:39+00:00

Lindsay Clancy holdout juror says he had 'no doubt' she deliberately killed her children. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T20:45:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers