Responsive Scrollable Menu

गणेश चतुर्थी 2026:सुनील शेट्टी ने बप्पी लाहिड़ी के घर पर आरती की; शिल्पा शेट्टी के घर की गणपति पूजा में रकुल प्रीत-जैकी भगनानी पहुंचे

गणेश चतुर्थी 2026 के मौके पर मुंबई में कई बॉलीवुड सेलेब्स गणपति पूजा में शामिल हुए। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के घर भी गणपति बप्पा की पूजा रखी गई। यहां रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा पहुंचे। वहीं, दिवंगत सिंगर बप्पी लाहिड़ी के घर भी गणपति उत्सव मनाया गया। यहां बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी समेत कई सेलेब्स पहुंचे। सुनील शेट्टी ने बप्पा के दर्शन किए और पूजा में शामिल हुए। बप्पी लाहिड़ी के परिवार ने हर साल की तरह इस बार भी गणपति बप्पा का स्वागत किया। देखिए तस्वीरें- सेलेब्स ने बप्पा का स्वागत किया गणेशोत्सव 2026 में बॉलीवुड और टीवी सितारों ने पूरे उत्साह के साथ गणपति बप्पा का स्वागत किया। गणेश चतुर्थी से एक दिन पहले सुनीता आहूजा बप्पा को घर लेकर आईं। शिल्पा शेट्टी, हंसिका मोटवानी, धनश्री वर्मा, डेजी शाह और दीपशिखा नागपाल समेत कई सितारों ने घर में गणपति की स्थापना की। अमिताभ बच्चन हर रविवार की तरह जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ‘गणपति बप्पा मोरया’ लिखा पटका पहना था। अंबानी परिवार ने भी भव्य तरीके से बप्पा का स्वागत किया। राधिका मर्चेंट भांजे को गोद में लेकर दर्शन करने पहुंचीं। अनंत अंबानी भी उनके साथ मौजूद रहे। टीवी प्रोड्यूसर राजन शाही के गणपति पंडाल में ‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली भी नजर आईं। देखिए सेलेब्स की तस्वीरें

Continue reading on the app

सलमान से विवाद के दावों पर अमाल मलिक की सफाई:कहा- निशाना सलमान नहीं, उनकी प्रोडक्शन टीम पर है; सॉन्ग क्रेडिट न देने का आरोप लगाया था

अमाल मलिक ने क्रेडिट विवाद पर सफाई दी है। उन्होंने सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस पर निशाना साधा था, जिसके बाद लोग ये कहते हुए उनकी आलोचना करने लगे कि वह फिल्मों में ब्रेक देने वाले सलमान के खिलाफ बयान दे रहे हैं। अब अमाल ने कहा है कि उनका निशाना, सलमान नहीं बल्कि उनके प्रोडक्शन की टीम है। अमाल ने कहा कि मेहनत को कमतर दिखाने का हक किसी को नहीं है। सलमान खान को लेकर दी सफाई अमाल ने सलमान के खिलाफ बोलने के दावों पर सफाई देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है, 'यह सलमान खान सर के खिलाफ नहीं है, बल्कि उनके प्रोडक्शन हाउस, पेज और सलमान खान फिल्म्स की PR और डिजिटल टीमों के लिए है और यह कलाकारों को गंभीरता से लेना शुरू करने के लिए एक वैधानिक चेतावनी है।' आगे अमाल ने सलमान के लिए ग्रेटफुल होते हुए लिखा, ‘हमें फिल्मों में ब्रेक सलमान खान की वजह से मिला था। अरमान और मैंने एक दशक तक इसे पूरे ग्रेटीट्यूट और प्यार के साथ स्वीकार किया है। यह लड़ाई क्रिएटर्स के सम्मान के लिए है, यह सीन के लिए है। मुझे बार-बार उन बेवकूफों के खिलाफ बोलना पड़ता है, जो मेरे इरादों पर सवाल उठाते हैं, मेरे और मेरे परिवार के प्रति अनादर दिखाते हैं। सिर्फ इसलिए कि हम कथित तौर पर खाने के लिए खाना और पहनने के लिए कपड़े देने के लिए मिस्टर सलमान खान के आभारी नहीं हैं? सच में?’ जानिए क्या है पूरा विवाद? 11 सितंबर को साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म हीरो की रिलीज के 11 साल पूरे हुए। इस मौके पर सलमान खान फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस की तरफ से इंस्टाग्राम और X अकाउंट पर फिल्म से जुड़ी एक पोस्ट शेयर की गई। इस फिल्म के गानों का कंपोजिशन अमाल मलिक ने किया था, लेकिन पोस्ट में उन्हें क्रेडिट नहीं दिया गया था। क्रेडिट ने मिलने पर अमाल मलिक ने नाराजगी जताई और लिखा, “सलमान खान फिल्म्स का पेज संभालने वाले व्यक्ति में संगीतकार और गीतकार को छोड़ने की इतनी हिम्मत कैसे हुई? यह अच्छा नहीं लगता।” उन्होंने कहा कि गाना संगीतकार और गीतकार की मेहनत, खून-पसीने और दर्द से बनता है। ऐसे गाने का जश्न मनाते समय उसके क्रिएटर्स का सम्मान और जिक्र होना चाहिए। अमाल ने आगे लिखा, “बुनियादी बातें सीखिए, वरना यह पेज डिलीट कर दीजिए। मेरा कमेंट डिलीट मत करना। सलमान सर को भी इसे देखने दीजिए, ताकि उन्हें पता चले कि आप लोगों ने गलती की है।” प्रोडक्शन ने पोस्ट एडिट कर जोड़ा अमाल का नाम अमाल की पोस्ट सामने आने के बाद सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस ने पोस्ट एडिट की और इसमें अमाल मलिक का नाम जोड़ा। सलमान खान ने दिया था अमाल को ब्रेक अमाल मलिक के करियर में सलमान खान का योगदान रहा है। सलमान ने साल 2014 में अपनी फिल्म ‘जय हो’ से अमाल को बॉलीवुड में बतौर म्यूजिक कंपोजर ब्रेक दिया था। साथ ही सलमान ने अरमान मलिक के म्यूजिक एल्बम लॉन्च में पहुंचकर उनका सपोर्ट किया था। इसके बाद साल 2015 में सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म ‘हीरो’ के लिए अमाल मलिक ने ही संगीत तैयार किया था। इस फिल्म का गाना "मैं हूं हीरो तेरा" ब्लॉकबस्टर रहा, जिसे ओरिजिनली अमाल के भाई अरमान मलिक ने गाया था और बाद में खुद सलमान खान ने भी अपनी आवाज में इसका एक स्पेशल वर्जन रिकॉर्ड किया था। भाई अमाल के सपोर्ट में उतरे अरमान मलिक इस क्रेडिट विवाद पर अमाल मलिक को भाई अरमान का भी सपोर्ट मिला। उन्होंने एक ट्रोलर के जवाब में लिखा, “कृपया पहले कोई ओरिजिनल गाना बनाइए, उसे लिखिए या गाइए। फिर देखिए कि जहां आपका नाम होना चाहिए, वहां उसे आसानी से छोड़ दिया जाए।” उन्होंने कहा, “मैं जानना चाहूंगा कि तब आपको कैसा लगेगा। कृतज्ञता की बात मत कीजिए। मैं अपनी शुरुआत के लिए हमेशा आभारी रहा हूं। लेकिन मैं यह भी जानता हूं कि जहां पहुंचा हूं, वहां तक पहुंचना कितना मुश्किल रहा है। अगर हम अपने हक के लिए नहीं लड़ेंगे, तो कोई और नहीं लड़ेगा।” भाई और गीतकार के क्रेडिट के लिए बोले अरमान एक फैन ने अरमान से ट्रोल्स पर ध्यान नहीं देने को कहा। इस पर उन्होंने साफ किया कि उनका जवाब भाई और गीतकार को सही क्रेडिट दिलाने के लिए था। अरमान ने कहा, “मैं सच में सिर्फ अपने भाई और गीतकार के क्रेडिट को लेकर चिंतित था। उनके बिना यह गाना कुछ भी नहीं है। मेरा क्रेडिट तो छोड़ ही दीजिए। मैंने उम्मीद करना बंद कर दिया है। मेरे लिए आप लोग ही काफी हैं।”

Continue reading on the app

  Sports

एशियन गेम्स में भारतीय शूटर्स के साथ हुई दिक्कतों का जिम्मेदार कौन?

एशियन गेम्स शुरू होने से पहले भारतीय शूटर्स को लॉजिस्टिक संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शूटर्स को समय पर होटल नहीं मिले, जिस वजह से उन्हें काफी परेशानी हुई। Sat, 19 Sep 2026 12:28:20 +0530

  Videos
See all

जाट के धर्मांतरण पर झूठ का खेल... अफवाहबाजों को भेजो जेल | Shamli | Allahabad High Court | UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T07:45:47+00:00

Lucknow: CM Yogi ने UPPSC-UPSSSC चयनितों Candidates को नियुक्ति पक्ष सौंपे l Appointment Letter #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T07:46:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers