Responsive Scrollable Menu

सोहेल के घर गणपति पूजा में पहुंचे सलमान:अर्पिता-अलवीरा, मां सलमा समेत पूरा खान परिवार पहुंचा, देखें तस्वीरें

गणेश चतुर्थी के मौके पर सोहेल खान के घर गणपति बप्पा की स्थापना की गई। शाम को सलमान खान भी सोहेल के घर बप्पा के दर्शन करने पहुंचे। सलमान के अलावा अर्पिता खान शर्मा, अलवीरा खान अग्निहोत्री और मां सलमा खान सोहेल के घर गणपति बप्पा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंची थीं। परिवार ने पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ बप्पा का स्वागत किया। इस दौरान घर पर धार्मिक माहौल देखने को मिला। अर्पिता और अलवीरा पारंपरिक अंदाज में नजर आईं, वहीं सलमा खान भी परिवार के साथ गणपति पूजा में शामिल हुईं। खान परिवार हर साल गणेशोत्सव को खास अंदाज में मनाता है। ऐसे में सोहेल खान के घर हुई इस पूजा में परिवार की एकजुटता और बप्पा के प्रति आस्था साफ नजर आई। पिछले साल बहन अर्पिता के घर की गणेश आरती में शामिल हुए थे सलमान सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा हर साल गणपति बप्पा की स्थापना करती हैं। बीते साल सलमान खान समेत पूरा खान परिवार उनके घर गणेश आरती में शामिल हुआ था। देखिए 2025 में हुई गणेश आरती से खान परिवार की झलक- सलमान खान का परिवार हर साल गणेशोत्सव में चर्चा में रहता है। सोहेल खान, अर्पिता खान के घर गणपति स्थापना होती है और विसर्जन में पूरा परिवार साथ नजर आता है। साल 2024 में भी सलमान खान बहन के गणपति विसर्जन का हिस्सा बने। रिब इंजरी के बावजूद उन्होंने विसर्जन में जमकर डांस किया था। देखिए 2024 में खान परिवार के गणपति विसर्जन की झलक- सलमान खान हर साल बढ़-चढ़कर गणपति स्थापना से लेकर विसर्जन में हिस्सा लेते हैं। उनके घरवाले हर साल गणेश स्थापना करते हैं। देखिए गणेशोत्सव से सलमान खान के थ्रोबैक लुक-

Continue reading on the app

सोनू सूद के घर विराजे गणपति बप्पा:भगवान से मांगा वरदान; बोले- दुनिया में शांति हो और लोगों के दुख दूर हों

गणेश चतुर्थी 2026 के मौके पर एक्टर सोनू सूद के घर भी गणपति बप्पा विराजे। इस दौरान उन्होंने दैनिक भास्कर से खास बातचीत की। सोनू ने गणेशोत्सव की तैयारियों से लेकर बप्पा से अपनी दुआ और फिल्मों में धार्मिक कहानियों पर खुलकर बात की। पत्नी सोनाली संभालती हैं गणेशोत्सव की जिम्मेदारी सोनू ने बताया कि घर में गणेशोत्सव की पूरी जिम्मेदारी उनकी पत्नी सोनाली संभालती हैं। उन्होंने कहा कि थीम चुनने से लेकर सजावट को कोऑर्डिनेट करने तक का काम सोनाली ही करती हैं। सोनू के मुताबिक, वह कई सालों से यह जिम्मेदारी बहुत अच्छे से निभा रही हैं। सोनू ने कहा कि बप्पा के आने के साथ ही घर में खुशियों की लहर शुरू हो जाती है। उनके मुताबिक, बप्पा से कुछ मांगने की जरूरत नहीं पड़ती। वह हमेशा यही दुआ करते हैं कि बप्पा जिंदगी में सब ठीक रखें, लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाएं और आगे का रास्ता दिखाते रहें। बोले- बप्पा ने हाथ थामा है, हमेशा ऐसे ही थामे रखें सोनू ने कहा कि वह हमेशा यही चाहते हैं कि बप्पा उनका हाथ थामे रखें। उन्होंने कहा, “आपने हाथ थामा है, यहां तक लेकर आए हैं, हमेशा हाथ ऐसे ही थामे रखें।” सोनू ने आगे कहा कि जिंदगी का आगे का सफर भी बप्पा के दिखाए रास्ते पर ही बीते। दुनिया में शांति की मांगी दुआ अगर बप्पा से एक वरदान मांगने का मौका मिले तो सोनू ने दुनिया में शांति की दुआ मांगी। उन्होंने कहा कि दुनिया में बाढ़, भूकंप और युद्ध जैसी कई परेशानियां आती रहती हैं। वह चाहते हैं कि इन मुश्किलों का अंत हो और लोगों की जिंदगी फिर से खुशहाल हो। बोले- बप्पा से सीखा, लोगों के विघ्न दूर करने की कोशिश करें सोनू ने कहा कि हमारी संस्कृति और धार्मिक कहानियां हमें जिंदगी जीने की सीख देती हैं। उन्होंने रामायण और महाभारत का उदाहरण दिया। सोनू के मुताबिक, बप्पा को विघ्नहर्ता कहा जाता है। इसलिए उन्होंने बप्पा से यह भी सीखा है कि हमें दूसरों की तकलीफें दूर करने की कोशिश करनी चाहिए। सिद्धिविनायक मंदिर जाते हैं सोनू सोनू ने बताया कि वह सिद्धिविनायक मंदिर नियमित रूप से जाते हैं। शूटिंग के लिए कहीं बाहर भी जाते हैं तो आसपास मंदिर होने की जानकारी मिलने पर दर्शन करने पहुंचते हैं। बोले- मुंबई में कोई नहीं जानता था, आज बड़ा परिवार साथ है अपने जीवन के सबसे बड़े चमत्कार के बारे में सोनू ने कहा कि जब वह मुंबई आए थे, तब उन्हें कोई जानता नहीं था। आज उनका परिवार लगातार बड़ा हो रहा है और लोग उनसे जुड़ते जा रहे हैं। सोनू ने इसे बप्पा की सबसे बड़ी ब्लेसिंग बताया। सोनू ने ‘हनुमान अंश’ को लेकर अपनी राय रखी वहीं फिल्म हनुमान अंश को लेकर सोनू ने कहा, "मुझे लगता है कि ये कहानियां हमारे सिनेमा से कहीं न कहीं गायब हो गई थीं। इन कहानियों का वापस चलना इस बात का मैसेज है कि अच्छी कहानियां बनाएं। हमारी जो कल्चर के साथ जुड़ी हुई कहानियां, हमारे धर्म के साथ जो जुड़ी हुई कहानियां हैं, उनको बताएं क्योंकि जनरेशन कोई भी हो, चाहे जेन-जी हो, पुरानी हो, नई हो, वो अच्छी कहानियां सुनना चाहते हैं, जिससे वो कनेक्ट कर पाएं और हनुमान अंश उसका एक बहुत बड़ा उदाहरण है और मुझे लगता है कि उससे सीखते हुए फिल्ममेकर्स और अच्छी कहानियां बनाते रहेंगे।" सोनू ने कहा कि अगर फिल्ममेकर्स को उनके लायक ऐसी कोई कहानी मिलती है तो वह जरूर उसका हिस्सा बनना चाहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह खुद भी ऐसी कहानियों पर काम करते रहते हैं। सोनू सूद के करियर की बात करें तो उन्होंने करियर की शुरुआत में 2004 में 'युवा' और 2005 में 'आशिक बनाया आपने' जैसी फिल्मों में काम किया। इसके बाद उन्होंने 'जोधा-अकबर' (2008) और 'दबंग' (2010) में काम किया। 'दबंग' में विलेन छेदी सिंह का रोल उन्हें खास पहचान दिलाई। तेलुगु फिल्म 'अरुंधति' (2009) के लिए उन्हें नंदी अवॉर्ड और फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। 'जुलाई' (2012) में भी उनके अभिनय की खूब सराहना हुई। इसके अलावा 'शूटआउट एट वडाला' (2013), 'आर…राजकुमार' (2013), 'हैप्पी न्यू ईयर' (2014), 'कुंग फू योगा' (2017) और 'सिंबा' (2018) उनकी फिल्मों में शामिल हैं। 2016 में उन्होंने अपनी प्रोडक्शन कंपनी "शक्ति सागर प्रॉडक्शंस" शुरू की। फिल्मों के साथ-साथ सोनू सूद अपने मानवीय कार्यों के लिए भी जाने जाते हैं और उन्हें यूनाइटेड नेशन्स द्वारा सम्मानित किया गया।

Continue reading on the app

  Sports

Aichi Nagoya Asian Day 1 Live: एशियन गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी आज, इवेंट से पहले एथलीट परेशान

Aichi Nagoya Asian Games Live: आइची-नागोया एशियन गेम्स की 19 सितंबर से आधिकारिक शुरुआत हो रही है. हालांकि, इवेंट के शुरू होने से पहले ही यह विवादों में आ चुका है. विवाद एथलीटों के लिए की गई खराब व्यवस्थाओं को लेकर है. एशियन गेम्स के पहले दिन की पल-पल की जानकारी के लिए बने रहें हमारे साथ. Sat, 19 Sep 2026 10:38:46 +0530

  Videos
See all

Bengal News: Kolkata Police की नई पहल | E-Motorcycle से बदलेगा Policing का अंदाज | Suvendu Adhikari #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T23:00:42+00:00

Trump Tariff News: Russia Oil खरीदना पड़ेगा भारी? भारत पर 100% Tariff का खतरा! India Economy | Trade #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T23:30:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers