MP में छुट्टी से लेकर तबादले तक ऑनलाइन होंगे कर्मचारियों से जुड़े काम, 30 सितंबर है डेडलाइन, विभागों को निर्देश जारी
मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार ने मध्य प्रदेश के कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब तबादले- पोस्टिंग से लेकर रिटायरमेंट तक कर्मचारियों से जुड़े सभी कार्य कामकाज ऑनलाइन होंगे। जिसके लिए ई-HRMS (इलेक्ट्रॉनिक ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम) और DE (डिपार्टमेंटल Enquiry) पोर्टल व्यवस्था लागू की जाएगी । सरकार ने सभी विभागों को 30 सितंबर तक व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं।
सरकार के इस फैसले से शासकीय कार्यों में कागजों और फाइलों पर निर्भरता कम होने की उम्मीद है। आम नागरिकों को भी इससे फायदा होगा। सभी प्रक्रियाएं डिजिटल होने से कम जल्दी खत्म होंगे। नए सिस्टम के लिए एक कमेटी का गठन भी किया गया है। विभागवार प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे।
एक क्लिक में उपलब्ध होगा कर्मचारियों का रिकॉर्ड
अधिकारी और कर्मचारियों की जानकारी एक डिजिटल प्रोफाइल में उपलब्ध होगी। एक क्लिक में पूरा रिकॉर्ड उपलब्ध होगा। वेतन पर्ची, जीपीएफ, अवकाश से लेकर पूरी सर्विस हिस्ट्री को ऑनलाइन देखा जा सकता है। अलग-अलग विभागों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। डेटा एंट्री समेत अन्य गड़बड़ियों की संभावनाएं भी कम होंगी। तबादले और नियुक्ति की प्रक्रिया में सुधार आ सकता है। शासकीय कार्यों में होने वाली देरी भी कम होने की उम्मीद है। पारदर्शिता भी बढ़ेगी।
दोनों पोर्टल के बारे में जानें
ई-एचआरएमएस पोर्टल http://hrms.mp.gov.in पर कर्मचारियों के HR और सर्विस बुक से संबंधित रिकार्ड उपलब्ध होंगे। जिसमें कर्मचारियों की पर्सनल, पोस्टिंग, तबादले, वेतन, छुट्टी, प्रमोशन इत्यादि जानकारी उपलब्ध होगी। वहीं मध्य प्रदेश के कर्मचारियों के खिलाफ चल रही विभागीय जांच के मामलों को डिपार्मेंटल इंक्वारी यानी डीई पोर्टल पर ऑनलाइन मैनेज किया जाएगा। एसीआर और APAR भी ऑनलाइन मैनेज होगा। इसमें जांच की सुनवाई, सबूत, जांच का स्टेटस, अंतिम आदेश, आरोप पत्र इत्यादि रिकॉर्ड उपलब्ध होंगे। सरकार ने सर्विस बुक अपडेट करने के निर्देश सभी विभागों को दिए हैं। यह प्लेटफ़ॉर्म IFMIS SPARROW जैसे अन्य सरकारी प्लेटफ़ॉर्म से भी लिंक्ड होगा।
आईफोन-18 प्रो सीरीज में अब तक का सबसे पावरफुल प्रोसेसर:कम रोशनी में भी अच्छे फोटो-वीडियो लेगा; पिछली सीरीज से 30 हजार महंगा
एपल ने 9 सितंबर को अपने सालाना इवेंट में आईफोन-18 सीरीज के दो प्रीमियम फोन लॉन्च कर दिए हैं। इस बार कंपनी ने बेस वैरिएंट नहीं उतारे हैं, ये अगले साल आएंगे। आईफोन-18 सीरीज में पहली बार DSLR कैमरे में इस्तेमाल की जाने वाली फिक्स्ड अपर्चर टेक्नॉलॉजी दी गई है। इससे अच्छे फोटो-वीडियो लेगा। इसके अलावा दोनों फोन में अब तक का सबसे पावरफुव प्रोसेसर, फोन को गर्म होने से बचाने के लिए बड़ा कूलिंग चैंबर और अपडेटेड सिरी एआई दिया गया है। आईफोन 18 प्रो की शुरुआती कीमत 1.65 लाख रुपए है। आईफोन 18 प्रो और आईफोन 17 प्रो की लॉन्च प्राइस में 30 हजार रुपए का अंतर है। वहीं, आईफोन 18 प्रो मैक्स की शुरुआती कीमत 1.80 लाख रुपए है। ये भी अपने पुराने मॉडल से 30 रुपए महंगा हो गया है। आईफोन 18 प्रो में बरगंडी, ग्लैशियर, सिल्वर और ब्लैक कलर ऑनप्शन मिलेंगे। वहीं प्रो मैक्स में डीप ब्लू, कॉस्मिक ऑरेंज और सिल्वर कलर मिलेंगे। आईफोन-18 प्रो और प्रो मैक्स का 17 सीरीज के 17-प्रो और 17-प्रो मैक्स में कंपेरिजन... आईफोन 18 प्रो और 18 प्रो मैक्स में 17 प्रो से बेहतर परफॉर्मेंस और कैमरा, लेकिन कीमत में बड़ा अंतर एप्पल Siri AI में 6 बड़े अपडेट्स एपल के 'सरप्राइज एंड शाइन' इवेंट में वॉच और एयरपॉड्स भी लॉन्च किए गए… ------------------- ये खबर भी पढ़ें… आईफोन में पहली बार DSLR कैमरा वाली तकनीक मिलेगी: एंड्रॉएड फोन से बेहतर इमेज क्वालिटी, जानें क्यों आईफोन के कैमरे पॉपुलर हैं एपल आज एनुअल इवेंट में अपने पहले फोल्डेबल फोन के साथ आईफोन 18 सीरीज के प्रीमियम मॉडल 18 प्रो और 18 प्रो मैक्स लॉन्च करने जा रही है। हर बार की तरह इस बार भी नए आईफोन पहले से ज्यादा एडवांस प्रोसेसर के साथ आएंगे, लेकिन इस बार कैमरे की बात ज्यादा की जा रही है। क्योंकि, आईफोन में पहली बार DSLR कैमरे में इस्तेमाल की जाने वाली वैरिएबल अपर्चर तकनीक देखने को मिलेगी। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News









