Responsive Scrollable Menu

नए राज्यपाल की नियुक्ति पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पद पर बने रहेंगे मंगुभाई पटेल, कोर्ट ने खारिज की राज्यपाल को हटाने की मांग वाली याचिका

मध्य प्रदेश में नए राज्यपाल की नियुक्ति में देरी को लेकर दायर जनहित याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए उसे खारिज कर दिया है। मामले में जस्टिस आनंद पाठक और जस्टिस बीपी शर्मा की डिवीजन बेंच ने कहा कि भारतीय संविधान का अनुच्छेद 156 स्पष्ट रूप से यह व्यवस्था देता है कि नए उत्तराधिकारी के पदभार संभालने तक मौजूदा राज्यपाल अपने पद पर बने रहेंगे।

बता दें कि यह याचिका जबलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. एमए खान ने दायर की थी। वहीं याचिका में मांग की गई थी कि राज्यपाल मंगुभाई पटेल का पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को राज्यपाल का प्रभार सौंपा जाए। हालांकि कोर्ट ने इस मांग को संवैधानिक प्रावधानों के अनुरूप नहीं माना है।

जानिए हाईकोर्ट ने क्या कहा?

दरअसल सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने सबसे पहले जनहित याचिका की स्वीकार्यता पर सवाल उठाए। अदालत ने पाया कि याचिकाकर्ता ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट नियम 2008 के तहत जरूरी सामाजिक साख और जनहित से जुड़ी पृष्ठभूमि का पर्याप्त विवरण नहीं दिया था। कोर्ट ने इसे याचिका की शुरुआती कमी माना। इसके बाद अदालत ने संविधान के अनुच्छेद 156(3) का उल्लेख किया। कोर्ट ने कहा कि राज्यपाल का कार्यकाल पांच साल का होता है लेकिन उसी अनुच्छेद के परंतुक में यह भी स्पष्ट है कि नया उत्तराधिकारी आने तक मौजूदा राज्यपाल पद पर बने रहेंगे। अदालत के मुताबिक इस व्यवस्था का उद्देश्य राज्य में संवैधानिक शून्य पैदा होने से रोकना है।

वहीं हाईकोर्ट ने अपने फैसले में यह भी कहा कि किसी संवैधानिक पद पर कार्यकाल समाप्त होने का मतलब यह नहीं है कि वह पद तुरंत खाली हो जाए। जब तक नई नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी नहीं होती और नया राज्यपाल शपथ लेकर पदभार नहीं संभालता तब तक मौजूदा राज्यपाल का पद पर बने रहना पूरी तरह वैध और संवैधानिक व्यवस्था का हिस्सा है।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भी दिया हवाला

इसके साथ ही अपने फैसले को मजबूत करने के लिए हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के 1969 के कृष्णा बल्लभ सहाय बनाम जांच आयोग मामले का भी हवाला दिया। अदालत ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि संवैधानिक पदों की निरंतरता बनाए रखना शासन व्यवस्था के लिए जरूरी है और राज्यपाल का पद खाली नहीं छोड़ा जा सकता। कोर्ट ने माना कि संविधान में राज्यपाल के पद की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए ही यह व्यवस्था बनाई गई है। इसलिए केवल कार्यकाल पूरा होने के आधार पर राज्यपाल को पद से हटाने की मांग स्वीकार नहीं की जा सकती।

Continue reading on the app

IND vs AFG 3rd T20 Match: अफगानिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा का ऐतिहासिक शतक, सिर्फ 30 गेंदों में ठोकी सेंचुरी, कई बड़े रिकॉर्ड किए अपने नाम

भारत और अफगानिस्तान के बीच चल रही तीन मैचों की टी20 सीरीज के अंतिम यानि तीसरे मुकाबले में 17 सितंबर को भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इतिहास रच दिया है। अभिषेक शर्मा ने एक ऐसी पारी खेली है जो आने वाले कई समय तक टी-20 क्रिकेट में याद रखी जाएगी। अभिषेक ने महज 30 गेंदों पर शतक जड़ दिया है। अभिषेक शर्मा ने तेज शतक ही नहीं बल्कि कई सारे रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर अपने नाम कर लिये हैं।

बता दें कि दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में 30 गेंदों पर 100 रन बनाकर रोहिशत शर्मा का करीब 9 साल पुराना रिकॉर्ड भी तहस-नहस कर दिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम पर था। रोहित ने साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ इंदौर में 35 गेंदों पर सैकड़ा जड़ा था। अब अभिषेक शर्मा टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

अभिषेक शर्मा ने बनाया खास रिकॉर्ड

बता दें कि अभिषेक शर्मा टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड एस्टोनिया के साहिल चौहान के नाम है, जिन्होंने साइप्रस के खिलाफ महज 27 गेंदों में सेंचुरी जड़ी थी। वहीं, तुर्की के बल्लेबाज मोहम्मद फहद ने बुल्गारिया के खिलाफ 29 गेंदों में शतक लगाकर इस सूची में दूसरा स्थान हासिल किया था।

अभिषेक शर्मा ने लगाया तीसरा टी20 शतक

जानकारी अनुसार, अभिषेक शर्मा ने अपनी पारी में 9 चौके और 11 गगनचुंबी छक्के लगाते हुए 34 गेंद में 108 रन बनाए। अभिषेक का टी20 इंटरनेशनल में ये तीसरा शतक है। अगर स्ट्राइक रेट की बात करें तो अभिषेक शर्मा ने मैदान में 317.65 के स्ट्राइक रेट से रनों की बरसात की है। अभिषेक ने अपना अर्धशतक 16 गेंदोंं में पूरा किया। इसके साथ ही वे एक बार फिर तेज अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी ने तूफानी पारी खेलते हुए पावरप्ले में बिना विकेट गंवाए 100 रन भी बना डाले।

अभिषेक शर्मा ने धवन का रिकॉर्ड तोड़ा

जानकारी अनुसार, अभिषेक ने भारत के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में शिखर धवन को पीछे छोड़ा है। धवन ने भारत के लिए 1759 रन बनाए थे। तीसरे मैच से पहले अभिषेक के 1750 रन थे और 10 रन बनाते ही अभिषेक ने धवन को पीछे छोड़ दिया। इसके साथ ही अभिषेक शर्मा के टी20 क्रिकेट में 1858 रन हो गए हैं। वहीं भारत के लिए टी20 में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज की बात करें तो शीर्ष पर रोहित शर्मा का नाम है। रोहित शर्मा ने अब तक टी20 क्रिकेट में कुल 4231 बनाए हैं।

टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय बल्‍लेबाज

  • 30* गेंदें – अभिषेक शर्मा बनाम अफगानिस्‍तान (2026)
  • 35 गेंदें – रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका (2017)
  • 37 गेंदें – अभिषेक शर्मा बनाम इंग्‍लैंड (2025)
  • 40 गेंदें – संजू सैमसन बनाम बांग्‍लादेश (2024)
  • 41 गेंदें – तिलक वर्मा बनाम साउथ अफ्रीका (2024)

भारत और अफगानिस्तान टीम की प्लेइंग इलेवन

भारत की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, जसप्रीत बुमराह।

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, अब्दुल्ला अहमदजई, दरविश रसूली, नूर उल रहमान, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी।

Continue reading on the app

  Sports

एक-दो खराब सीरीज से हमारा आकलन न करें, सबसे तेज शतक जड़ने के बाद अभिषेक का आलोचकों को करारा जवाब

Abhishek Sharma Statement: मैच के बाद अभिषेक ने आलोचकों को जवाब देते हुए कहा कि पिछले दो सालों के प्रदर्शन के आधार पर एक-दो खराब सीरीज़ से टीम का आकलन नहीं किया जा सकता. खेल में उतार-चढ़ाव आना स्वाभाविक है, लेकिन सबसे अहम बात टीम की सोच है. विरोधी टीम चाहे कोई भी हो, उनका लक्ष्य पूरे साल मैदान पर दबदबा बनाए रखना है. Fri, 18 Sep 2026 00:02:04 +0530

  Videos
See all

Ed Sheeran, Macklemore, and the politics of staying silent | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T18:45:09+00:00

PM Modi Birthday: PM मोदी के जन्मदिन का जश्न, Youth Congress ने उठाए सवाल | Maharashtra Politisc #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T18:46:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers