Responsive Scrollable Menu

LNIPE Gwalior में छात्रा की मौत पर फूटा गुस्सा, 9वें दिन भी प्रदर्शन जारी

केंद्र सरकार के संस्थान लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान (एलएनआईपीई) के छात्रों ने गुवाहाटी परिसर में एक छात्रा की मौत के मामले में बृहस्पतिवार को नौवें दिन भी अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा। प्रदर्शनकारी रजिस्ट्रार के इस्तीफे और मृतक के परिवार के लिए 50 लाख रुपये के मुआवजे की मांग कर रहे हैं। एलएनआईपीई गुवाहाटी परिसर में बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन (बीपीएड) के तीसरे वर्ष की छात्रा श्रुति उपाध्याय (22) की नौ सितंबर को बीमार पड़ने के बाद मौत हो गई थी।

छात्रों ने गुवाहाटी परिसर में स्वास्थ्य सुविधाओं पर सवाल उठाए हैं और वे यहां संस्थान के मुख्य द्वार के बाहर धरना दे रहे हैं। छात्रों ने काली टी-शर्ट पहनकर और मुंह पर टेप लगाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं हो जातीं तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

उन्होंने दावा किया कि उन्हें संस्थान के कुलपति या केंद्रीय खेल मंत्रालय से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है और उन पर तथा मृतक के परिवार पर प्रदर्शन खत्म करने का दबाव बनाया जा रहा है। एक छात्र ने कहा, ‘‘हमारा विरोध पूरी तरह से शांतिपूर्ण है और इसी तरह जारी रहेगा।’’ एलएनआईपीई की कुलपति कल्पना शर्मा ने संवाददाताओं से कहा कि उपाध्याय के निधन के बाद उन्होंने गुवाहाटी परिसर का दौरा किया था। उन्होंने कहा, ‘‘छात्रों की कुछ मांगें मान ली गई हैं।

संबंधित शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है और गुवाहाटी परिसर में डॉक्टर और नर्स को हटा दिया गया है। निष्पक्ष जांच के लिए एक समिति का गठन किया गया है।’’ शर्मा ने कहा कि गुवाहाटी प्रशासन ने असम सरकार की ओर से मृतका के परिवार को चार लाख रुपये दिए हैं और संस्थान ने मुआवजे के रूप में पांच लाख रुपये दिए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा, परिवार जो भी मेडिकल बिल जमा करेगा, संस्थान उसका भुगतान करेगा।

कुलपति ने कहा कि प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ बातचीत जारी है और उनसे आंदोलन खत्म करने और कक्षाओं में लौटने की अपील की गई है।

Continue reading on the app

Delhi Police ने गीता कॉलोनी फ्लाईओवर पर डेढ़ करोड़ लूटने वाले 5 आरोपियों को दबोचा, 1 करोड़ बरामद

दिल्ली के गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास डेढ़ करोड़ रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को राष्ट्रीय राजधानी, हरियाणा और पंजाब से गिरफ्तार किया है और करीब एक करोड़ रुपये बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, वारदात में ‘टॉय लाइटर पिस्तौल’ का इस्तेमाल किया गया था। मध्य रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त मधुर वर्मा ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों को बताया कि नकदी संग्रह करने का काम करने वाले दो व्यक्ति सात सितंबर को एक ऑटो रिक्शा में दो बैग में करीब तीन करोड़ रुपये लेकर सफदरजंग की ओर जा रहे थे, तभी गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास तीन लोगों ने उन्हें पिस्तौल दिखा कर नकदी से भरा एक बैग लूट लिया जिसमें डेढ़ करोड़ रुपये थे।

उन्होंने बताया कि वारदात की जानकारी पुलिस को तत्काल नहीं दी गई बल्कि अगले दिन दी गई जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की। वर्मा ने बताया कि खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए टीम ने 12 सितंबर को पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार बस टर्मिनल से एक आरोपी सूरज पांडे को गिरफ्तार किया और उससे पूछताछ के आधार पर बाकी के चार आरोपियों को भी पकड़ लिया गया, जिनमें वारदात का कथित मास्टरमाइंड रिंकू और आदर्श तिवारी भी शामिल हैं। हालांकि एक आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान पंजाब के लुधियाना निवासी रिंकू (27), दिल्ली के नजफगढ़ निवासी आदर्श तिवारी (22), राजस्थान के हनुमानगढ़ निवासी दीपक गोस्वामी (25), हरियाणा के फरीदाबाद निवासी सूरज पांडे और संदीप उर्फ सैंडी (21) के तौर पर हुई है। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से करीब एक करोड़ रुपये बरामद किए गए हैं। वर्मा ने बताया कि रिंकू को 13 सितंबर को लुधियाना से गिरफ्तार किया गया।

वह पहले करोल बाग में अकाउंटेंट का काम करता था, लेकिन नौकरी चले जाने के बाद उसने चांदनी चौक में नकदी के इधर-उधर भेजे जाने की जानकारी जुटानी शुरू कर दी। वर्मा के अनुसार, गिरोह के छह सदस्यों में से अब तक पांच को गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि एक आरोपी फरार है। अधिकारी ने बताया कि रिंकू ने अपने दोस्तों को गिरोह में शामिल किया और लूट को अंजाम दिया।

मध्य दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) रोहित राजवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों ने उत्तम नगर में एक जगह किराये पर ली थी और वहीं लूटी गई रकम का बंटवारा किया गया था। उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पहले टोह ली थी कि चांदनी चौक से नकदी किस तरह और किन वाहनों से ले जाई जाती है। इसी जानकारी के आधार पर उन्होंने पीड़ित को निशाना बनाया।

डीसीपी ने बताया कि लूटी गई रकम से खरीदा गया मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG: सबसे छोटा स्कोर और सबसे बड़ी हार, एक ही मैच में अफगानिस्तान का हुआ इतना बुरा हाल

नई दिल्ली में तीसरे और आखिरी टी20 मैच में भी अफगानिस्तान को हार ही नसीब हुई और टीम इंडिया ने ये सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली. भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा बार 100 से ज्यादा रन की जीत का रिकॉर्ड बनाया. Thu, 17 Sep 2026 23:40:36 +0530

  Videos
See all

BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प #bjpnews #congressnews #ytshorts #shorts #aajkitajakhabar #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T18:35:38+00:00

PM Modi Birthday: PM मोदी के जन्मदिन का जश्न, Youth Congress ने उठाए सवाल | Maharashtra Politisc #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T18:46:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers