Responsive Scrollable Menu

डब्ल्यूएचओ चीफ ने पीएम मोदी को जन्मदिन की दीं शुभकामनाएं, ब्रिक्स एजेंडे में स्वास्थ्य को सबसे ऊपर रखने के लिए दिया धन्यवाद

जिनेवा, 17 सितंबर (आईएएनएस)। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लयूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 76वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।

डब्ल्यूएचओ चीफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, जन्मदिन मुबारक हो, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। एक सफल ब्रिक्स लीडर्स समिट की मेजबानी करने, स्वास्थ्य को एजेंडे में सबसे ऊपर रखने और ब्रिक्स नेताओं द्वारा सभी के लिए स्वास्थ्य और वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए मजबूत प्रतिबद्धताएं हासिल करने के लिए धन्यवाद।

मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने भी पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई दी। सोलिह ने एक्स पर लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपका नेतृत्व मालदीव और भारत के बीच स्थायी मित्रता के लिए केंद्रीय रहा है। आने वाले साल में आपके अच्छे स्वास्थ्य, खुशहाली और निरंतर सफलता की कामना करता हूं।

इस बीच, श्रीलंका में, श्रीलंका महाबोधि सोसाइटी के अध्यक्ष बानागाला उपतिस्स नायक थेरो के नेतृत्व में पादरी वर्ग के सदस्यों ने गुरुवार को पीएम मोदी को शुभकामनाएं दीं।

श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग ने एक्स पर बताया, श्रीलंका महाबोधि सोसाइटी के अध्यक्ष वेन. बानागाला उपतिस्स नायक थेरो के नेतृत्व में पूज्य पादरी वर्ग के सदस्यों ने 17 सितंबर को कोलंबो स्थित महाबोधि सोसाइटी में श्रीमठ अनागारिक धर्मपाल की 162वीं जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 76वें जन्मदिन पर आशीर्वाद दिया।

इससे पहले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर गुरुवार को दुनिया के कई देशों से बधाई संदेश आए हैं। इसी लिस्ट में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का नाम भी शामिल है। इजरायली पीएम ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी।

इजरायली पीएम ने विश्व स्तर पर भारत की बढ़ती भूमिका का श्रेय उन्हें दिया। पीएम नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, जन्मदिन मुबारक हो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। आपके नेतृत्व ने भारत को एक वर्ल्ड पावर बना दिया है। हमने मिलकर दो महान लोकतंत्र के बीच एक ऐसी साझेदारी बनाई है जो पहले कभी नहीं हुई। इजरायल और भारत की दोस्ती इतनी मजबूत कभी नहीं रही और हम मिलकर इसे और भी ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। मैं आपके लिए कई और सालों तक नेतृत्व, सेहत और संतुष्टि की कामना करता हूं।

इससे पहले डोमिनिका के प्रधानमंत्री रूजवेल्ट स्केरिट ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, कॉमनवेल्थ ऑफ डोमिनिका की सरकार और यहां के लोगों की ओर से मैं प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देता हूं। आने वाला साल आपके लिए अच्छा स्वास्थ्य और भारत के लोगों की सेवा में जुटे रहने के लिए निरंतर शक्ति प्रदान करे।

--आईएएनएस

केके/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Crude Oil Price: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी, $102 के नीचे आया; सऊदी अरब की पाइपलाइन से मिली राहत

Crude Oil Price: कच्चे तेल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट रही। Brent crude $102 प्रति बैरल से नीचे आ गया। सऊदी अरब की ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन को फिर शुरू करने की तैयारी से सप्लाई को लेकर दबाव कुछ कम हुआ है। हालांकि, मध्य पूर्व में जोखिम अभी बने हुए हैं।

Continue reading on the app

  Sports

एशियन गेम्स से पहले कमरे खोज रहे खिलाड़ी, वरुण सान्याल ने वीडियो के जरिए खोली पोल; फिर किया डिलीट

एशियन गेम्स  में खिलाड़ियों के कमरे को लेकर हो रही अव्यवस्था पर भारत के फाइटर वरुण सन्याल ने वीडियो शेयर किया है। उन्होंने बताया कि एथलीटों को जापान पहुंचने के बाद काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा। Thu, 17 Sep 2026 23:20:53 +0530

  Videos
See all

Nine women found dead. What's happening in South Africa? | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T19:30:36+00:00

Salman Khan Aarti : सलमान खान से हुई आरती में गलती, बहन अर्पिता ने तुरंत टोका | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T20:00:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers